पहाड़ों में घूमने के शौकीन…तो ये जगहें हैं सिर्फ आपके लिए

Please follow and like us:

5 Best destination to visit in rainy season – पहाड़ों पर घूमने जाना हर किसी को अच्छा लगता है, खासतौर पर मानसून के मौसम में। इस मौसम में यहां के नज़ारे और भी हसीन हो जाते हैं। भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप अपने फ्रेंड्स और फैमली के साथ घूमने जा सकते हैं। अगर आपको भी सुहाने मौसम में घूमने का शौक है तो एक बार भारत की इन जगहों की सैर करने जरूर जाएं।

मावसिनराम, मेघालय (mawsynram, meghalaya)  5 Best destination to visit in rainy season5 Best destination to visit in rainy season

  • मेघालय की खूबसूरत जगहों में से एक मावसिनराम है। बारिश के मौसम में यहां का नज़ारा देखने लायक होता है। 
  • राज्य की राजधानी शिलांग से 65 किलोमीटर की दूरी पर मावसिनराम ​स्थित है। यहां सबसे ज्यादा बारिश होने के ​कारण इसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। 
  • जुलाई 1985 में यहां 26,000 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। औसतन सालाना बारिश 11,871 मिलीमीटर होती है।
  • मावसिनराम से 10 मील पूर्व चेरापूंजी स्थित है जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाता है। यहां आपको कई ऊँचे-ऊँचे झरने देखने को मिलेंगे।  
  • बारिश के मौसम में मावसिनराम के नज़ारों को देखना बिल्कुल भी न भूलें जो ​आपको एक यादगार अनुभव देगा। 

ये भी पढ़ें: दिल्ली की इन जगहों पर ले मानसून में घूमने का मजा

जीरो, अरुणाचल प्रदेश (ziro arunachal pradesh)5 Best destination to visit in rainy season

Enquire Now!

  • अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबंसरी जिले में समुद्रतल से 5600 फीट की ऊंचाई पर जीरो घाटी स्थित है। 
  • यहां तापमान सामान्य से भी कम रहता है जिस वजह से पर्यटक जीरो घूमने आते हैं।
  • ट्रैकिंग के शौकीन लोगों को जीरो घाटी बेहद पसंद आती है, जिस वजह से यहां आने वाले पर्यटकों में ज्यादातर युवा होते हैं।  
  • जीरो से करीब 30 किलोमीटर दूरी पर टैली घाटी वन्य जीव अभ्यारण्य स्थित है। इस अभ्यारण्य में वनस्पतियों और जीवों की विशेष किस्म की प्रजातियां देखने को मिलती है। 
  • जीरो घाटी का पाइन ग्रोव (Pine Grove) यानी पाइन के पेड़ों का बाग पर्यटकों के बीच मशहूर है। इस जगह को फोटोग्राफी के लिहाज से बेहतरीन माना जाता है। 

ये भी पढ़ें: इस बार मानसून के मौसम में यहां घूमने का बनाएं प्लान

माजुली द्वीप, असम (majuli island assam) 5 Best destination to visit in rainy season

  • असम के ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में बसा है ये खूबसूरत माजुली द्वीप। इस द्वीप के दक्षिण में ब्रह्मपुत्र नदी और उत्तर में खेरकुटिया खूटी धारा स्थित है।
  • माजुली केवल पानी से घिरे होने के कारण एक द्वीप नहीं कहलाता है बल्कि यहां कई खास बातें हैं जो इसे द्वीप बनाती हैं। माजुली तक पहुँचने का एकमात्र रास्ता फेरी है। 
  • 150 साल पहले इस द्वीप का क्षेत्रफल 1250 वर्ग किलोमीटर हुआ करता था, परंतु अब इसका क्षेत्रफल केवल 450 वर्ग किलोमीटर ही रह गया है।
  • प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए यह माजुली द्वीप एक अच्छा ऑप्शन है। इसके अलावा आपको यहां कई तरह की जनजातियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें शायद ही आपने कहीं देखा होगा। 

महाबलेश्वर,महाराष्ट्र (mahabaleshwar maharashtra)5 Best destination to visit in rainy season

Enquire Now!

  • महाराष्ट्र के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक महाबलेश्वर है। इस जगह को सेंट्रल इंडिया के क्वीन ऑफ हिल्स के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह जगह एक समय ब्रिटिश राज के दौरान बॉम्‍बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्‍मकालीन राजधानी हुआ करती थी।
  • इस जगह की खास बात यह है कि गर्मियों में यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच रहता है। इस वजह से पर्यटक यहां आना पसंद करते हैं।
  • यहां घूमने के लिए एल्फिन्स्टन पॉइंट, मार्जोरी प्वाइंट, कैसल रॉक, फ़ॉकलैंड प्वाइंट, कारनैक प्वाइंट, बंबई प्‍वाइंट आदि कई जगहें हैं। 
  • यहां का विश्‍व प्रसिद्ध प्रतापगढ़ किला भी है जिसे शिवाजी महाराज ने बनाया था। ट्रैकिंग के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है। 

 देवप्रयाग,उत्तराखंड(devprayag uttarakhand)5 Best destination to visit in rainy season

  • उत्तराखंड के प्रमुख तीर्थ स्थानों में से एक देवप्रयाग भी है। यह अलकनंदा तथा भागीरथी नदियों के संगम पर स्थित है। देवप्रयाग को सुदर्शन क्षेत्रभी कहा जाता है। 
  • इसी संगम स्थल के बाद इस नदी को पहली बार गंगाके नाम से जाना गया। यह स्थान उत्तराखण्ड राज्य के पंच प्रयागों में से एक माना जाता है। 
  • देवप्रयाग समुद्र सतह से 1500 फ़ीट की ऊंचाई पर स्थित है और निकटवर्ती शहर ऋषिकेश से सड़क मार्ग द्वारा 70 किलोमीटर पर है।
  • खूबसूरत घाटियों पर बारिश की बूंदों को करीब से देखने के लिए यह जगह बेहद खास मानी जाती है। इसी खूबसूरती को देखने के लिए हर साल पर्यटक हजारों की संख्या में आते हैं। 

 ये भी पढ़ें: पहाड़ों और झीलों का मज़ा लेना है तो जाइये भीमताल हिल स्टेशन

Enquire Now!

To read more stories like 5 Best destination to visit in rainy season, do follow us on FacebookTwitter, and Instagram.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

The content and images used on this site are copyright protected and copyrights vests with their respective owners. We make every effort to link back to original content whenever possible. If you own rights to any of the images, and do not wish them to appear here, please contact us and they will be promptly removed. Usage of content and images on this website is intended to promote our works and no endorsement of the artist shall be implied. Read more detailed ​​disclaimer
Copyright © 2022 Tentaran.com. All rights reserved.
× How can I help you?