Aaj ke samachar 17 June 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke samachar 17 June 2020
- लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में भारत के बीस जवान शहीद हुए हैं। वहीं चीनी सेना के 43 सैनिक जख्मी हुए हैं।
- गलवन घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद हिमाचल प्रदेश में भी चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिमाचल पुलिस द्वारा खुफिया एजेंसियों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान ये कहा गया कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के थोड़े संकेत दिख रहे हैं। हमें आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिल रहा है। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि हाल ही में जो कृषि क्षेत्र में सुधार किए गए हैं उनसे किसानों को फायदा होगा और उन्हें उत्पाद बेचने के लिए नए विकल्प मिलेंगे।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड- 19 से निपटने में पंजाब की डोर-टू-डोर सर्वेक्षण नीति की जमकर तारीफ की। पीएम ने सभी राज्यों से कहा कि वो भी ‘पंजाब मॉडल’ को अपनाएं।
- भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई इस झड़प के चलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की। इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे और बिपिन रावत मौजूद थे। इस दौरान कई अहम फैसले लिए गए।
- भारत और चीन की सेनाओं के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए अमेरिका ने ‘शांतिपूर्ण समाधान’ की बात कही है। इसके साथ ही अमेरिका के गृह विभाग ने इस झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों के परिवारों से संवेदना प्रकट की है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत में कोविड- 19 का रिकवरी रेट पचास फीसदी से अधिक है। भारत में कोरोना का प्रभाव और देशों के मुकाबले कम है। पीएम ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और कहा है कि इस समय थोड़ी सी भी लापरवाही हमारी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है।
- उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने ये जानकारी दी है कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में स्कूल व कॉलेज खोले जा सकते हैं। इन्हें चरणबद्ध तरीके से खोलने की तैयारी की जा रही है। जून के आखिरी सप्ताह में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
- यूपी के सभी अस्पतालों में सभी प्रकार की ओपीडी सेवाएं अब शुरू होंगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद द्वारा इसका आदेश जारी किया गया है। आदेश में ये भी कहा गया है कि अस्पतालों में भीड़ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
Must Read: यहां जानिए कोरोना वायरस से कितना बचाव करता है कौन सा मास्क
Travel and Tourism news 17 June 2020 – Aaj ke samachar 17 June 2020
- आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, कोंकण, केरल, गोवा, असम में मध्यम बारिश होगी।
- अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, मध्य प्रदेश में बारिश का अनुमान है।
- राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश,अंडमान व निकोबार में तेज़ वर्षा हो सकती है।
Must Read- जानिए कुंडली में जब दो ग्रह एक साथ बैठे हों, तो क्या होता है
Today sports news in Hindi – sports samachar 17 June 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke samachar 17 June 2020
- मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबटर्स ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टी20 विश्व कप के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली को इनका कार्यभार सौंपा गया है।
- मेलबर्न के रॉकबैक उपनगर में एक आवासीय परिसर बनाया जा रहा है। इसमें वहां की गलियों के नाम कपिल देव, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे तमाम भारतीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के नाम पर होंगे।
- अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट अगस्त में आयोजित होगा। इसकी जानकारी न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्योमो ने दी। न्यूयॉर्क सिटी के खाली स्टेडियम में इस टूर्नामेंट को कराने का फैसला किया है।
Read More – अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इन सलामी बल्लेबाजों ने सबसे तेज़ 10,000 रन बनाए
Today Bollywood news in Hindi – Today Bollywood News Headlines 17 June 2020 – Aaj ke samachar 17 June 2020
- पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में मंगलवार को एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई जिसमें भारत के बीस सैनिक शहीद हो गए हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने जवानों को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि, ‘जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी, भारतीय सेना के अधिकारी और जवानों को सलाम! जय हिन्द’।
- अक्षय कुमार ने भी ट्वीट करके जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा है कि ‘गलवान घाटी में हमारे बहादुरों की मौत से गहरा दुख हुआ। देश के लिए उनकी अमूल्य सेवा के लिए हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
Deeply saddened by the death of our bravehearts in #GalwanValley. We will forever be indebted to them for their invaluable service to the nation.
My heartfelt condolences to their families 🙏🏻 pic.twitter.com/tGOGTU61X6— Akshay Kumar (@akshaykumar) June 16, 2020
- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी हैं एक्ट्रेस कृति सेनन। कृति ने सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। इसके साथ ही उनके साथ अपनी पुरानी फोटो भी शेयर की है।
Must Read: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Read more articles like; Aaj ke Samachar 17 June 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।