साल के आखिरी महीने में किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे होगा नुकसान
Read Rashifal दिसंबर राशिफल 2018 in hindi – क्या आप जानना चाहते हैं कि साल का आखिरी महीना यानी कि दिसंबर 2018 आपके लिए कैसा रहेगा? इस महीने में किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे होगा नुकसान? तो चलिए हम आपको बताते हैं इस महीने का पूरा राशिफल जिसे पढ़कर आप अपने सारे सवालों के जवाब पा सकेंगे।
दिसंबर राशिफल 2018 in hindi
मेष राशिफल
- शुरुआती तीन हफ्ते आपके लिए काफी कष्टदायक रहेंगे। सेहत खराब रहेगी। दोस्त,परिवारवालों तथा अन्य लोगों से वाद- विवाद हो सकता है। धन की हानि होगी। कार्यों मे असफलता मिलेगा जिससे मन अशांत और परेशान रहेगा। महीने के आखिरी हफ्ते में स्थिति सुधरेगी और कार्य बनने शुरु हो जाएंगे। घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा साथ संतान सुख मिलेगा।
वृष राशिफल
- इस राशि के जातकों के लिए शुरुआती हफ्ते लाभकारी रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा और वाद-विवाद सुलझेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। सीनियर्स आपकी हर कदम पर मदद करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। महीने का आखिरी हफ्ता थोड़ा कठिनाई भरा रहेगा। कई कार्यों में असफलता मिल सकती है। इस समय ज़मीन या कोई भी महंगी चीज़ न खरीदें।
ये भी पढ़ें:- कौन सा रुद्राक्ष पहनें
मिथुन राशिफल
- महीने की शुरुआत में संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपको अपमानजनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति भी खराब रहेगी। आखिरी सप्ताह में सफलता हाथ लगेगी। धन की प्राप्ति होगी। बाहर का जंक फूड खाने से बचें। प्रेम संबंधों में तनाव और संतान के साथ विवाद से बचें। किसी यात्रा का प्लान न बनाएं।
कर्क राशिफल
- इस राशि के जातक अगर कुछ नया काम करने की सोच रहे हैं, तो ये महीना आपके लिए शुभ है। नया काम खोलने से धन का लाभ होगा। करियर को बनाने के लिए अनेक शुभ अवसर मिलेंगे। प्रेम-संबंधअच्छे रहेंगे। विवाह के लिए ये समय काफी अच्छा है। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
सिंह राशिफल
- इस महीने व्यापारिक जीवन में सफलता मिलेगी। यात्रा की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम- संबंधों में प्यार बढ़ेगा। घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। बेरोज़गारों को रोज़गार मिलने की संभावना है। जो जातक शादी करने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये महीना बहुत शुभ है। महीने के आखिरी सप्ताह में गुस्से पर काबू रखें और किसी से विवाद न करें। अपने मन को शांत रखें।
कन्या राशिफल
- शुरुआत में संतान को कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक और शारिरिक परेशानियां दूर होंगी। धन का लाभ होगा। राजनीतिक संबंध अच्छे होंगे। संतान प्राप्ति होगी। महीने के अंत में सेहत खराब हो सकती है। यात्रा पर जाने की योजना न बनाए। वाहन चलाते समय थोड़ा ध्यान दें, चोट लगने की संभावना है।
तुला राशिफल
- महीने के शुरु में विदेश यात्रा पर जाने का योग है। विवाह के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अगर आप ज़मीन या कोई महंगी चीज़ खरीदना चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए बहुत शुभ है। परिवार के साथ रहने का अवसर मिलेगा। इस महीने कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों से अच्छे संबंध होने के साथ कार्य क्षेत्रों में अच्छी सफलता मिलेगी। पूजा –पाठ में रुचि बढ़ेगी। महीने के अंत में थोड़ी सावधानी बरतें, दोस्तों के साथ वाद-विवाद होने का योग है। गुस्से पर काबू रखें वरना करीबी रिश्तों में तनाव आ सकता है।
वृश्चिक राशिफल
- व्यापार में कई तरह के उतार-चढ़ाव आएंगे। परिश्रम ज़्यादा करना पड़ेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। पुराने विवाद सुलझेंगे। संतान को पढ़ाई और नौकरी में सफलता मिलेगी। छात्रों को भी शिक्षा में सफलता मिलेगी। अगर आप लव-मैरिज करने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए काफी अच्छा है। महीने के अंत में थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए अपने सारे ज़रुरी कार्य महीने के शुरुआती हफ्तों में निपटा लें।
ये भी पढ़ें:- सर्व बाधा मुक्ति मंत्र आपकी हर मुसीबत को दूर कर सकता है
धनु राशिफल
- कार्यो में असफलता मिलने की वजह से परेशानी होगी और मन भी उदास रहेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। महीने के अंत में स्थितियों में सुधार आएगा। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। रोगों से छुटकारा मिलेगा। आमदनी को बढ़ाने के लिए आप अलग-अलग तरीके आज़मा सकते हैं जो सफलता दिलाएंगे। अविवाहितों के लिए विवाह का योग बनेगा।
मकर राशिफल
- महीने की शुरुआत में कोई अच्छी न्यूज़ मिल सकती है। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। व्यापार में लाभ मिलेगा। विरोधी आपके मान- सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे और कार्यों में अड़चन डालेंगे। मानसिक और शारीरिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और विवाहित जीवन में खुशियां आएंगी। संतान सुख प्राप्त होगा। देस-विदेश यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है।
कुम्भ राशिफल
- इस महीने लव लाइफ अच्छी रहेगी। अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। ज़मीन और वाहन खरीदने के लिए ये समय उत्तम है। छात्रों को पढ़ाई या परीक्षा में सफलता मिलेगी। महीने के अंत मे थोड़ा संभलकर रहें। कार्यों में छोटे- मोटे उतार चढ़ाव आ सकते हैं।
मीन राशिफल
- रुके हुए कार्य बनेंगे जिससे मन में शांति रहेगी। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से तरक्की मिलेगी। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। महीने के अंत में साधवानी से रहें, चोट लगने का योग है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। दोस्तों के साथ भी मन मुटाव हो सकता है। यात्रा में बाधा आएगी इसलिए किसी यात्रा का प्लान न बनाएं।
For Latest Updates like दिसंबर राशिफल 2018 in hindi, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Disclaimer :
The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.