15 August Independence Day Speech in Hindi – यहां देखें स्वतंत्रता दिवस पर बेहतरीन भाषण
15 August Independence Day Speech in Hindi – 15 august speech in hindi – Independence day speech in hindi for students, Independence Day Speech 2022 – 15 अगस्त 2022 को हमलोग अपनी आज़ादी के 75 साल पूरे करके 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। यह वही ऐतिहासिक दिन है, जब हमें वर्षों से चली आ रही अंग्रेजों की गुलामी से आज़ादी मिली थी। इस दिन आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर देने वाले स्वतंत्रता संग्राम के महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करके उन्हें नमन करते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेजों, ऑफिस, सार्वजनिक स्थलो में झंडा फहराया जाता है और भारत का राष्ट्रगान गाया जाता है। इसके बाद स्पीच आदि का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी कही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करना चाहते हैं और इस शुभ अवसर पर स्पीच देना चाहते हैं, तो आप यहां लिखे गए इस स्पीच को पूरा पढ़े। आप आसानी से स्पीच प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
15 August Independence Day Speech in Hindi – Independence day speech in hindi for students
आदरणीय अतिथि महोदय,
आदरणीय प्रधानाचार्यजी, सभी अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे दोस्तों….
मैं सबसे पहले सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देता हूँ। आज पूरा देश आज़ादी का जश्न मना रहा है। हम सभी यहाँ पर अपने देश का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं। 15 अगस्त भारतवर्ष का एक बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हुआ और एक स्वतंत्र राष्ट्र बना। तभी से भारतवासी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस के रूप में बहुत ही धूम-धाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाते हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद करता हूं कि आप लोगों ने मुझे मेरे विचार अपने समक्ष रखने का अवसर दिया।
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनकी ज़िंदगी में मुकाम आया है,
किस कदर खुशनसीब हैं वो लोग,
जिनका लहू भारत के काम आया है!!
15 August Independence Day Speech in Hindi
15 अगस्त, 1947, हमलोगों के लिए यह वो दिन है, जब हमारे देश को ब्रिटिश हुकूमत की 200 साल की गुलामी से आज़ादी मिली और इसके साथ ही देश में एक नए युग का सूत्रपात हुआ। इस दिन हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं। देश के प्रधानमंत्री लाल किला पर तिरंगा झंडा फहरा कर देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हैं। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री अपने भाषण से पूरे देश का नेतृत्व करते हैं। भारत एक विभिन्न संस्कृति और विभिन्न धर्म वाला देश है। यहाँ कई धर्म के लोग निवास करते हैं। यहां एक साल में कई पर्व और उत्सव मनाए जाते हैं, लेकिन 15 अगस्त एक ऐसा त्यौहार है, जिसे देश का हर नागरिक एक साथ मनाता है। ब्रिटिश हुकूमत से देश की जनता को आज़ादी दिलाने के लिए लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। देश को आज़ाद कराने में मंगल पाण्डे, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद, खुदीराम बोस, जवाहरलाल नेहरु, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, सरदार पटेल, भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबा फुले, अरुणा आसफ़ अली, रानी लक्ष्मी बाई, रानी चेनम्मा, बेगम हज़रत महल, मैडम भीकाजी कामा, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू, लक्ष्मी सहगल, ऊषा मेहता, सावित्रीबाई फूले जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा। आज का दिन सभी क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है।
नमन हैं उन वीरों को जिन्होंने इस देश को बचाया,
गुलामी की मज़बूत बेड़ियों को,
अपने बलिदान के रक्त से पिघलाया,
और भारत माँ को आज़ाद है कराया!!
15 August Independence Day Speech in Hindi
देश के हर क्षेत्र में आज के दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ही दिखाई देते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के लाल किले पर होता है। यहाँ देश के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराते हैं। राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी जाती है। इसके बाद वह देश को संबोधित करते हुए देश से जुड़ी भावी योजनाओं के बारे में बताते हुए देश की उपलब्धियों को गिनाते हैं।
यहाँ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सेनाओं की टुकड़ियां प्रधानमंत्री को सलामी देते हैं। सेना के बैंडों की धुन सुनने लायक होती है और मन को मोह लेती है।
तो आइए हम राष्ट्र ध्वज को नमन करें। राष्ट्र के कल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराएं। देश के विकास व सुरक्षा और देशवासियों के कल्याण के प्रति हमेशा समर्पित रहने की प्रतिज्ञा लें। हम सभी को यह प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम देश की अखंडता, एकता और इसके सम्मान को बनाए रखेंगे। आखिर में कुछ पंक्तियां मैं कहना चाहूंगा और अपने इस स्पीच को यही समाप्त करता हूँ।
15 August Independence Day Speech in Hindi
जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं,
वह हृदय नहीं वो पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
जय हिंद……………………जय हिंद………………………जय हिंद
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिन्द! जय भारत! वन्दे मातरम्!
Must Read:15 August Independence Day Speech in English
Must Read:Azadi ka Amrit Mahotsav Speech for Independence Day
Must Read:Azadi ka amrit mahotsav speech in hindi
Must Read:Har Ghar Tiranga Campaign
Must Read:Har Ghar Tiranga Abhiyan in Hindi
15 August Independence Day Speech in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।