दिल्ली के टॉप 5 म्यूज़ियम, यहां देखने और सीखने के लिए है बहुत कुछ
5 famous museums in delhi – देश की राजधानी दिल्ली अपने में कई रंगों को लपेटे हुए है, जिस वजह से देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने आते हैं। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो दिल्ली के ये म्यूज़ियम्स आपको बेहद पसंद आएंगें। इन जगहों पर जाकर आपको दिल्ली को और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। यहां आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ जा सकते हैं। तो आइए जाने दिल्ली के इन म्यूज़ियम के बारे में।
नेशनल गांधी म्यूज़ियम (National Gandhi Museum)
- दिल्ली के खूबसूरत म्यूज़ियम में से एक नेशनल गांधी म्यूज़ियम है। यह म्यूज़ियम महात्मा गांधी के जीवन और उनके सिद्धांतों को दर्शाता है।
- सन् 1948 में बना यह म्यूज़ियम दिल्ली में सांस्कृतिक मंत्रालय के अधीन है। ये मौलाना आज़ाद रोड और जनपथ के किनारे पर स्थित है। यह म्यूज़ियम पहले मुंबई में खोला गया था।
- इसमें प्राग-ऐतिहासिक काल से लेकर आधुनिक युग तक की विभिन्न प्रकार की कलाओं को प्रदर्शित किया गया है।
- इस म्यूज़ियम में जाने के लिए आपको पहले राजघाट जाना होगा। म्यूज़ियम की खास बात ये है कि यहां किसी भी पर्यटक की टिकट नहीं लगती।
- म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक है।
ये भी पढ़ें: Best five Parks and Gardens of Delhi
नेशनल रेल म्यूज़ियम (National Rail Museum) 
- दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित नेशनल रेल म्यूज़ियम पूरी तरह से रेल प्रेमियों के लिए स्थित है। इसकी नींव 7 अक्टूबर 1971 को पूर्व भारतीय राष्ट्रपति श्री वी.वी.गिरी ने रखी थी।
- रेल म्यूज़ियम में सदियों पुराने भांप के इंजन से लेकर आधुनिक भारतीय रेलों तक के, हर तरह के रेल मॉडल देखने को मिलते हैं।
- इसके अलावा यहां पुराने दस्तावेज, नक्शे, चित्र, किताबें और अन्य महत्वपूर्ण चीजें रखीं हैं, जो भारतीय रेलवे के 160 से अधिक वर्षों के इतिहास को दर्शाती है।
- सोमवार और राष्ट्रीय अवकाश को छोड़कर बाकी अन्य दिनों में आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 10:00 से शाम 4:30 बजे तक है।
मैडम तुसाद म्यूज़ियम (Madame Tussauds Museum)
- मैडम तुसाद म्यूज़ियम लंदन की मैरिलेबॉन रोड पर स्थित मोम की मूर्तियों का एक म्यूज़ियम है। इस म्यूज़ियम की शुरुआत 1835 में मोम शिल्पकार मैरी तुसाद ने की थी।
- इसी की तर्ज पर अब यह म्यूज़ियम दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) में भी बना है। लंदन के अलावा मैडम तुसाद म्यूज़ियम एम्सटर्डम, न्यूयॉर्क, हांगकांग, शंघाई आदि जगहों पर हैं।
- मैडम तुसाद म्यूज़ियम में बहुत से महान सेलिब्रिटीज़ और नेताओं के वैक्स स्टैचू बनाकर रखे गए हैं। दुनिया में मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगभग 400 से ज्यादा सेलिब्रिटी की स्टेचू बने हैं।
- इस म्यूज़ियम में प्रवेश करने का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक है। टिकट के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग (online booking) करानी होती है।
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं इंडिया गेट कब, किसने और क्यों बनवाया?
शंकर अंतरराष्ट्रीय डॉल म्यूज़ियम (Shankar’s International Dolls Museum)
- दिल्ली में स्थित शंकर अन्तर्राष्ट्रीय गुड़िया की स्थापना मशहूर कार्टूनिस्ट के शंकर पिल्लई ने की थी। यहाँ विभिन्न परिधानों में सजी गुड़ियों को एक ही जगह पर देखने का मौका मिलता है।
- यह म्यूज़ियम दो हिस्सों में बँटा है। एक हिस्से में यूरोपियन देशों, इंग्लैंड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, राष्ट्र मंडल देशों की गुडि़याँ रखी गई हैं। दूसरे भाग में एशियाई देशों, मध्यपूर्व, अफ्रीका और भारत की गुडि़याँ रखी गई हैं।
- शुरूआत में इस म्यूज़ियम में 1000 गुड़ियां थी। वर्तमान समय में यहां 75 देशों की करीब 6500
- गुडि़यों का संग्रह देखा जा सकता है।
- यह म्यूज़ियम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है। डॉल म्यूज़ियम सोमवार के दिन बंद रहता है।
- प्रवेश शुल्क बड़ों के लिए 15 रुपए प्रति व्यक्ति तथा बच्चों के लिए 5 रुपए है। बच्चे यदि 20 के समूह में गुड़िया घर देखने आएं तो प्रति बच्चे के लिए टिकट का मूल्य मात्र 3 रुपए है।
सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूज़ियम (Sulabh International Museum Of Toilets) 
- स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूज़ियम की शुरूआत की गई है। इसकी स्थापना 1992 में की गई थी।
- इस म्यूज़ियम में शौचालय के 4,500 साल पुराने इतिहास को संरक्षित कर रखा गया है।
- इस म्यूजियम को सामाजिक सुधारक बिंदेश्वर पाठक ने ऑस्ट्रिया की फ्रीट्ज लिस्चाका और दुनिया भर के 80 से 90 पेशेवरों की मदद से स्थापित किया है।
- यहां आपको प्राचीन मिस्र, बेबीलोनिया, ग्रीस, जेरूशलम, क्रीत और रोम में इस्तेमाल किए जाने वाले शौचालयों और स्वच्छता की प्रथाओं पर आधारित लेख, चित्रकारी आदि चीजे देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Exploring the 5 historically rich monuments in Delhi
To read more stories 5 famous museums in delhi, ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।