aaj ke samachar 22 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 22 January 2021
- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की आज बैठक होगी। इस बैठक में मंदिर के निर्माण को लेकर फैसला हो सकता है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में वैक्सीन लगवाने वालों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए चर्चा करेंगे।
- पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में कल आग लग गई। चौथी और पांचवीं मंजिल पर लगी थी आग। इस हादसे में पांच लोगों की जान गई और 9 कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाएगा।
- भारत अब तक कोरोना वैक्सीन की सप्लाई बांग्लादेश, भूटान, मालदीव और नेपाल आदि देशों में कर चुका है। खबरों की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि अगर पाकिस्तान भारत से वैक्सीन मांगता है तो भारत उसे भी इसकी खेप भेजेगा।
- कांग्रेस कार्य समिति की आज बैठक होनी है। सोनिया गांधी की अध्यक्षता में ये बैठक होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बनाई गई योजना का ऐलान हो सकता है।
- सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बनेगी दिल्ली के एंड्रयूज गंज में एक सड़क। जल्द ही इस सड़का का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इसके प्रस्ताव को मंज़ूरी भी दे दी है।
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल बताया कि कोरोना का टीका अब तक 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मी लगवा चुके हैं।
- उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सोमनाथ तीर्थ क्षेत्र के विकास के प्रति सदैव ही नरेंद्र मोदी का समर्पण अतुलनीय रहा है।
Must Read:जानिए आज़ाद हिंद के नेता सुभाष चंद्र बोस की मौत का रहस्य
Travel and Tourism News 22 January 2021 – aaj ke samachar 22 January 2021
- अगले 24 घंटों के दौरान असम, नागालैंड, मेघालय, जम्मू कश्मीर और दक्षिणी तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं।
- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती हैं।
Must Read: प्रेरणा स्रोत है सुभाष चंद्र बोस की ज़िंदगी
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 22 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 22 January 2021
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया भारत वापस आ गई है। मोहम्मद सिराज घर आकर सबसे पहले अपने पिता की कब्र पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सिराज पिता के निधन के बाद भारत नहीं आ पाए थे, वह टीम के साथ सीरीज़ में बनें रहे।
- भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरु होने वाली है। पहले दो मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा हो गई है। बेन स्टोक्स, जोफ्रा ऑर्चर और रोरी बर्न्स की टीम में वापसी हुई है।
- आईपीएल 2021 में रॉबिन उथप्पा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में खेलते नज़र आएंगे। इन्हें चेन्नई की टीम में शामिल किया गया।
Must Read:22 January in Indian history
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 22 January 2021 – aaj ke samachar 22 January 2021
- एक्ट्रेस मौनी रॉय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो सफेद शेर को कुछ खिलाती नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
- नोरा फतेही ने अपनी ग्लैमरस फोटो शेयर की।
View this post on Instagram
- जॉनी लीवर की बेटी जैमी लीवर ने एक डांस वीडियो शेयर किया।
Must Read:Bigg Boss 14 Quiz: How well do you know this season?
Read more articles like; aaj ke samachar 22 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।