Aaj ke Samachar 05 October 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 05 October 2020
- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ हाल ही में पुलिस की ओर से बदसलूकी की गई थी जिसपर अब नोएडा पुलिस ने खेद जताया है। नोएडा पुलिस ने ट्वीट करके कहा है कि प्रियंका गांधी के साथ हुई घटना पर हमें गहरा अफसोस है।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस मामले की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से जुड़े हर पहलू पर सीबीआई जांच करेगी।
- केदारनाथ के लिए हेली सेवा इस माह 9 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। हेलीसेवा के लिए अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरु हो गई है। यात्रियों के लिए एसओपी भी जारी कर दी गई है।
- झारखंड के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का शनिवार को बीमारी के चलते निधन हो गया था। इसी के चलते राज्य सरकार ने झारखंड में दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है। झारखंड में 5 अक्टूबर यानी आज सरकारी छुट्टी घोषित की है। आज यहां सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे और सरकारी ऑफिसों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
- डोनाल्ड ट्रम्प हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब उन्होंने इस जंग से लड़ते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं बहुत जल्द वापस लौटूंगा।
- भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भारत में अब कोरोना वायरस के कुल मामले 65,49,373 हो गए हैं। वही मरने वालों की संख्या 1,01,782 हो गई है।
- दिल्ली में चौबीस घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2683 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में अब कुल मामले 2,90,613 हो गए हैं। इन चौबीस घंटों में 38 लोगों की मौत हो गई और 3126 मरीज ठीक हुए हैं।
- 13 अक्टूबर से दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। कुछ गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सीमित संख्या में दर्शनार्थी मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे। मंदिर का एग्जीबीशन हॉल फिलहाल बंद रहेगा और म्यूजिकल फाउंटेन खोल दिया जाएगा।
- नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह हुई बीजेपी में शामिल। मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजदूगी में श्रेयसी ने ली पार्टी की सदस्यता। माना जा रहा है कि श्रेयसी को बीजेपी बिहार विधानसभा चुनाव में उतार सकती है।
Must Read: कुंडली में गुरु ग्रह पीड़ित है तो इन उपायों से करें मज़बूत
Travel and Tourism News 05 October 2020 – Aaj ke Samachar 05 October 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल,सिक्किम, छत्तीसगढ़ में वर्षा हो सकती है।
- आंध्र प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र में वर्षा के आसार हैं।
Must Read – ये हैं दिल्ली के पास घूमने की जगह जहाँ एक छोटा ब्रेक भी कर देगा आपको रिफ्रेश
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 05 October 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 05 October 2020
- सनराइजर्स हैदराबाद ने कल मुंबई इंडियन्स के साथ मैच खेला। इस मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स को 34 रन से शिकस्त दे दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का लक्ष्य सनराइजर्स के सामने रखा, लेकिन सनराइजर्स 174 रन ही बना पाई।
- फ्रेंच ओपन 2020 में कल पोलैंड की इगा स्वियातेक ने सिमोना हालेप को 6-1 6-2 से हरा दिया और फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से उसे बाहर कर दिया। स्वियातेक पहली बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंची हैं।
- युवराज सिंह ने कल रिषभ पंत को बर्थडे विश किया। इस दौरान उन्होंने पंत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।
Read More- IPL देखते- देखते बनाइये चावल की आसान रेसिपी, मैच का मज़ा हो जाएगा दोगुना
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 05 October 2020 – Aaj ke Samachar 05 October 2020
- उर्वशी रौतेला का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है जो इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रहा है।
- मौनी राय इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बहन के साथ एक फोटो पोस्ट की है।
- करीना कपूर ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बिना मेकअप के दिख रही हैं। लोग इस फोटो को पसंद कर रहे हैं।
Read more- छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेसिस जिन्होंने नागिन बनकर जीता सबका दिल
Read more articles like; Aaj ke samachar 05 October 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।