2018 की 8 रोमांटिक फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Kya apko pata hai ki 2018 Bollywood romantic movies kaun kaun si thi? बॉलीवुड मे हर साल कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में रिलीज़ की जाती हैं। 2018 में भी कई रोमांटिक फिल्मों ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया। तो आइये आज हम आपको बताते हैं about 2018 Bollywood romantic movies जिन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।
फिल्म धड़क
- स्टार कास्ट- धड़क जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर
- फिल्म के बारे में – यह मराठी फिल्म ‘सैराट‘ की हिंदी रीमेक है।
- फिल्म की कहानी राजस्थान के उदयपुर की है, जहां मधुकर यानी के ईशान अपना दिल एक बाहुबली नेता की बेटी पार्थवी को दे बैठते हैं।
- दोनों में प्यार हो जाता है और यही से शुरुआत होती है ट्विस्ट एंड टर्न की।
ये भी पढ़े: सलमान खान के बारे में कुछ अनसुनी बातें
सोनू के टीटू की स्वीटी
- स्टार कास्ट- कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरूचा
- फिल्म के बारे में- फिल्म की कहानी दो ऐसे दोस्तों की है, जो नर्सरी से लेकर 27 साल तक की उम्र में अभी तक साथ हैं।
- कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब इनकी दोस्ती के बीच एक लड़की आ जाती है।
- टीटू का रिश्ता उससे पक्का हो जाता है और सोनू अपने दोस्त को उस लड़की से बचाने की कोशिश करते है।
फिल्म केदारनाथ
- स्टार कास्ट- सारा अली खान, सुशांत सिंह राजपूत
- फिल्म के बारे में – साल 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के मुद्दे को लेकर डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने फिल्म बनाई है।
- फिल्म में त्रासदी के साथ एक खूबसूरत लव स्टोरी भी दिखाई है।
फिल्म नमस्ते इंग्लैंड
- स्टार कास्ट- परिणीती चोपड़ा, अर्जुन कपूर
- फिल्म के बारे में- फिल्म की कहानी पंजाब के छोटे से गाँव की जसमीत और परम की लव स्टोरी पर बेस्ड है।
- ट्विस्ट तब आता है जब जसमीत अपना सपना पूरा करने के लिए लंदन चली जाती है। और परम जसमीत को लेने के लिए गैर-कानूनी तरीके से लन्दन पहुँच जाता है।
फिल्म बागी 2
- स्टार कास्ट – दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ
- फिल्म के बारे में- इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने फौजी का किरदार निभाया है, जो अपनी कॉलेज के दिनों की गर्लफ्रेंड की बेटी को ड्रग माफिया से बचाते हुए नज़र आए।
- इसी के इर्द गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है।
ये भी पढ़े: जानिए सबसे बड़े खिलाड़ी अक्षय कुमार के बारे में कुछ अनसुनी बातें
फिल्म लैला मजनू
- स्टार कास्ट – अविनाश तिवारी, त्रिपती डिमरे
- फिल्म के बारे में- इस रोमांटिक लव स्टोरी में मॉर्डन ज़माने के लैला मजनू दिखाए है।
- कहानी से नया मोड तक आता है जब इनके परिवार को इनके इस रिश्ते के बारे में पता चलता है।
- दोनों के परिवार में पुरानी दुश्मनी है।
फिल्म मनमर्जियां
- स्टार कास्ट- तापसी पन्नू, विकी कौशल, अभिषेक बच्चन
- फिल्म के बारे में- अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म मनमर्जियां लव ट्राएंगल पर बेस्ड है।
- रूमी और विक्की एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन जब उनके परिवार को उनके प्यार के बारे में पता चलता है, तो रुमी का रिश्ता वो रॉबी से करा देते हैं।
- इसके बाद शुरु होते हैं कहानी में नए मोड़।
वीरे दी वेडिंग
- स्टार कास्ट- करीना कपूर, स्वरा भास्कर, सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास
- फिल्म के बारे में- करीना कपूर की इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है।
- फिल्म में दिखाया गया है कि लड़कियां किस तरह अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हैं।
For stories like 2018 Bollywood romantic movies, do subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।