Aaj ke Samachar 21 October 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 21 October 2020
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हमारा देश बहुत ही संभली हुई स्थिति में है, ऐसे में कही लापरवाही भारी न पड़े। पीएम ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग, साबुन से समय – समय पर हाथ धोने और मास्क लगाने की अपील की है।
- नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में ये भी कहा कि भारत में कोरोना का रिकवरी रेट और देशों से बेहतर है। भारत में करीब 10 लाख पर 5 हज़ार लोगों को कोरोना वायरस हुआ है और अमेरिका जैसे कई देशों में यह आंकड़ा 25 हज़ार के पार है।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल रामविलास पासवान के श्राद्ध में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नीतीश ने वहां पहुंचकर पासवान जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- रेल मंत्री की ओर से कहा गया है कि आज से मुंबई और उपनगर की लोकल ट्रेनों में महिलाएं ट्रेवल कर सकेंगी। रेल मंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।
- दिल्ली में पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना वायरस के 3579 मामले सामने आए। कोरोना वायरस के दिल्ली में अब तक कुल केस 3,36,750 हो गए हैं। पिछले चौबीस घण्टे में 41 कोरोना मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 40,83,476 टेस्ट हुए।
- लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने 42 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी की। चिराग पासवान ने इसमें बड़े – बड़े नामों को शामिल किया है।
- देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 76 लाख से ज़्यादा हो गया है। अब तक देश में 76 लाख 26 हज़ार 668 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की वजह से 1 लाख 15 हज़ार 556 मरीजों की मौत हो चुकी है। 7 लाख 46 हज़ार 712 कोरोना मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
- बिल गेट्स ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि कोरोना की लड़ाई में भारत से हमें बड़ी उम्मीदें हैं। भारत कोरोना वैक्सीन तैयार करने में अहम भूमिका निभा रहा है। बिल गेट्स ने ये भी कहा कि हमें भारत से आगे भी उम्मीदें हैं।
Must Read: इस बार नवरात्रों में मंदिर जाने से पहले भक्त ज़रूर जान लें ये बातें
Travel and Tourism News 21 October 2020 – Aaj ke Samachar 21 October 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान आंतरिक ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मिजोरम में बारिश हो सकती है।
- आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी, तेलंगाना गुजरात, तमिलनाडु में बारिश हो सकती है।
Must Read – आगरा के पास घूमने की जगह, यहां करें अपनी छुट्टियां एंजॉय
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 21 October 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 21 October 2020
- आईपीएल का 38वें मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। इसमें पंजाब ने दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 167 रन बनाकर मैच जीत लिया।
- दिल्ली टीम के खिलाड़ी शिखर धवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। शिखर धवन ने इस मुकाबले में 106 रन की दमदार पारी खेली है।
- वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियन पीवी सिंधु इन दिनों लंदन में हैं, वो नेशनल कैम्प को बीच में अचानक छोड़कर लंदन चली गई। सिंधु ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी।
Read More- आईपीएल में इन धाकड़ बल्लेबाजों ने बिना शतक के बनाए 4000 रन
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 21 October 2020 – Aaj ke Samachar 21 October 2020
- गुरु रंधावा और नोरा फतेही का नया गाना हुआ रिलीज़। नोरा ने रोबोट बनकर चुराया सबका दिल।
- राजस्थानी दुल्हन बनकर रश्मि देसाई ने कराया फोटोशूट।
- सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हाल ही में दोनों का रोका हुआ है।
Read more- बिग बॉस 14 में जैस्मीन, रुबीना, पवित्रा समेत ये कंटेस्टेंट मचा रहे हैं धमाल
Read more articles like; Aaj ke samachar 21 October 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।