लू से बचने के लिए गर्मियों में रोज़ पीएं ये होममेड जूस, मिलेगी तुरंत राहत
5 homemade drinks to beat the heat – गर्मियां के मौसम में शरीर की देखभाल करना बेहद ज़रूरी हो जाता है। गर्मियों में लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। लू लगने का मुख्य कारण डिहाइड्रेशन है। लू की चपेट में आने पर शरीर पूरी तरह से कमजोर हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ पीने की सलाह देते हैं। आज हम आपको ऐसे होममेड जूसिस के बारे में बताएंगे जिससे लू लगने का खतरा कम होता है और ये घर में बनाने में भी आसान होते हैं।
प्याज का जूस
- आयुर्वेद में कहा गया है कि प्याज का जूस, लू से बचाने में असरदार होता है। लू से बचने के लिए प्याज के जूस को कान, छाती और पैरों पर अच्छी तरह से लगाएं।
- घर से बाहर निकलने से पहले एक चम्मच प्याज का जूस थोड़े से शहद के साथ मिलाकर पींए। जिससे शरीर में ठंडक बनी रहती है और लू लगने का असर कम रहता है।
- लू से बचने के लिए प्याज मददगार साबित होती है। प्याज का जूस बनाकर पीने से लू से बचाव किया जा सकता है।
Must read – गर्मियों के दिनों में नारियल पानी पीने से होते हैं ये फायदे
सेब का जूस
- फलों के रस में सेब साइडर सिरका की कुछ बूँदें मिलाकर पीने से लू से बचाव किया जा सकता है।
- सेब साइडर को आप सादे ठंडे पानी और शहद के साथ भी पी सकते हैँ। इस मिश्रण को पीने से शरीर में खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है।
- गर्मियों में ज्यादा मात्रा में पसीना निकलता है जिसके साथ शरीर से पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।
- इस स्थिति में एप्पल साइडर से बने काढ़े को पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है। यह लू से बचाने के लिए कारगर साबित होता है।
नींबू और धनिया का जूस
- धनिया की पत्तियों का रस निकालें और एक चुटकी चीनी के साथ मिलाकर इसे पीएं। गर्मियों के दिनों में ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।
- धनिया का जूस शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखता है और शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
- इसके अलावा गर्मियों के दिनो में नींबू पानी का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। दिन में कम से कम दो से तीन बार नींबू पानी जरूर पीएं।
Must read- गर्मियों में हेल्दी डाइट के अलावा इस तरह भी रख सकते हैं खुद को फिट
इमली का रस
- इमली में विटामिन, खनिज और इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिससे लू का खतरा नहीं होता है।
- इमली के रस को एक चुटकी चीनी के साथ मिलाकर पीएं। इसे पीने से शरीर का तापमान कम होता है। डिहाईड्रेशन की वजह से शरीर में आई पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
- इसके अलावा पेट के रोगों के इलाज में भी यह फायदेमंद होता है।
मूंग दाल का पानी
- गर्मियों के दिनो में शरीर से पसीना निकलता है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। ऐसे में मूंग की दाल का पानी पीने से या फिर दाल खाने से शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है और एनर्जी भी।
- मूंग की दाल का पानी पीने से शरीर का तापमान कंट्रोल में रखता है। लू और उमस की वजह से होने वाली बेचैनी को खत्म करने में यह मददगार साबित होती है।
- गर्मियों के समय में सुबह और शाम एक-एक कटोरी मूंग की दाल का पानी जरूर पीना चाहिए।
Must read- गर्मियों के दिनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 तरह के फूड्स
To read more stories like 5 homemade drinks to beat the heat, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram