Aaj ke Samachar 22 August 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 22 August 2020
- रूस अपनी कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत से साझेदारी करने की उम्मीद जता रहा है। इससे दोनों देश वैक्सीन का उत्पादन सही तरीके से कर पाएंगे।
- सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने एम्स के डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो सुशांत सिंह के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जांच करेगी। बताया जा रहा है कि इस टीम में एम्स के 4 डॉक्टर शामिल हैं।
- पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नया चुनाव आयुक्त बनाया गया है। अशोक लवासा की जगह राजीव को नियुक्त किया गया है।
- 28 अगस्त से पंजाब विधानसभा सत्र शुरु होने वाला है। सत्र में शामिल होने वाले सभी लोगों को पहले अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, इसके बाद उन्हें सत्र के लिए एंट्री दी जाएगी।
- बिहार में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। चुनाव से पहले बिहार में कोरोना को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है। गाइडलाइंस के तहत वोट डालने वाली इवीएम मशीन के बटन दबाने से पहले वोटर्स को ग्लव्स पहनने होंगे।
- केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि भारत में कोरोना के मरीजों के ठीक होने की दर 74 फीसदी से ज़्यादा हो गई। बताया गया है कि एक दिन में 62,282 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना से होने वाली मृत्यु दर घटकर 1.89 ही रह गई है।
- हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कोरोना वायरस के डर से खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। हाल ही में वो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले थे और गजेंद्र की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के चलते सीएम ने खुद को आइसोलेट किया है।
- यूपी स्टार्टअप फंड के लिए यूपी सरकार ने 150 करोड़ रुपए का कॉर्पस फंड बनाया है। इसके साथ ही 4 बड़ी कंपनियों ने इस स्टार्टअप परियोजनाओं के लिए आर्थिक मद्द में अपनी रुचि दिखाई है।
Must Read: राफेल का इंतज़ार हुआ खत्म, जानें इसकी खासियत
Travel and Tourism News 22 August 2020 – Aaj ke Samachar 22 August 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हरियाणा में भारी वर्षा संभव है।
- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।
Must Read – समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 22 August 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 22 August 2020
- अंतरराष्ट्रीय स्तर के पैरा स्वीमर सतेंद्र सिंह लोहिया को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक सम्मान 2020 से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 29 अगस्त को ये सम्मान उन्हें दिया जाएगा।
- महिला पहलवान साक्षी मलिक को इस साल नहीं मिलेगा अर्जुन पुरस्कार। इस साल की सूची से साक्षी मलिक का नाम हटा दिया गया है। खेल मंत्रालय द्वाया ये निर्णय लिया गया है।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहुंची दुबई। कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक फोटो पोस्ट करके लिखा हैलो दुबई!
— Virat Kohli (@imVkohli) August 21, 2020
Read More- धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 22 August 2020 – Aaj ke Samachar 22 August 2020
- खतरों के खिलाड़ी-मेड इन इंडिया‘ का आखिरी एपिसोड रोहित शेट्टी ने शूट किया। इस दौरान उन्होंने ट्वीट किया और लिखा थैंक्यू इस शो को इतना प्यार देने के लिए। रोहित शेट्टी ने एक फोटो भी शेयर की है।
- सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जल्द ही एक विज्ञापन में साथ नज़र आएंगे। दोनों ने इस एड की शूटिंग खत्म की है। इस नए एड वीडियो में दोनों के बीच प्यारी सी तकरार देखने को मिलेगी।
- अक्षय कुमार जल्द ही आपको ‘इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स‘ शो में बेयर ग्रिल्स के साथ नज़र आएंगे, जहां वो खतरों से खेलते हुए दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी।
You thinking I mad… but mad only going into the wild. #IntoTheWildWithBearGrylls@BearGrylls @DiscoveryPlusIn @DiscoveryIN pic.twitter.com/q5LXat2xdL
— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 21, 2020
Read more- इन वीडियो में झलकती है सुशांत की ज़िंदादिली, सुशांत के बेस्ट हैप्पी मोमेंट्स
Read more articles like; Aaj ke samachar 22 August 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।