उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी
8 star who are younger than their wives – बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी उम्र में काफी फासला है। बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी वाइफ उनसे उम्र में काफी बड़ी हैं। कोई अपनी वाइफ से 5 साल छोटा है, तो कोई 3 साल। इस लिस्ट में अभिषेक बच्चन से लेकर कुणाल खेमू तक का नाम शामिल है। तो आईये आपको बताते हैं और कौन- कौन से स्टार इस लिस्ट में शुमार हैं।
8 star who are younger than their wives
कुणाल खेमू और सोहा अली खान
- बॉलीवुड स्टार कुणाल खेमू अपनी वाइफ सोहा अली खान से पूरे 5 साल छोटे हैं।
- साल 2009 में फिल्म ढूंढ़ते रह जाओगे की शूटिंग के दौरान ये दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।
- इसके बाद 2013 से लेकर 2014 तक दोनों लिव इन में रहे और फिर इन्होंने शादी कर ली। कुणाल ने सोहा से 2015 में लव मैरिज की थी।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों को मिला ‘सेकेंड हैंड हसबैंड’
करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु
- बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु और करण सिंह ग्रोवर साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।
- इन दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
- इस जोड़ी में भी उम्र का काफ़ी फ़ासला है। करण बिपाशा से 4 छोटे हैं।
- इस उम्र के फासले की वजह से करण की मां इस रिश्ते के लिए राज़ी नहीं थीं, लेकिन बाद में दोनों के प्यार के आगे उन्हें झुकना पड़ा।
8 star who are younger than their wives
उर्मिला मातोंडकर और मोहसिन अख्तर मीर
- बॉलीवुड की रंगीला गर्ल उर्मिला मातोंडकर ने 2016 में मोहसिन अख्तर मीर के साथ शादी की थी।
- मोहसिन अख्तर मीर भी उर्मिला से 10 छोटे हैं।
ये भी पढ़ें- सगाई के बाद टूटा इन सितारों का रिश्ता, फिर किसी और से रचाई शादी
शिरीष कुंदर और फराह ख़ान
- कोरियोग्राफर फराह ख़ान के हस्बैंड शिरीष कुंदर भी लिस्ट में शामिल हैं। शिरीष का दिल भी अपने से 8 साल बड़ी फराह ख़ान पर आया था।
- लेकिन शिरीष ने भी अपने प्यार के आगे उम्र की परवाह नहीं की और 8 साल बड़ी फराह से 2004 में शादी कर ली। फिलहाल ये तीन ख़ूबसूरत बच्चों के माता-पिता हैं।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या
- बॉलीवुड के सबसे हॉट एंड फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या ने भी उम्र की परवाह न करते हुए 2007 में एक दूसरे से शादी की।
- इन दोनों की प्रेम कहानी फिल्म धूम-2 के सेट पर शुरू हुई थी। दोनों की उम्र में काफी अंतर होने के बाद भी ये दोनों एक दूसरे के साथ बहुत खुश हैं।
- अभिषेक ऐश्वर्या से दो साल छोटे हैं।
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा
- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस को अपना हमसफर बनाया है।
- काफी समय से ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। निक भी प्रियंका से पूरे 10 साल छोटे हैं।
- इसी बात को लेकर दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में भी रही। लेकिन निक और प्रियंका ने इस बात को दरकिनार करते हुए एक दूसरे को अपना हमसफर बना लिया।
ये भी पढ़ें- कौन हैं प्रियंका चोपड़ा के हसबैंड निक जोनस
8 star who are younger than their wives
अंगद बेदी और नेहा धूपिया
- काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद नेहा ने अंगद बेदी से शादी कर ली।
- इन दोनों के बीच पूरे दो साल का अंतर है। नेहा अंगद से 2 साल बड़ी हैं, लेकिन अंगद को इस बात से कोई प्रॉब्लम नहीं है।
- हाल ही में दोनों एक बेटी के माता- पिता बने हैं और अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहे हैं।
आदित्य पंचोली और जरीना वाहेब
- आदित्य पंचोली की पत्नी जरीना उनसे 6 साल बड़ी हैं। इसके बाद भी दोनो के बीच कभी उम्र को लेकर कोई समस्या नहीं हुई।
- दोनों ही बॉलीवुड के फेमस सितारे हैं। इन दोनों की पहली मुलाकात हिंदी फिल्म कलंक टीका के सेट पर हुई थी और वहीं से शुरु हुआ इनके बीच प्यार का सिलसिला।
- फिलहाल जरीना और आदित्य के 2 बच्चे हैं सना और सूरज।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के इन सितारों ने प्यार के आगे नहीं की किसी की परवाह – घर से भागकर रचाई शादी
To read more stories like 8 star who are younger than their wives, do follow us on Facebook, Twitter, and Instagram.