aaj ke samachar 16 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 16 January 2021
- देश में आज से कोरोना के टीकाकरण अभियान का आगाज़ होगा। सुबह 10:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में करीब 3 करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
- किसान संगठनों के साथ सरकार ने कल बैठक की थी। इस बार भी बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। अब 19 जनवरी को अगली वार्ता होगी।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अब बाइक में साइड मिरर का होना अनिवार्य है। अगर बइक में साइट मिरर नहीं होगा तो चालान कटेगा। इसके साथ ही कार में पीछे की सीट पर बैठने वाले को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।
- पीएम नरेंद्र मोदी कल यानी 17 जनवरी को 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये देश के विभिन्न भागों से गुजरात के केवडि़या जाएंगी।
- चीन ने पाकिस्तान की उड़ानों पर तीन सप्ताह के लिए बैन लगा दिया है। पाकिस्तान की उड़ानों पर कोरोना के चलते बैन लगाया गया है।
- श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए कल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपये का चेक दिया। वहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी राम मंदिर के लिए 1 लाख 11 हज़ार 111 रुपये का चेक दिया।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे 5 लाख रुपये का चंदा दिया है।
- भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से कल नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने मुलाकात की। इस दौरान नेपाल ने भारत से जल्द ही कोरोना वायरस की वैक्सीन देने का आग्रह किया।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में अब कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज 114 हो गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि स्थिति पर लगातार हमारी ओर से नज़र रखी जा रही है।
- उत्तर प्रदेश में 28 जनवरी को विधान परिषद के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। 12 सीटों के यहां चुनाव होना है।
Must Read:साल 2021 में कब-कब पड़ेंगे एकादशी व्रत, जानें तिथियां
Travel and Tourism News 16 January 2021 – aaj ke samachar 16 January 2021
- पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
- श्रीनगर में बर्फबारी के बाद डल झील जम गई है।
Must Read:यहां देखें साल 2021 का हॉलीडे कैलेंडर
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 16 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 16 January 2021
- हनुमा विहारी ने भारत रवाना होने पहले अपनी एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में हनुमा बहुत ही खुश दिखाई दे रहे हैं।
Until next time 🇦🇺 pic.twitter.com/sq1WIHWdpB
— Hanuma vihari (@Hanumavihari) January 15, 2021
- बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज़ में टी नटराजन ने दमदार पारियां खेली हैं। इसके चलते अब उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। वीरेन्द्र सहवाग सहित कई अन्य पूर्व खिलाड़ी भी नटराजन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीरेन्द्र सहवाग ने नटराजन के लिए कहा कि इनकी कहानी किसी अच्छे सपने से कम नहीं है।
- मोहम्मद कैफ ने भी नटराजन के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ऐसे ही लगे रहो भाई लोग। हमेशा अच्छा खेलो।
Must Read:श्रीसंत और नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा ये क्रिकेटर्स भी बिग बॉस में दिखा चुके हैं जलवा
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 16 January 2021 – aaj ke samachar 16 January 2021
- उर्वशी रौतेला का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
- स्वरा भास्कर की अपकमिंग सीरीज ‘आपके कमरे में कोई रहता है’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़।
- कैटरीना कैफ का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
Must Read:घर का मुख्य द्वार बनवाते समय इन बातों का रखें ध्यान, खुल जाएगा किस्मत का दरवाज़ा
Read more articles like; aaj ke samachar 16 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।