14 September 2022 ke Mukhya Samachar – पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड 14 सितंबर के ताजा समाचार
Padhiye Aaj ke samachar 14 September 2022 ke mukhya samachar – 14 सितंबर 2022 के मुख्य समाचार
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 सितंबर को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उज्बेकिस्तान जाएंगे।
aaj ke samachar 14 September 2022 ke mukhya samachar –14 सितंबर 2022 के समाचार – आज का समाचार तारीख
- आजम खान को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान के दिल की एंजियोप्लास्टी सर्जरी की गई है।
- दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा आज अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ करेगी। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ।
- गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां की जनता से इन्होंने वादा किया कि अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बनती है तो वो लोगों को ‘भ्रष्टाचार मुक्त’ सरकार देंगे। अगर उस दौरान कोई भ्रष्टाचार करता है तो वह जेल जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में रिश्वतखोरी बंद होगी।
- जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने वाराणसी की ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मंदिर मामले में न्यायलय के फैसले पर सवाल उठाए हैं। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट के बावजूद ज्ञानवापी पर न्यायलय के फैसले से सांप्रदायिक माहौल ख़राब हो सकता है।
- तेलंगाना के आईटी व उद्योग मंत्री केटी रामाराव ने विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली में बन रहे नए संसद भवन का नाम संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के नाम करना उपयुक्त होगा।
- पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव वाले इलाके गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स क्षेत्र में गश्त चौकी-15 (PP-15) से भारत और चीन की सेनाएं उस स्थान से वापस लौट गई हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, दोनों सेनाओं की ओर से सैन्य वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है और वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी कर ली है।
- पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के खिलाफ भाजपा ने सचिवालय चलो का नारा दिया और इसके कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में ज़ोरदार प्रदर्शन किया है। हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा और सचिवालय का कूच किय। इसी दौरान रास्ते में उन्हें कोलकाता पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता उग्र हो गए और उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस की कई गाड़ियाँ फूंकी ।
- तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 8वां दिन है। 150 दिन और 3,570 किमी चलने वाली ये यात्रा अभी केरल में है। राहुल गांधी के साथ 119 यात्री हर रोज़ 7 घंटे पैदल चल रहे हैं। इस दौरान वो 20 से 22 किमी की दूरी तय करते हैं। यात्रियों में 32 महिलाएं भी हैं।
- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बीजेपी पर आरोप लगते हुए कहा है कि बीजेपी ऑपरेशन लोटस (Operation Lotus)के तहत आम आदमी पार्टी के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। वित्तमंत्री ने ये भी कहा कि बीजेपी पार्टी एक विधायक को 25 करोड़ रुपये की ऑफर दे रही है।
- संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 51वें सत्र में भारत ने श्रीलंका से 13वें संशोधन के पूर्ण कार्यान्वयन करने और प्रांतीय चुनाव जल्द कराने की अपील की। 13वां संशोधन श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय को सत्ता के हस्तांतरण का प्रावधान देता है। साल 1987 में भारत-श्रीलंका समझौते के तहत इसे लाया गया था।
- बिहार के युवा अभय सिंह दूसरी बार भारी मतों से विधायक बन गए हैं, उन्होंने यह चुनाव कुर्स्क (रूस) से जीता है। आपको बता दें कुर्स्क एक प्राचीन शहर है जो 1943 में एडोल्फ हिटलर की सेना की हार के लिए जाना जाता है। अभय सिंह राष्पति पुतिन की ‘यूनाइटेड रशा’ पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता है।
Must Read: Aaj ka itihaas 14 September
Aaj ke samachar 14 September 2022 ke mukhya samachar – 14 tarikh ke samachar
मौसम का हाल – अगस्त ताजा समाचार – 14 tarikh ke samachar
- असम, गुजरात, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार में बारिश होने की संभावना है।
- राजस्थान, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, लद्दाख और कोंकण में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Must Read:14 September in Indian history
Aaj ke samachar 14 September 2022 ke mukhya samachar –14 September ke khel samachar
Jaaniye aur kya hain aaj ke khel samachar 14 tarikh ke – aaj ke mukhya samachar
- भारतीय क्रिकेटर बल्लेबाज विराट कोहली के ट्विटर पर पांच करोड़ (50 मिलियन) फॉलोअर्स हो गए हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कोहली दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्हें इंस्टाग्राम और ट्विटर दोनों जगहों पर पांच करोड़ से ज़्यादा लोग फॉलो करते हैं।
- मध्य प्रदेश के तेज़ गेंदबाज ईश्वर पांडेय ने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। ये रेवांचल एक्सप्रेस के नाम से मशहूर है, हालांकि, वे रोड सेफ्टी जैसी इंटरनेशनल लीग में खेलते रहेंगे। वे जून में पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा थे।
- साल 2022 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। पूर्व क्रिकेटर्स ने इस सलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। साल 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के मेंबर कृष्णम्माचारी श्रीकांत और पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मोहम्मद शमी, संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल नहीं करने पर नाराज़गी जताई है।
Aaj ke samachar 14 September ka mukhya samachar – 14 तारीख का समाचार आज का समाचार 14 तारीख का – bollywood samachar – aaj ka taaja samachar
- शिल्पा शेट्टी ने शेयर की वीडियो
View this post on Instagram
- क्रिस्टल ने शेयर की खूबसूरत वीडियो
View this post on Instagram
- मलाइका का हॉट अंदाज़
View this post on Instagram
- रितिक रौशन पहुंचे फिल्म विक्रम वेधा के प्रमोशन पर
View this post on Instagram
- सनी लियोन मालदीप में एंजॉय कर रही हैं।
View this post on Instagram
- मौनी रॉय का हॉट फोटोशूट
View this post on Instagram
Aaj ke samachar 14 September 2022 ke mukhya samachar and to read आज का समाचार 14 तारीख का, कोरोना समाचार, 14 सितंबर 2022 के मुख्य समाचार, 14 सितंबर 2022 के समाचार, 14 सितंबर का ताजा समाचार, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।