भोजपुरी फिल्मों की इन एक्ट्रेस पर धड़कता है सबका दिल
5 most beautiful actresses of bhojpuri cinema- भोजपुरी सिनेमा में बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेसिस हैं जो काफी खुबसूरत हैं। इनके चर्चे भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक हैं। खूबसूरती के साथ- साथ इनकी एक्टिंग में भी फाकी दम देखने को मिलता है। तो चलिए आज हम आपको भोजपुरी फिल्मो की 5 सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।
रानी चटर्जी
- रानी भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती हैं, इन्होंने भोजपुरी में कई सुपरहिट फिल्मे दी हैं।
- इन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसावाला’ से की थी। इस फिल्म में इनके अपॉज़िट फेमस एक्टर मनोज तिवारी थे।
- ये फिल्म सुपरहिट हुई और रानी ने इस फिल्म से बहुत नाम कमाया। इस फिल्म के बाद रानी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मे दी।
- इन सुपरहिट फिल्मो के लिए इन्हें कई बार अवॉर्ड भी दिया जा चुका है। ‘बंधन टूटे ना’, ‘दामाद जी’, ‘दिलजले’ इनकी बेस्ट फिल्मों में से एक हैं।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये खूबसूरत अभिनेत्रियां बाप-बेटे से कर चुकी हैं रोमांस
5 most beautiful actresses of bhojpuri cinema
आम्रपाली दुबे
- आम्रपाली भोजपुरी सिमेना की खूबसूरत हिरोइनों में से एक हैं, इन्होंने भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी टीवी सीरियल में भी काम किया।
- 2008 में इन्होंने टीवी सीरियल सात फेरे- सलोनी का सफर से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और 2014 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।
- पहली भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ में इनकी एक्टिंग को दर्शको ने खूब सराहा| अपनी दमदार एक्टिंग से इन्होंने दर्शको के दिलो में जगह बना ली और तब से लेकर अब तक ये अपने फैंस के दिलो में बसी हुई हैं।
- आज भी इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज़्यादा है। ‘निरहुआ रिक्शावाला‘, ‘काशी अमरनाथ’,’पटना से पाकिस्तान’ और ‘निरहुआ चलल ससुराल-2’ इनकी बस्ट फिल्मो में से एक हैँ।
काजल राघवानी
- काजल भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी एक अच्छी पहचान बना चुकी हैं| 2013 में इन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘सबसे बड़ा मुजरिम‘ से डेब्यू किया था।
- इसके बाद ये ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘भोजपुरिया राजा’, ‘मेहंदी लगा के रखना’,’प्रतिज्ञा 2’ आदि फिल्मो में नज़र आई। ये सारी फिल्मे सुपरहिट रही और भोजपुरी इंडस्ट्री में इन्हें सफलता मिलती चली गई।
- भोजपुरी के अलावा इन्होंने गुजराती फिल्मो में भी काम किया। गुजराती फिल्मो की शुरुआत इन्होंने मात्र 16 साल की उम्र में की थी।
- अब तक ये 25 से अधिक गुजराती फिल्में कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- शादी के बाद स्क्रीन से गायब हो गए टीवी के ये फेमस कपल्स
मोनालिसा
- मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं, आज इन्हें घर- घर में जाना जाता है।
- ये भोजपुरी सिनेमा की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने हिंदी, बंगाली, उड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया जिसके चलते आज ये देश की चर्चित सेलेब्रिटी में से एक बन गई।
- मोनालिसा ने बी-ग्रेड फिल्मों से अपने करियर को शुरू किया था, लेकिन आज वो भोजपुरी फिल्मो की बेस्ट एक्ट्रेसिस में से एक हैं।
- इनका असली नाम आन्तरा विश्वाश है लेकिन यह मोनालिसा नाम से फेमस हैं|
ये भी पढ़ें- 7 Most Popular Celebrity Actresses of Bollywood
पाखी हेगड़े
- भोजपुरी फिल्मों की प्रतिभाशाली और खूबसूरत हीरोइन पाखी हेगड़े काफी पॉपुलर हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी ने अपने सफर की शुरुआत वर्ष 2004 में डीडी नेशनल के टीवी सीरियल “मैं बनूंगी मिस इंडिया” से की।
- इस सीरियल में इन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। साल 2006 में फिल्म बेरी पिया से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा।
- पाखी ने भोजपुरी सुपरस्टार नीरज यादव मोनू के साथ भी कई फिल्में की और इनकी जोड़ी को दर्शको ने खूब पसंद किया।
- ये भोजपुरी फिल्म गंगा देवी में बिग बी के साथ भी नज़र आ चुकी हैं। इन्हें तुलु फिल्म ‘बंगारदा कुरल के लिए रेड एफ.एम अवार्ड (2014) और तुलु सिनेमत्सोवा अवार्ड (2015) से सम्मानित किया गया।
- पाखी ने अब तक लगभग 60 भोजपुरी फिल्में की। उनकी भोजपुरी की टॉप फिल्मों में निरहुआ रिक्शावाला, कैसे कही तोहरा से प्यार हो गईल, शिवा, विधाता, निरहुआ चलल ससुराल आदि हैं।
ये भी पढ़ें- उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी
For more articles like 5 most beautiful actresses of bhojpuri cinema,ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।