20 September 2022 ke Mukhya Samachar – पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड 20 सितंबर के ताजा समाचार
Padhiye Aaj ke samachar 20 September 2022 ke mukhya samachar – 20 सितंबर 2022 के मुख्य समाचार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के गांधीनगर में दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
Buy Online Books in India – Buy Deepshikha Books Online at Best Prices In India
![]() |
![]() |
![]() |
aaj ke samachar 20 September 2022 ke mukhya samachar –20 सितंबर 2022 के समाचार – आज का समाचार तारीख
- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पार्टी जॉइन कर ली है। दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई।
- कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से पहले सात राज्यों की कांग्रेस कमेटियों ने राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने का प्रस्ताव पास किया है। बिहार, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में इसका प्रस्ताव पास किया। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए 23 सितंबर 2022 को अधिसूचना जारी की जाएगी और 17 अक्टूबर 2022 को चुनाव प्रस्तावित है।
- खबरों की माने तो अब जल्द ही दक्षिण अफ्रीका से चीतों को भारत लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इन्हें मध्य प्रदेश के नौरादेही अभयारण्य, गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर गुजरात आएंगे। इस दौरान जेपी नड्डा कई सार्वजनिक और संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे। इसके साथ ही गांधीनगर स्थित नभोई के पटेल फार्म में वो “नमो किसान पंचायत: ई-बाइक” कार्यक्रम को लॉन्च करेंगे।
- अरविंद केजरीवाल आज वडोदरा में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके साथ ही वो टाउन हॉल मीटिंग और प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।
- 21 सितंबर 2022 को आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया गुजरात में परिवर्तन यात्रा के माध्यम से चुनाव प्रचार में जुटेंगे। आपको बता दें जल्द ह गुजरात में विधनसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए पार्टी के नेता प्रचार कर रहे हैं।
- आम आदमी पार्टी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ अब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी उतारा है। वहीं राघव चड्ढा को गुजरात में पार्टी मामलों का सह प्रभारी बनाया गया है।
- पात्रा चॉल स्कैम मामले में फंसे शिवसेना सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत अब 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। राउत जमानत याचिका पर अब 21 सितंबर 2022 को सुनवाई होगी। फिलहाल राउत आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद हैं।
- सुकेश चंद्रशेखर मामले में फंसी जैकलीन फर्नांडिस को फिर से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था। कई घंटों तक जैकलीन से पूछताछ की गई।
- आम आदमाी पार्टी की पंजाब सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित करने की घोषणा की है। 22 सितंबर को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है जिसमें वो विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे।
- ईडी ने पश्चिम बंगाल के कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनके सहयोगियों की 48 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। ईडी की ओर से बताया गया है कि पार्थ चटर्जी और उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की 48 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पार्टी को मज़बूत और उसमें सुधार करने की बात को लेकर चर्चा की।
Must Read: Aaj ka itihaas 20 September
Aaj ke samachar 20 September 2022 ke mukhya samachar – 20 tarikh ke samachar
मौसम का हाल – अगस्त ताजा समाचार – 20 tarikh ke samachar
- दिल्ली, एनसीआर, जम्मू कश्मीर, गुजरात, कोंकण, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
- राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, लद्दाख में हल्की बारिश होने की संभावना है।
Must Read: 20 September in Indian history
Aaj ke samachar 20 September 2022 ke mukhya samachar –20 September ke khel samachar
Jaaniye aur kya hain aaj ke khel samachar 20 tarikh ke – aaj ke mukhya samachar
- सर्बिया के बेलग्रेड में चल रहे विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 65 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने प्यूर्टो रिको के पहलवान सेबेस्टियन सी. रिवेरा को 11-9 से हरा कर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा जमा लिया। इसके साथ ही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवान बजरंग पुनिया ने कुल 4 मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। ये 4 मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं।
- भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर पूरे मुकाबला के दौरान छाई रहीं। इसी बीच उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वे हैरतअंगेज़ कैच पकड़ती हुई नज़र आ रही हैं।
- बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अपने टेस्ट करियर से सन्यास ले लिया है। सन्यास को लेकर इनका कहना है कि युवाओं को मौका देने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह रहा हूँ।
- हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद के लिए, भारत हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और ओलंपियन दिलीप र्टिकी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी। इनका कहना है कि वे भारतीय हॉकी को नई ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं।
Aaj ke samachar 20 September ka mukhya samachar – 20 तारीख का समाचार आज का समाचार 20 तारीख का – bollywood samachar – aaj ka taaja samachar
- रुबीना का आइकॉनिक अंदाज़
View this post on Instagram
- सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो
View this post on Instagram
- नेहा क न्यू सॉन्ग
View this post on Instagram
- अमिताभ की न्यू फिल्म का पोस्टर आउट
View this post on Instagram
- मलाइका का हॉट अंदाज़
View this post on Instagram
Aaj ke samachar 20 September 2022 ke mukhya samachar and to read आज का समाचार 20 तारीख का, कोरोना समाचार, 20 सितंबर 2022 के मुख्य समाचार, 20 सितंबर 2022 के समाचार, 20 सितंबर का ताजा समाचार, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।