ये हैं श्री कृष्ण भगवान के सबसे प्रसिद्ध मंदिर, यहां जाने से पूरी होंगी मुराद
7 famous krishna temples in india– भारत में भगवान श्रीकृष्ण के कई मंदिर हैं, जहां हमेशा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इनमें से कुछ मंदिर ऐसे हैं जो बहुत ही फेमस और पूरे विश्व में प्रचलित हैं। तो आइए आपको बताते हैं श्री कृष्ण के ये खास मंदिर कौन से हैं।
7 Famous Krishna Temples in India – krishna bhagwan ke famous mandir in hindi
जगन्नाथ मंदिर
- जगन्नाथ मंदिर देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। ये मंदिर भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है। पुरी में बना जगन्नाथ मंदिर भारत में हिंदुओं के चार धामों में से एक है।
- यह धाम 800 सालों से भी ज़्याद पुराना माना जाता है। मंदिर के शिखर पर स्थित चक्र और ध्वज है। ये चक्र, सुदर्शन चक्र का प्रतीक है।
- इस चक्र को किसी भी दिशा से खड़े होकर देखने पर ऐसा लगता है कि चक्र का मुंह आपकी तरफ है। यहां की रथ यात्रा काफी फेमस है। इसमें शामिल होने के लिए देश- विदेश से श्रद्धालु आते हैं।
Must Read- श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें सहस्त्रनाम स्तोत्र
प्रेम मंदिर, वृंदावन – top Temples of Lord Shri Krishna
- प्रेम मंदिर उत्तर प्रदेश राज्य के मथुरा जिले के समीप वृंदावन में स्थित है। इसका निर्माण जगद्गुरु कृपालु महाराज द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के मन्दिर के रूप में करवाया गया।
- ये मन्दिर सफेद इटैलियन करारा संगमरमर से तराशा गया है। इसे राजस्थान और उत्तरप्रदेश के एक हज़ार शिल्पकारों ने तैयार किया था।
- रात के वक्त मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से चमकता रहता है, जिसका रंग हमेशा बदलता रहता है। यहां पूरे साल श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
7 Famous Krishna Temples in India – famous krishna mandir in india
इस्कॉन मंदिर, वृंदावन –
- 1975 में बने इस्कॉन मंदिर को श्री कृष्ण बलराम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह मंदिर ठीक उसी जगह पर बना है, जहां पर भगवान कृष्ण बच्चों के साथ खेला करते थे।
- मंदिर में कई सुंदर चित्रकारी की गई है, जिसमें भगवान कृष्ण की शिक्षा का वर्णन किया गया है। यहां लोग पूजा करने के साथ – साथ साधना भी करते हैं।
- वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में राधेकृष्ण की प्रतिमा एकदम मनोहारी है। यहां विदेशी श्रद्धालुओं की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है।
Must Read- जानिए भगवान कृष्ण से जुड़े कुछ दिलचस्प रहस्यों के बारे में
द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा – famous krishna mandir in india
- मथुरा का द्वारिकाधीश मंदिर नगर के राजाधिराज बाज़ार में स्थित है। यह मन्दिर अपने सांस्कृतिक वैभव कला एवं सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है।
- मंदिर की आरती विशेष रूप से दर्शनीय होती है। मुरली मनोहर की सुंदर मूर्ति यहां विराजमान है। मथुरा में पावन यमुना नदी पर कई घाट बने हुए हैं।
- द्वारकाधीश मंदिर के पास यमुना नदी के घाट पर श्रद्धालु पूजन करते हैं और मन्नत मांगते हैं।
श्रीनाथ जी मंदिर, राजस्थान
- श्रीनाथजी मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है जो 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है।
- भगवान की मूर्ती काले मार्बल को काट कर बनाई गई है इसलिए यह मंदिर अपनी मूर्तियों के लिए जाना जाता है।
- माना जाता है कि मेवाड़ के राजा इस मंदिर में मौजूद मूर्तियों को गोवर्धन की पहाड़ियों से औरंगजेब से बचाकर लाए थे। इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भारी तादाद में देखने को मिलती है। पूरे साल लोग यहां पूजा- अर्चना करने आते हैँ।
Must Read- कौन-कौन सी मिठाइयां भगवान श्रीकृष्ण को पसंद है
7 Famous Krishna Temples in India
इस्कॉन मंदिर, बैंगलोर
- इस मंदिर को भारत के सबसे बड़े इस्कॉन मंदिर में शुमार किया जाता है। ये मंदिर साल 1997 में बनाया गया था, जिसका उद्देश्य वैदिक और धार्मिक सभ्यताओं को बढ़ावा देने का था।
- यहां पर विकलांग और बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए एलिवेटर भी लगाए गए हैं, जिससे उन्हें भगवान के दर्शन करने में कोई परेशानी न हो।
- ये मंदिर सुंदर बगीचे के बीच में बनाया गया है, इसी के चलते यहां श्रद्धालु पूजा करने के साथ –साथ हरियाली का भी आनंद लेते हैं।
Must Read- जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़ी इन बातों को जानना है बेहद ज़रूरी
बालकृष्ण मंदिर, हंपी कर्नाटक
- कर्नाटक के हंपी में बालकृष्ण मंदिर स्थित है। इस मंदिर की संरचना बेहद अनोखे और खास तरीके से की गई है।
- इस मंदिर को यूनेसको द्वारा वर्ल्ड हेरिटेज वेबसाइट में शुमार किया जा चुका है। यहां पर बालकृष्ण विराजमान हैं और लाखों लोग पूरे साल यहां दर्शन करने आते हैं।
- इस मंदिर की बहुत मान्यता है। कहते हैं यहां मांगी दुआ ज़रुर कबूल होती है।
Must Read- Radha Krishna Status Images in Hindi- राधा कृष्ण की शायरी, Pictures, Messages, Quotes
To read more stories like, 7 famous krishna temples in india, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।