Aaj ke Samachar 15 August 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 15 August 2020
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले पर फहराया तिरंगा। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने ध्वजारोहण करके अपना भाषण दिया। पीएम मोदी सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन के दौरान कहा कि देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा। इस बार हमारे लिए संकल्प करना बहुत आवश्यक है और हमें अब आत्मनिर्भर बनना ही होगा। इसके साथ ही पीएम ने कोरोना योद्धाओं को भी नमन किया।
- लाल किले के पास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। यहां तीन सौ से ज़्यादा कैमरे लगाए गए हैं और चार हज़ार से ज़्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया।
- भारतीय नौसेना को मिलेंगे ड्रोन। नौसेना ने दस निगरानी ड्रोन खरीदने का फैसला किया है। ये ड्रोन भारतीय जलक्षेत्र में चीन के युद्धपोत पर पैनी नज़र रखेंगे।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल भी हुए कोरोना पॉजिटिव। लव ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। लव फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।
- लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 4 हज़ार से ज़्यादा लोगों को आमंत्रित किया गया था। समारोह के दौरान मेहमानों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठाया गया।
- अब जो भारतीय लोग ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा और यूएई जाने की सोच रहे हैं उनके लिए वैलिड पासपोर्ट अनिवार्य होगा। इसके लिए इन देशों से ‘एयर बबल एग्रीमेंट’ किया गया है।
- कोरोना के मामले देश में 25 लाख के पार पहुंच गए हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 71.17 फीसदी हो गई है और 49,005 मरीजो की अब तक मृत्यु हो गयी है।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में धूमधाम नहीं होगी। इसके साथ ही उन्होंने सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Must Read: Happy Independence Day 2020 Wishes – स्वतंत्रता दिवस पर Quotes, Images शेयर करें
Travel and Tourism News 15 August 2020 – Aaj ke Samachar 15 August 2020
- दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है। मौसम सुहाना बना रहेगा।
- नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम के कुछ हिस्सों मे तेज़ बारिश हो सकती है।
Must Read – बैटल ऑफ सारागढ़ी – ये है 21 सिख योद्धाओं की शौर्यगाथा, जब हज़ारों अफगान सैनिकों पर भारी पड़े 21 सिख
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 15 August 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 15 August 2020
- विराट ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें वो हंसते हुए दिख रहे हैं और उनकी सफेद दाढ़ी भी नज़र आ रही है। विराट का ये लुक काफी अच्छा लग रहा है।
- साक्षी धोनी ने एक वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो उनके गार्डन का है। इस वीडियो में एक गिरगिट दिख रहा है जो उनके गार्डन में घूम रहा है।
- महेन्द्र सिंह धोनी अभ्यास शिविर में भाग लेने के लिए चेन्नई पहुंच गए हैं। यहां आने के लिए उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था जो नेगेटिव निकला है।
Thala Dharisanam Reloaded! 😍🦁💛#WhistlePodu #StartTheWhistles pic.twitter.com/Muk7MQyN85
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) August 14, 2020
Read More- जानिए भारत में इतिहास रचने वाली आदर्श महिलाओं के बारे में
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 15 August 2020 – Aaj ke Samachar 15 August 2020
- सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब वरुण धवन भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। हाल ही में वरुण ने इसे लेकर एक पोस्ट लिखा है।
- शो पर पहुंचे सोनू सूद। यहां उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में लोगों को बताया और खूब मस्ती भी की।
- एक्ट्रेस नोरा फतेही का गाना ‘पछताओगे’ फीमल वर्जन अब रिलीज़ हो गया है। ये गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
Read more- Azad Hind Fauj : जानिए कहां और कैसे हुई थी ‘आज़ाद हिंद फौज’ की स्थापना?
Read more articles like; Aaj ke samachar 15 August 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।