Aaj ke Samachar 06 November 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 06 November 2020
- भारत और चीन के बीच आज कोर कमांडर स्तर की बैठक होगी। दोनों देशों की साथ में यह 8वीं बैठक है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी और दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए कई फैसले लिए जाएंगे।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पश्चिम बंगाल। शाह यहां दो दिनों के दौरे पर आए हैं। वर्ष 2021 में यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने गए हैं अमित शाह। इस दौरान इन्होंने वहां की आम जनता से भी मुलाकात की।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में चीनी पटाखों की बिक्री पर लगाई रोक। इसके साथ ही इन पटाखों के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा दिया। सीएम ने कहा कि अगर कोई भी इसका उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
- अमेरिका ने अब ताइवान को हथियार बेचने की मंज़ूरी दे दी है। हाल में ये समझौत किया गया है। समझौत के तहत ताइवान को अमेरिका ने 60 करोड़ डॉलर के हिथायार ड्रोन बेचने को मंज़ूरी दी है।
- दिल्ली सरकार ने पटाखों पर बैन लगा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक मीटिंग के दौरान कहा कि कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों और वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में पटाखों पर बैन लगाया गया है। पटाखे खरीदने और बेचने पर बैन है।
- बिहार में तीसरे चरण का विधानसभा चुनाव 7 नवंबर को होना है। इसी के चलते अब राज्य में चुनाव प्रचार थम गया है। चुनाव प्रचार थमने से पहले सभी पार्टियों ने रैली की और जनता से अपने लिए वोट मांगे।
- दिल्ली में चौबीस घंटे के दौरान 6715 नए मामले सामने आए। दिल्ली में अब कोरोना मरीजों की संख्या 4,16,653 हो गई है। वहीं पिछले चौबीस घंटे में 66 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई। अब तक 6769 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
- विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को खोलने के लिए यूजीसी ने अब नई गाइडलाइंस जारी की है। यूजीसी की ओर से कहा गया है कि राज्य में भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू करने के बारे में राज्य सरकारें फैसला करेंगी।
- गाइडलाइंस के मुताबिक जिन विद्यार्थियों में कोरोना के लक्षण होंगे, उन्हें कैंपस में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
Must Read: जानिए अक्टूबर, नवंबर में कब-कब पड़ेंगे कौन से व्रत – त्योहार
Travel and Tourism News 06 November 2020 – Aaj ke Samachar 06 November 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली – एनसीआर में वायु प्रदूषण और भी ज़्यादा बढ़ेगा।
- केरल, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश की उम्मीद है।
Must Read – केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे करें हाउस बोट बुक
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 06 November 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 06 November 2020
- महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मोनू कुमार के फेस पर केक लगाते दिख रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं।
View this post on Instagram
- मुंबई इंडियन्स ने कल दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मुंबई इंडियन्स अब इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में एंट्री कर चुकी है।
- दिल्ली कैपिटल्स का कल मुंबई इंडियन्स के साथ मुकाबला था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान मुंबई टीम के जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए और अब वो आईपीएल 2020 में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं।
Read More- ये भारतीय क्रिकेटर्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार चढ़े घोड़ी
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 06 November 2020 – Aaj ke Samachar 06 November 2020
- पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो शूट करने का लगाया आरोप।
- काजल अग्रवाल शादी के बाद इस खास अंदाज़ में आईं नज़र।
- आदित्य नारायण की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं, सोशल मीडिया पर रोका सेरेमनी की तस्वीरे हुई वायरल।
View this post on Instagram
Congratulations to #adityanarayan and #shwetaaggarwal in their Roka ceremeony ❤
Read more- छोटे पर्दे की इन खूबसूरत हसीनाओं के आगे फीकी है बॉलीवुड अभिनेत्रियां
Read more articles like; Aaj ke samachar 06 November 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।