Aaj ke samachar 14 April 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke samachar 14 April 2020
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर जनता काफी उत्सुक है। आज 21 दिन के लॉकडाउन का अंतिम दिन है। इसी को लेकर पीएम कुछ अहम बाते संबोधन के दौरान करेंगे।
- झारखंड सरकार ने लॉक डाउन से जूझते गरीबों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उन्हें 1000 रुपये और 2000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। ये पैसे सीधे उनके अकाउंट में भेजे जाएंगे।
- दिल्ली सरकार नेरेड और ऑरेंज जोन का सैनिटाइजेशन सोमवार को शुरू किया है। राजेंद्रनगर से शुरू की गई मुहिम में सरकार ने जापानी हाईटेक मशीनों का सहारा लिया है। इस तरह की दस मशीनें पीआई इंडस्ट्रीज ने दिल्ली सरकार को दी हैं। ये मशीन हर घंटे करीब 20 हजार वर्ग मीटर इलाके का सैनिटाइजेशन करेगी।
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दुनिया के तेल उत्पादक देशों का समूह ओपेक प्लस प्रतिदिन उत्पादन में 20 मिलियन बैरल की कटौती करने की योजना पर काम कर रहा है। तेल की गिरती कीमतों और इसकी वजह से पड़ते आर्थिक असर से परेशान अमेरिका के लिए ये बेहद राहत की खबर है।
- आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना वीडियो संदेश जारी करेंगी। माना जा रहा है कि ये संदेश वो प्रधानमंत्री के संबोधन से चंद घंटे पहले करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष इस वीडियो संदेश के माध्यम से लॉकडाउन बढ़ाए जाने की स्थिति में कुछ रियायत देने की मांग कर सकती हैं।
- डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को फ्रंट से लीड कर रहे हैं। कोरोना के खिलाफ लड़ाई लंबी भी हो सकती है, क्योंकि अभी कोई दवाई या वैक्सीन सारी दुनिया ढूंढ नहीं पाई है। इसके खिलाफ हमारे पास कोई सबसे बड़ा हथियार है तो वो केवल सोशल डिस्टेंसिंग। इसी के ज़रिए हम अधिकांश लोगों को इस वायरस से बचा पाएंगे।
- प्रधानमंत्री कार्यालय पीएमओ के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से आज के भाषण की तारीख और समय का ऐलान करने किया गया है। उनके इस ट्वीट ने लाइक और रीट्वीट का रिकॉर्ड बना दिया है। पीएमओ के इस ट्वीट को लाइक 2 लाख 21 हजार से ज़्यादा मिले हैं।
Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020.
— PMO India (@PMOIndia) April 13, 2020
- सुप्रीम कोर्ट ने के आदेश के मुताबिक सिर्फ गरीबों यानी आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों की निजी लैब में कोरोना की मुफ्त जांच होगी। जो लोग पैसा दे सकते हैं उनसे निजी लैब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) द्वारा तय कीमत (4500 रुपये) वसूल सकती हैं।
Must read: कोरोना से बचने के लिए ज़रूर जानें क्या करें और क्या नहीं
Must read: कोरोना से लड़ने के लिए किसी ने बनाया हॉस्पिटल, तो किसी ने दान किए करोड़ों
Must read: Myth and facts about covid19 – कोरोना वायरस से जुड़े मिथक और उनका सच, यहां जानें सबकुछ
Travel and Tourism news 14 April 2020 – Aaj ke samachar 14 April 2020
- पिछले कई दिनों से खिल रही तेज़ धूप के बीच सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक अलर्ट जारी किया है। आज बिहार के कई जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।
- जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
MUST READ- What is Today in History India 14 April
Today sports news in Hindi – sports samachar 14 April 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke samachar 14 April 2020
- महीम वर्मा ने उत्तरासंघ क्रिकेट संघ का सचिव बनने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष का पद छोड़ दिया है। महीम वर्मा ने कहा मुझे अपने राज्य संघ की भी देखरेख करनी है, जिसका संचालन अभी तक अच्छे से नहीं हो रहा था। मैंने सीईओ राहुल जोहरी को इस्तीफा दे दिया है।
- टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में वह तलवारबाजी करते नज़र आ रहे हैं। साथ ही लिखा है कि एक तलवार भले ही अपनी चमक खो सकती है, लेकिन अपने मालिक के लिए हमेशा वफादार रहती है।
A “SWORD” MAY LOOSE IT’S SHINE,BUT WOULD NEVER DISOBEY IT’S MASTER #rajputboy pic.twitter.com/kKyKQ9vSWk
— Ravindrasinh jadeja (@imjadeja) April 12, 2020
- वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि उनकी बल्लेबाजी की प्रेरणा के पीछे वास्तव में रामायण का किरदार अंगद हैं। इसी के चलते वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अंगद के पैर को कोई हिला भी नहीं पा रहा है।
So here is where i took my batting inspiration from 🙂
Pair hilana mushkil hi nahi , namumkin hai . #Angad ji Rocks pic.twitter.com/iUBrDyRQUF
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 12, 2020
Read more- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन सलामी बल्लेबाजों ने सबसे तेज़ 10,000 रन बनाए
Read more- ये 5 विदेशी खिलाड़ी आईपीएल 2020 में करेंगे डेब्यू
Today Bollywood news in Hindi – Today Bollywood News Headlines 14 April 2020 – Aaj ke samachar 14 April 2020
- कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमे उन्होंने अजय देवगन को कॉपी किया है।
- करण जौहर ने अपने बच्चों का एक नया वीडियो साझा कर बताया है कि उनके बच्चे यश और रूही लॉकडाउन के चलते क्वारंटाइन में घर पर रह रहकर बोर हो गए हैं और वे घर से निकलकर बाहर जा रहे हैं।
- शहनाज गिल के फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है। शहनाज के फैन्स अब उन्हे एक डांस रियलिटी शो होस्ट करते हुए देखेंगे। शहनाज गिल, अर्जुन बिजलानी के साथ डांस दीवाने शो को होस्ट करेंगी। खबरों के मुताबिक, शहनाज गिल ने शो को होस्ट करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है।
- एक्ट्रेस जोया मोरानी कोरोनावायरस से रिकवर होने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद 7 अप्रैल को अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया था। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सेल्फी के साथ यह गुड न्यूज शेयर की।
MUSt READ- कोरोना की वजह से घर में कैद में हुए सितारे, कोई लगा रहा झाड़ू, कोई बर्तन धोकर बिता रहा समय
Read more articles like, Aaj ke samachar 14 April 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।