Aaj ke Samachar 03 November 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 03 November 2020
- आज बिहार में 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। ये बिहार में दूसरे चरण के चुनाव हैं। इस चुनाव में बिहार के कई बड़े नेताओं के भाग्य का फैसला आज जनता करेगी।
- जर्मनी पहुंचे विदेश सचिव हर्षवर्द्धन ने कहा कि हम सभी फ्रांस में हुए आतंकी हमलों से दुखी हैं। भारत इस आतंक की कड़ी निंदा करता है।
- दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि अब दिल्ली में केवल हाईटेक और सेवा उद्योगों को इजाज़त दी जाएगी। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अब औद्योगिक क्षेत्रों के अंदर सिर्फ हाईटेक इंडस्ट्री और सर्विस इंडस्ट्री ही लगाई जाएंगी। मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को अनुमति नहीं दी जाएगी।
- दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्टिव हो गया है। कल अजय भल्ला ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामलो की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन कोरोना की जांच, टेस्टिंग और उपचार पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है।
- नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 4 राज्यों की सरकारों को पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। ट्रिब्यूनल की ओर से कहा गया है कि पर्यावरण को देखते हुए 7 से 30 नवंबर 2020 तक यह प्रतिबंध लागू कर दिया जाए। एनजीटी ने दिल्ली प्रदूषषण नियंत्रण कमेटी, दिल्ली पुलिस आयुक्त आदि से इसका जवाब मांगा है।
- अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होना है। डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन इस चुनाव में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
- दिल्ली में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 4001 नए केस सामने आए। दिल्ली में अब कुल कोरोना के केस 3,96,371 हो गए हैं। वही चौबीस घंटे में 42 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई जिसके बाद दिल्ली में अब तक मृतकों की संख्या 6604 हो गई है।
Must Read: जानिए अक्टूबर, नवंबर में कब-कब पड़ेंगे कौन से व्रत – त्योहार
Travel and Tourism News 03 November 2020 – Aaj ke Samachar 03 November 2020
- अगले 24 घंटों में मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है।
- मिजोरम, तमिलनाडु, जम्मू और कश्मीर, केरल, कर्नाटक में बारिश की संभावना है।
Must Read – केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे करें हाउस बोट बुक
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 03 November 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 03 November 2020
- कपिल देव ने धोनी को लेकर कहा कि अगर धोनी इस वर्ष की तरह बिना प्रैक्टिस किए मैच खेलने का फैसला करते हैं तो उनके लिए मैच में अच्छा प्रदर्शन करना बिलकुल पॉसिबल नहीं है।
- शिखर धवन ने इस आइपीएल सीज़न में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल के इतिहास में शिखर धवन चौथी बार एक सीज़न में पांच सौ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का सफर आईपीएल 2020 में खत्म हो गया। इसको लेकर गेल बहुत दुखी हैं। गेल ने ट्वीट किया आईपीएल 2020 देखना सभी लोग जारी रखें, भले ही मेरा सीज़न खत्म हो गया है।
Read More- ये भारतीय क्रिकेटर्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार चढ़े घोड़ी
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 03 November 2020 – Aaj ke Samachar 03 November 2020
- हिना खान की बिकनी फोटो हुई वायरल। फोटो में हिना का दिखा हॉट लुक।
- मैच देखने पहुंची अनुष्का शर्मा। फोटो हुई वायरल।
- जाह्नवी कपूर की थ्रोबैक वीडियो हुई वायरल। पीच कलर के लहंगे में लग रही हैं ग्लैमरस।
Read more- छोटे पर्दे की इन खूबसूरत हसीनाओं के आगे फीकी है बॉलीवुड अभिनेत्रियां
Read more articles like; Aaj ke samachar 03 November 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।