15 August Independence Day Essay in Hindi – स्वतंत्रता दिवस पर निबंध इन हिंदी

Please follow and like us:

15 August Independence Day Essay in Hindi – Essay on Independence Day in hindi – Essay on Independence Day in Hindi for Class 5th – Essay on Independence Day in Hindi for Class 6 – 15 अगस्त, 1947 वह तारीख है, जिसे इतिहासकारों ने भारतीय इतिहास में सुनहरे अक्षरों से लिखा गया है। यह वो दिन था जिसके बाद पहली बार भारत के लोगों ने एक स्वतंत्र देश में 200 साल की गुलामी के बाद आज़ादी की सांस ली। यही वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आज़ादी मिली थी। इसी वजह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। यह वो दिन था जब भारत के लोगों को उनके अधिकार मिले और इनके साथ इस देश की मिट्टी, धूल, नदियां, पहाड़, जंगल इत्यादि आज़ाद हुआ था। इस एक आज़ादी को पाने के लिए हमने लंबा संघर्ष किया और हज़ारों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। तो चलिए स्वतंत्रता दिवस पर पढ़िए निबंध15 August Independence Day Essay in Hindi

15 August Independence Day Essay in Hindi – Essay on Independence Day in hindi 

15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए काफी खास दिन होता है। इस वर्ष हम सब भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस अवसर पर भारत सरकार के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में प्रत्येक भारतवासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाना है। इस राष्ट्रीय त्योहार को हम लोग बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाते हैं। इस दिन हम उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं जिन्होंने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति हँसते-हँसते दे दी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पर्व को पूरा देश एकजुट होकर बहुत ही जोश और उमंग के साथ मनाता है। इस दिन पूरे देश में अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों और समारोह का आयोजन किया जाता है। विद्यालयों, सरकारी कार्यलयों, प्राइवेट दफ्तरों आदि जगहों पर आज़ादी के पर्व का जश्न काफी धूम-धाम से साथ मनाया जाता है।

देश को आज़ाद कराने में मंगल पाण्डे, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, सरदार पटेल, भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फुले, अरुणा आसफ़ अली, रानी लक्ष्मी बाई, रानी चेनम्मा, बेगम हज़रत महल, मैडम भीकाजी कामा, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू, लक्ष्मी सहगल, ऊषा मेहता, सावित्रीबाई फूले जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। आज का दिन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है।

15 August Independence Day Essay in Hindi

स्वंत्रता दिवस को भारत में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है। स्वंत्रता दिवस के एक दिन पहले भारत के राष्ट्रपति देश को संबोधित करते हैं। इस संबोधन को रेडियो के साथ कई टीवी चैनेल्स में भी दिखया जाता है। देश के हर क्षेत्र में इस दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ही दिखाई देते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले पर होता है। यहाँ देश के प्रधानमंत्री लाल किले से जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं। इसके बाद राष्ट्रीय गान का आयोजन होता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हुए देश से जुड़ी भावी योजनाओं के बारे में बताते हुए देश की उपलब्धियों को गिनाते हैं। इसके साथ ही भारतीय सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और एनसीसी कैडेड परेड करते हैं। यहाँ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सेनाओं की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को सलामी देती हैं। सेना के बैंडों की धुन सुनने लायक होती है और मन को मोह लेती है।

15 August Independence Day Essay in Hindi

देश के साथ देश के अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्री भी सम्मान के साथ अपने राज्य में तिरंगा फहराते हैं। हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनका सम्मान करते हैं। इस दिन देशभक्ति के गीत और नारे लगाये जाते हैं। वहीं कुछ लोग पतंग उड़ा कर आज़ादी के जश्न को मनाते हैं।

Must Read:15 August Independence Day Poem in Hindi
Must Read:15 August Independence Day Poems
Must Read:15 August Independence Day Speech in Hindi
Must Read:15 August Independence Day Speech in English
Must Read:Azadi ka Amrit Mahotsav Speech for Independence Day
Must Read:Azadi ka amrit mahotsav speech in hindi
Must Read:Har Ghar Tiranga Campaign

Must Read:Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi

tentaran google news

15 August Independence Day Essay in Hindi, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?