Aaj ke Samachar 21 August 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 21 August 2020
- स्वच्छता सिटी 2020 सर्वे में इंदौर बना सबसे स्वच्छ नगर। इंदौर ने इस लिस्ट में पहले नंबर पर बाज़ी मारी है। वहीं दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर मुंबई का नाम है। सबसे गंदे शहर में इस बार पटना का नाम आया है।
- दुनियाभर में गूगल की सर्विस हुई डाउन। बताया जा रहा है कि एक दो दिन से जीमेल पर फाइल अटैच नहीं हो रही हैं। वहीं गूगल ड्राइव और यूट्यूब में भी दिक्कत आ रही है। गूगल जल्द ही इन तकनीकी दिक्कतों को सहीं कराने की कोशिश कर रहा है।
- सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई की एक टीम अब मुंबई पहुंच गई है। सीबीआई इस मामले की अपने तरीके से जांच करेगी। इस बार सीबीआई की टीम को मुंबई में क्वारंटाइन नहीं होना पड़ेगा।
- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ईडी ने फिल्म निर्माता रूमी जाफरी के बयान दर्ज किए हैं। कल रुमी को ईडी ने अपने दफ्तर बुलाया था।
- पिछले 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना वायरस के 1215 नए मामले सामने आए और इन 24 घंटों में कोरोना से 22 लोगों की जान गई है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के कुल 1,57,354 मरीज हो चुके हैं।
- कर्नाटक विधानसभा सत्र का आयोजन 21 सितंबर 2020 से शुरु होगा। इस बात की जानकारी ट्वीट करके कर्नाटक के मंत्री जेसी मधुस्वामी ने दी।
- राम मंदिर निर्माण को लेकर कल दिल्ली में अहम बैठक हुई। इस बैठक में नृपेंद्र मिश्रा, भैया जी जोशी, आईआईटी मद्रास, सीबीआरआई रुड़की और मंदिर निर्माण करने वाले कंपनी मौजूद थी। इस दौरान ये फैसला लिया गया कि मंदिर निर्माण पूरा होने तक हर रोज़ प्रोग्रेस रिपोर्ट के लिए मीटिंग की जाएगी।
- विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि वंदे भारत मिशन के तहत अब तक करीब 11.23 लाख भारतीय लोगों को स्वदेश लाया जा चुका है।
- पंजाब में लगातार कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते पंजाब सरकार ने अब 21 अगस्त 2020 से राज्य में रोज़ाना शाम 7 बजे से सबुह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। इसके साथ इस महीने के आखिरी तक सभी सरकारी और निजी बैंक पचास प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे।
- देश में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 29 लाख से ज़्यादा हो गया। 21 लाख 57 हज़ार 941 मरीज ठीक हो चुके हैं।
Must Read: राफेल का इंतज़ार हुआ खत्म, जानें इसकी खासियत
Travel and Tourism News 21 August 2020 – Aaj ke Samachar 21 August 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी वर्षा संभव है।
- मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब में भारी बारिश हो सकती है।
Must Read – समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 21 August 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 21 August 2020
- महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक चिट्ठी लिखी है। इसमें पीएम ने लिखा है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए धोनी एक प्रेरणा हैं। धोनी न्यू इंडिया का एक ऐसा उदाहरण हैं जो खुद अपना भाग्य बनाता है। पीएम ने धोनी की जमकर तारीफ की है।
An Artist,Soldier and Sportsperson what they crave for is appreciation, that their hard work and sacrifice is getting noticed and appreciated by everyone.thanks PM @narendramodi for your appreciation and good wishes. pic.twitter.com/T0naCT7mO7
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) August 20, 2020
- राजस्थान रॉयल्स की टीम और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम अबु धाबी पहुंच गई है। अब यहां इनको 6 दिनों तक क्वारनटीन रहना होगा। छठे दिन इन सबकी कोरोना जांच की जाएगी।
- पीसीबी ने पू्र्व खिलाड़ी मोहम्मद यूसुफ को राष्ट्रीय हाई परफॉरमेंस सेंटर का बैटिंग कोच बनाया है। यूसुफ यहां कोचों की अगुवाई करेंगे।
Read More- धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 21 August 2020 – Aaj ke Samachar 21 August 2020
- बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही यशराज बैनर की अपकमिंग थ्रिलर फिल्म में नज़र आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी और ऋतिक एक नए अवतार में दिखेंगे। खबरों की माने तो फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
- कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपनी बेटी अनायरा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें अनायरा बहुत क्यूट लग रही है।
- वेब सीरीज मिर्जापुर 2 सितम्बर के आखिरी हफ्ते में रिलीज़ होगी। ये OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जाएगी।
Read more- इन वीडियो में झलकती है सुशांत की ज़िंदादिली, सुशांत के बेस्ट हैप्पी मोमेंट्स
Read more articles like; Aaj ke samachar 21 August 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।