aaj ke samachar 21 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 21 January 2021
- अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडेन। कैपिटल हिल में उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इस खास मौके पर जो बाइडेन ने कहा कि यह अमेरिका का दिन है। यह लोकतंत्र का दिन है। हमें अब बहुत कुछ करना है।
- किसान संगठनों और सरकार के बीच कल 10वें दौर की बैठक हुई। इस बैठक में भी कोई हल नहीं निकला। बातचीत के दौरान केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को डेढ़ से दो साल तक निलंबित रखने का प्रस्ताव दिया था जिसे किसानों ने नामंजूर कर दिया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन को बधाई दी। पीएम ने कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
- नेशनल वॉर मेमोरियल में 20 भारतीय सैन्य कर्मियों के नाम लिखे गए। साल 2020 में गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों के नाम वहां अंकित किए गए हैं।
- किसान संगठनों और सरकार के बीच अगली बैठक 22 जनवरी को होगी। दोपहर 12 बजे ये बैठक की जाएगी। तीन कृषि कानूनों को लेकर दोनों के बीच बातचीत होगी।
- बीजेपी के नेता प्रकाश नड्डा आज दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आएंगे। यहां आकर वो चुनावी रणनीति बनाएंगे और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।
- दिल्ली में चौबीस घंटों के दौरान कोरोना के 228 नए मरीज सामने आए और 10 लोगों की मौत हो गई। अब दिल्ली में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 6,33,049 हो गया।
- संसद के बजट सत्र को लेकर पीएम मोदी ने 30 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता मोदी करेंगे। इस दौरान बजट सत्र के कार्यों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
Must Read:जानें फरवरी महीने में कौन – कौन से व्रत एवं त्योहारों पड़ रहे हैं
Travel and Tourism News 21 January 2021 – aaj ke samachar 21 January 2021
- अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में वर्षा हो सकती है।
- हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में कोहरा छाया रहेगा।
Must Read:विष्णु चालीसा का पाठ करने से होते हैं भगवान प्रसन्न, दूर होते हैं दुख
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 21 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 21 January 2021
- आईपीएल 2021 के लिए सभी टीमों के रिटेन और रिलीज़ किए गए क्रिकेट के खिलाड़ियों का ऐलान किया गया। बीसीसीआई को खिलाड़ियों की लिस्ट दे दी गई है।
- राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज़ कर दिया है। वहीं संजू सैमसन को टीम का कप्तान बना दिया।
- मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम के बेहतरीन खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज़ कर दिया है। इसके साथ ही नाथन कुल्टर नाइल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेम्स पैटिंसन, प्रिंस बलवंत सिंह, मिचेल मैक्लेनघन, दिग्विजय देशमुख को भी रिलीज़ किया गया।
Must Read:21 January in Indian history
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 21 January 2021 – aaj ke samachar 21 January 2021
- शिल्पा शेट्टी ने फिल्म ‘हंगामा 2’ के सेट से एक वीडियो शेयर की है।
View this post on Instagram
- सलमान खान ने एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो पगड़ी पहने हुए नज़र आए।
View this post on Instagram
- दिशा पटानी ने बीच पर कराया फोटोशूट।
View this post on Instagram
Must Read:जानिए छोटे पर्दे का सितारा सुशांत सिंह राजपूत कैसे बना बॉलीवुड का सुपरस्टार
Read more articles like; aaj ke samachar 21 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।