aaj ke samachar 15 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 15 January 2021
- कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों की आज सरकार के साथ दोपहर 12 बजे दसवें दौर की बातचीत होगी।
- भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से कहा गया है कि 26 जनवरी को हम लाल किले से इंडिया गेट तक अपनी रैली निकालेंगे। इसके बाद अमर जवान ज्योति पर अपना तिरंगा फरहाएंगे।
- सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक कमेटी बनाई थी जिसमें भूपिंदर सिंह मान का नाम शामिल था, लेकिन इन्होंने इस कमेटी से अपना नाम वापस ले लिया है। भूपिंदर सिंह ने कहा कि वो किसानों के साथ हैं।
- इसी साल तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनाव को देखते हुए बीजेपी वहां पर गढ़ जमाने की कोशिश कर रही है। पोंगल पर्व के मौके पर बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा चेन्नई पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने आम लोगों के साथ पोंगल का त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति बहुत ही भव्य है।
- 16 जनवरी से पूरे देश में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। सुबह 10:30 से बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। पहले दिन तकरीबन तीन लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के 13 लोगों की टीम कल चीन पहुंच गई है। टीम वुहान में जाकर कोरोना वायरस की जांच करेगी और ये जानने की कोशिश करेगी कि ये वायरस पैदा कैसे हुआ।
- दिल्ली में नए संसद भवन का निर्माण कार्य आज से शुरू किया जाएगा। करीब 100 साल बाद ये नया संसद भवन बनने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर पूरे 865 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
- वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने कल फिजिकल एक्टिविटी की नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें बताया गया है कि आप खुद को फिट रखने के लिए रोज़ाना कौन – कौन सी और कितनी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
- संसद का बजट सत्र इस साल 29 जनवरी 2021 से शुरू होगा और 1 फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। इस सेशन को 2 पार्ट में आयोजित किया जाएगा।
Must Read:Download amazing Indian army day status videos to share
Travel and Tourism News 15 January 2021 – aaj ke samachar 15 January 2021
- पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
- श्रीनगर में बर्फबारी के बाद पारा माइनस 7.8 डिग्री पहुंच गया जिसके कारण अब डल झील जम गई है।
Must Read:कब है माघ बिहू, जानिए क्यों मनाया जाता है ये उत्सव
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 15 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 15 January 2021
- ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच ब्रिसबेन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने इस मैच के लिए शार्दुल ठाकुर और मयंक अग्रवाल को अपनी टीम में शामिल किया है।
- ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही इस टेस्ट सीरिज़ में भारतीय टीम के लिए वॉशिंगटन सुंदर और टी नटराजन अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं।
- इंग्लैंड के क्रिकेटर मोइन अली कोविड-19 के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं।
Must Read:15 January in Indian history
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 15 January 2021 – aaj ke samachar 15 January 2021
- टाइगर श्रॉफ का नया गाना ‘कैसनोवा’ सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
- कंगना रनोट जल्द ही ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ में नज़र आने वाली हैं।
- फिल्म कृष 4 में ऋतिक रोशन डबल रोल निभाएंगे। ऋतिक सुपरहीरो के साथ सुपरविलेन भी बनेंगे।
Must Read:सेना दिवस पर अपने सभी जानने वालों को भेजें Army day quotes images
Read more articles like; aaj ke samachar 15 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।