गर्मी में होती हैं ये 5 जानलेवा बीमारी, जानें बचाव के तरीके
5 Summer diseases and its cure tips- गर्मियों के मौसम में धूप और उमस की वजह से शरीर में चिपचिपाहट होने लगती है, जिससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। अगर समय रहते इन बीमारियों का इलाज नहीं किया जाता तो यह जानलेवा भी हो जाती हैं। आइए जानें इन बीमारियों के बारे में और इनसे बचाव के खास तरीकों के बारे में…
टाइफाइड
- गर्मियों में टाइफाइड का खतरा ज़्यादा बना रहता है। गर्मियों के दिनों में दूषित खाना खाने से टाइफाइड होता है। अक्सर लोग सामान्य बुखार समझ कर इस पर ध्यान नही देते हैं।
- कमज़ोरी, आलस, तेज़ बुखार का आना, पूरे शरीर में दर्द, उल्टी महसूस होना आदि टायफाइड के लक्षण हैं।
- इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में लिक्विड जैस जूस आदि पीना चाहिए। इसके साथ ही खानपान में साफ—सफाई रखनी चाहिए।
Read More गर्मियों में हेल्दी डाइट के अलावा इस तरह भी रख सकते हैं खुद को फिट
घेंघा
- थायराइड ग्लैंड के बढ़ जाने से घेंघा होता है। गर्मियों के दिनों में इसकी ज़्यादा शिकायत सुनने को मिलती है।
- घेंघा होने पर दर्द नहीं होता लेकिन सांस लेने में कठिनाई और खांसी के समय परेशानी होती है।
- अलसी के बीज में एंटी इंफेल्मेट्री गुण पाए जाते हैं। इन बीजों को पीस कर इसके पेस्ट को, सूजन वाली जगह पर लगाने से आराम मिलता है।
- इसके अलावा दिन में दो बार ठंडे पानी से नहाने से भी आराम मिलता है।
खसरा
- खसरा एक तरह का संक्रामक रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे तक आसानी से फैलता है।
- खसरा छोटे बच्चों में ज्यादा फैलता है। लक्षण के तौर पर इस बीमारी में शरीर पर लाल रंग के छोटे–छोटे दाने होते हैं।
- इससे बचने के लिए खान–पान का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। इससे बचने के लिए टीकाकरण ज़रूर है।
Read More गर्मियों के दिनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 तरह के फूड्स
पीलिया
- हेपेटाइटिस ए के नाम से भी पीलिया को जाना जाता है। गर्मी तथा बरसात के दिनों में यह रोग सबसे ज्यादा फैलता हे।
- पीलिया होने पर शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसके प्रमुख लक्षण आंखों के सफेद हिस्से व नाखून के उपरी हिस्सों का पीला और पेशाब में पीलापन होना है।
- मूली के हरे पत्ते पीलिया में लाभकारी होते हैं। दूषित खाने से दूरी बनाए रखना सबसे बेहतर उपाय है।
चेचक
- चेचक यानि कि चिकन पॉक्स, वेरीसेला जोस्टर नामक वायरस के कारण फैलता है। यह संक्रमण रोग है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलता है।
- इसके लक्षण हल्का बुखार, हल्की खांसी, भूख में कमी, सर में दर्द, थकावट, उल्टी आदि हैं।
- चेचक हाने पर लाल खुजलीदार फुंसियां 24 घंटों के अन्दर पेट या पीठ और चेहरे पर होने लगती हैं।
- बचाव के तौर पर चेचक से ग्रसित व्यक्ति से दूर रहें और इसके बचाव के टीके ज़रूर लगवाएं।
Read More गर्मियों में तेजी से घटेगा वजन, डाइट में शामिल करें ये फ्रूट्स
To read more stories like 5 Summer diseases and its cure tips, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.