Best Places to visit in Kerala: आपका दिल खुश कर देगी केरल की ये खूबसूरती, यहां घूमने का है कुछ अलग ही मज़ा
6 Best Places to visit in Kerala in Hindi – केरल को भारत की सबसे अच्छी जगहों में से एक माना जाता है| ऐसा कहा जाता है कि यह सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है | पूरे साल यहाँ देशी- विदेशी सैलानी घूमने आते हैं। कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी (मसाला बागान), अलेप्पी, बैकवाटर्स आदि केरल के सबसे लोकप्रिय स्थान हैं। कोचीन केरल का एंट्री पॉइंट है और त्रिवेंद्रम एग्ज़िट। ये बीच में पड़ने वाले सभी प्रसिद्ध शहरों को कवर करते हैं। केरल भारत के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से ये कई देशों से भी जुड़ा हुआ है। तो चलिए आपको बताते हैं केरल के बेस्ट डेस्टिनेशन के बारे में।
6 Best Places to visit in Kerala
कोचीन (Kochi)
- कोचीन में देखने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह यहूदी आराधनालय, सेंट थॉमस चर्च, सेंट मैरी कैथेड्रल, डच पैलेस, चीनी मछली जाल और बोलगाटी पैलेस हैं।
- इस जगह को देखने के लिए आपको कम से कम एक दिन का समय चाहिए होगा। अगर आप देर शाम या रात को पहुंच रहे हैं, तो आपको दो रात कम से कम वहां गुज़ारने चाहिए | जानिये कोचीन में घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
Read more : Best islands to visit in India – Tentaran
मुन्नार (Munnar)
- मुन्नार समुद्र तल से 1600 मीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी घाट में स्थित केरल के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है।
- यह जगह चाय के बागानों के लिए प्रसिद्ध है जिसे आप मीलों तक एक साथ देख सकते हैं। इसके अलावा यहाँ देखने के लिए स्पाइस प्लांटेशन, रबर प्लांटेशन और झरने आदि हैं।
- हरे भरे परिदृश्य, झरने, झील, जंगल और चाय बागान इस जगह को स्वर्ग बनाते हैं। यहाँ आप पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसे एडवेंचर का भी मज़ा ले सकते हैं।
- अगर आपके पास ज़्यादा समय है तो आप यहाँ मट्टुपेट्टी डैम और कुंडला झील में नाव की सवारी का लुफ्त भी उठा सकते हैं |
- जानिये मुन्नार में घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
Read more : Gems of Kerala: Best places to visit in Kerala
थेक्कड़ी (Thekkady) – 6 Best Places to visit in Kerala
- थेक्कड़ी अपने मसाले के बागानों और आकर्षक झरनों के लिए ज़्यादा जाना जाता है।
- यह जगह दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची और जायफल के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है।
- अगर आप चाहें तो यहाँ की हरियाली का मज़ा उठाते हुए सैर कर सकते हैं |
- यहां पेरियार नेशनल पार्क भी है, जहां आप हाथी और बाघों के अलावा, जंगली सूअर, लंगूर, बाइसन जैसे कई दुर्लभ प्रजाति के जानवरों को एक साथ देख सकते हैं।
- थेक्कडी के जंगलों बीच नदी में बंबू राफ्टिंग का रोमांचक आंनद लेना चाहते हैं तो यहा ज़रूर आएं।
- जानिये थेक्कडी में घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
6 Best Places to visit in Kerala – चेराई बीच (Cherai beach)
- चेराई बीच कोच्चि के लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यह कोच्चि से लगभग 25 किमी. की दूरी पर स्थित है।
- अनेक स्थानीय निवासी और पर्यटक सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य का आनंद उठाने के लिए यहाँ आते हैं।
- 10 किमी लंबा, चेराई समुद्र तट उन कुछ स्थानों में से एक है जहाँ एक ही फ्रेम में प्रसिद्ध बैकवाटर और समुद्र देख सकते हैं।
- जानिये चेराई बीच के पास घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
Read more : Best romantic getaways in India during summers
अतिरप्पल्ली (Athirapally Falls)
- यह वॉटरफॉल कोचीन से 73 किलोमीटर की दूरी पर है | भारत के नियाग्रा फॉल्स के रूप में लोकप्रिय अथिरापल्ली फॉल्स चालकुडी नदी पर स्थित है।
- यहाँ के हरे-भरे दृष्य आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। अतिरप्पल्ली में ठहरने के लिए केवल कुछ ही स्थान हैं, इसलिए समय रहते अच्छी तरह से अपना होटल बुक करे लें ।
- जानिये अतिरप्पल्ली के पास घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
कोवलम (Kovalam)
- कोवलम न केवल केरल बल्कि भारत के भी सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है। यहाँ सड़कों के चारों ओर लम्बे खड़े नारियल के पेड़, समुद्र तट की सुनहरी रेत और हरे-भरे वातावरण के साथ ठंडी हवा आपको सुकून और नयी ताज़गी से भर देती है।
- यहां आएं तो प्रसिद्ध आयुर्वेद उपचार और मालिश ज़रुप करवाएं। कोवलम में आपको अपने बजट में कई सारे ऑप्शन मिल जायेंगे |
- जानिये कोवलम के पास घूमने की बेस्ट जगहों के बारे में
अगर आपने भी मन बना लिए है केरल घूमने जाने का, तो इंतज़ार किस बात का? बस जल्दी से ऊपर दिए Enquire Now के बटन पर क्लिक करें और हमें बताएं।
Must read : Best honeymoon places in India during winters
Read more stories like 6 best Places to visit in Kerala, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।