22 November 2022 ke Mukhya Samachar – पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड 22 नवंबर के ताजा समाचार
Padhiye Aaj ke samachar 22 November 2022 ke mukhya samachar – 22 नवंबर 2022 के मुख्य समाचार
- छत्रपति शिवाजी महाराज पर टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के विरोध में अब शिंदे गुट भी शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल को छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में की गई उनकी टिप्पणी के लिए राज्य से बाहर भेज दिया जाए।
aaj ke samachar 22 November 2022 ke mukhya samachar – 22 नवंबर 2022 के समाचार – आज का समाचार तारीख
- गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मैं तो जनता का सेवक हूं, मेरी औकात ही क्या है। इन्होंने कांग्रेस नेता मधुसूदन मिस्त्री के औकात वाले बयान पर तंज कसा है।
- गुजरात में चुनाव रैली के दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किसानों, युवाओं से मिलने के बाद उनकी समस्याओं का दर्द महसूस किया और उनकी समस्याओं को सुना।
- पुणे की रहने वाली प्रीति मस्के (Preeti Maske) ने करीब 14 दिनों में गुजरात से अरुणाचल प्रदेश करीब 4000 किमी अकेले साइकिल चलाकर पहुंच गई। 1 नवंबर को पाकिस्तान के साथ पश्चिमी सीमा में कोटेश्वर मंदिर से अपनी यात्रा शुरू की और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और फिर अरुणाचल प्रदेश पहुंच गई।
- निकाय चुनाव को लेकर आरएलडी की नई पहल, पार्षद चुनाव लड़ने वाली महिलाओं से साधेगी संपर्क, जिसके लिए RLD ने महिलाओं के लिए जारी किया मिस्ड कॅाल नंबर , बता दें निकाय चुनाव के ज़रिए महिलाओं की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़ाने पर जयंत चौधरी कर रहे फोकस।
- भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अपने वेस्टर्न थिएटर कमांड को मजबूत कर रहा है। पीएलए ने दो संयुक्त सशस्त्र ब्रिगेड को अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया है और एक को ब्रिगेड को चीन-भूटान सीमा के पास सिलीगुड़ी कॉरिडोर के नजदीक तैनात किया है।
Must Read: Aaj ka itihaas 22 November
Aaj ke samachar 22 November 2022 ke mukhya samachar – 22 tarikh ke samachar
मौसम का हाल – नवंबर ताजा समाचार – 22 tarikh ke samachar
- मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बादल छाए रहेंगे।
- राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दिल्ली,दक्षिण तेलंगाना, पश्चिमी हिमालय में बारिश हो सकती है।
Must Read: 22 November in Indian history
Aaj ke samachar 22 November 2022 ke mukhya samachar –22 November ke khel samachar
Jaaniye aur kya hain aaj ke khel samachar 22 tarikh ke – aaj ke mukhya samachar
- क़तर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप में ग्रुप-बी का मैच इंग्लैंड-ईरान के बीच खेला गया। मैच शुरू होने के बाद 9वें मिनट में ही ईरान के गोलकीपर अलिर्जा बैरनवंद अपनी ही टीम के खिलाड़ी माजिद हुसैनी से गोल बचाने के चक्कर में टक्करा गए। इसके बाद उनकी नाक से खून बहने लगा।
- क़तर के खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने अपने सफर का आगाज बड़ी जीत के साथ किया। इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया। इंग्लैंड के 5 खिलाड़ियों ने गोल दागे।
- क़तर के अल थुमामा स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे मैच के एक रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से
हरा दिया है।
Aaj ke samachar 22 November ka mukhya samachar – 22 तारीख का समाचार आज का समाचार 22 तारीख का – bollywood samachar – aaj ka taaja samachar
- सन्नी का न्यू लुक
View this post on Instagram
- कियारा का न्यू फोटो
View this post on Instagram
- अनुष्का का फोटो
View this post on Instagram
Aaj ke samachar 22 November 2022 ke mukhya samachar and to read आज का समाचार 22 तारीख का, कोरोना समाचार, 22 नवंबर 2022 के मुख्य समाचार, 22 नवंबर 2022 के समाचार, 22 नवंबर का ताजा समाचार, जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।