फिट बॉडी चाहिए तो करें ये पांच एक्सरसाइज़
Fit rehne ke liye 5 essential fitness exercises – ये बात हर कोई जानता है कि एक्सरसाइज़ करना सेहत के लिए कितना लाभदायक होता है। हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज़ के बारे में बता रहे हैं जिनको आप कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं।
रोज़ वॉक करें
- हार्ट-अटैक और मोटापे को कम करने के लिए वॉक करना किसी संजीवनी से कम नहीं।
- वॉक करने से हड्डी और जोड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही दिमाग तरोताज़ा रहता है।
- सुबह दौड़ने से शरीर में कैलोरी की मात्रा कंट्रोल में रहती है।
Must Read: सर्दियों में ड्राई स्किन का कैसे रखें ख्याल
जंपिंग जैक
- इस एक्सरसाइज को आप कहीं भी कर सकते हैं। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए ये सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है।
- इससे मोटापा कम होता है और हिप्स, शोल्डर और आर्म्स को सही आकार में लाने में मद्द मिलती है।
- स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है।
लंज एक्सरसाइज करें
- लोअर बॉडी पार्ट को मजबूत करने के लिए लंज एक्सरसाइज़ ज़रूर करें।
- ये वर्कआउट कैलोरी बर्न करने और वज़न घटाने में भी मद्द करता है।
- महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिलाता है।
पुश-अप्स
- सीना और कंधे चौड़े करने के लिए पुश-अप्स सबसे अच्छी एक्सरसाइज़ है।
- हाथों की मांसपेशियां, एब्स, बाजू और रीढ़ की हड्डी भी मजबूत होती है।
स्क्वैट्स एक्ससाइज़
- पूरे शरीर को सुडौल रखने के लिए ये बेस्ट एक्ससाइज़ है।
- इसे करने से जांघों की चर्बी घटती है और मोटापा भी घटता है।
- मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
For stories like 5 essential fitness exercises, do Subscribe to our newsletter and follow us on Facebook, Twitter and Google+