aaj ke samachar 14 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 14 January 2021
- देश में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरु हो रहा है। पहले दिन करीब 3 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका बिलकुल फ्री लगेगा। इसका सारा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
- जो बाइडन 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इस समारोह में अमेरिका की दिग्गज हस्तियां मौजूद होंगी।
- कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और सरकार के बीच 15 जनवरी को बैठक होनी है। इसको लेकर किसान संगठनों ने कहा है कि इस बार की बैठक में सरकार कानून निरस्त करने का अंतिम निर्णय ले, ताकि सभी किसान अपने घरों को लौट सकें। अगर इस बार निर्णय नहीं लिया गया तो हम आंदोलन तेज करेंगे।
- कर्नाटक में कल मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। इस दौरान सात नए कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी मौजूद रहे।
- 15 जनवरी से नए संसद भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत इस कार्य को शुरु किया जाएगा।
- दिल्ली बॉर्डर से लेकर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में किसान संगठनों ने कल लोहड़ी के मौके पर तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जताया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार ने भारतीय एयरफोर्स के लिए 83 तेजस फाइटर खरीदने की मंज़ूरी दे दी है। ये सभी फाइटर जेट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ही तैयार करेगी।
Must Read:मकर संक्रांति में क्यों खायी जाती है खिचड़ी, जानें महत्व और कथा
Travel and Tourism News 14 January 2021 – aaj ke samachar 14 January 2021
- अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तमिलनाडु ,लक्षद्वीप में बारिश होगी।
- पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
Must Read:यहां देखें साल 2021 का हॉलीडे कैलेंडर
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 14 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 14 January 2021
- हाल ही में सायना नेहवाल और उनके पति पी कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके चलते उनको थाईलैंड ओपन सुपर 1000 में खेलने से मना कर दिया था। लेकिन अब बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने इन्हें ने खेलने की मंज़ूरी दे दी है।
- हरभजन सिंह का एक वीडियो वारयल हो रहा है जिसमें वो अपनी मां के साथ साग काटते हुए दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
- ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच ब्रिस्बेन में 15 जनवरी 2021 से खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया ने कल से प्रैक्टिस शुरू कर दी है।
Must Read:श्रीसंत और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा ये क्रिकेटर्स भी बिग बॉस में दिखा चुके हैं जलवा
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 14 January 2021 – aaj ke samachar 14 January 2021
- बॉलीवुड एक्टर विनीत कुमार की नई फिल्म ‘आधार’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।
- नोरा फतेही ने अपना एक वीडियो शेयर किया।
View this post on Instagram
- उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Must Read:बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण की कुछ दिलचस्प बातें
Read more articles like; aaj ke samachar 14 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।