aaj ke samachar 23 January 2021 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
aaj ke samachar 23 January 2021
- कृषि कानूनों पर सरकार और किसानों के बीच कल 12वें दौर की बैठक हुई, लेकिन इस मीटिंग में भी कोई नतीजा नहीं निकला। अब अगली मीटिंग कब होगी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई। किसान संगठनों की ओर से बताया गया है कि सरकार ने उन्हें अपने प्रस्तावों पर दोबारा से विचार करने के लिए कहा है।
- पीएम मोदी आज असम और बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी पश्चिम बंगाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के समारोह में शामिल होंगे।
- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर एम बोल्सनारो ने भारत को कोरोना की वैक्सीन भेजने के लिए धन्यवाद कहा। जायर एम बोल्सनारो ने सोशल मीडिया पर हनुमान जी की एक फोटो पोस्ट कर कहा कि हम भारत जैसा साथी पाकर सम्मान महसूस कर रहे हैं।
- कांग्रेस कार्य समिति की कल मीटिंग हुई। इस बैठक में ये फैसला लिया गया कि जून के अंत तक कांग्रेस पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाएगा।
- अप्रैल-मई में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के लिए सभी पार्टियां तैयारी कर रही हैं। कल बंगाल सरकार के वन मंत्री राजीब बनर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भी ममता सरकार के कई और मंत्री भी इस्तीफा दे चुके हैं।
- पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन में मारे गए 76 लोगों के परिवार को 5 – 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उनके परिवार में से किसी एक व्यक्ति को नौकरी देने का वादा किया ।
- केंद्रीय पशुपालन मंत्रालय ने कल बताया कि 9 राज्यों के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू पाया गया है। इन नौ राज्यों में हरियाणा, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्य शामिल हैं।
Must Read:पढ़िए सुभाष चंद्र बोस के अनमोल विचार
Travel and Tourism News 23 January 2021 – aaj ke samachar 23 January 2021
- अगले 24 घंटों के दौरान नागालैंड, असम, मेघालय और दक्षिणी तमिलनाडु में बारिश होने के आसार हैं।
- उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो सकती है।
Must Read:सुभाष चंद्र बोस की यादों को समर्पित है उनके फेमस म्यूज़ियम,स्टेडियम और भवन
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 23 January 2021 – आज के खेल समाचार – aaj ke samachar 23 January 2021
- भारतीय क्रिकेट टीम हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से भारत आई है। अजिंक्य रहाणे ने घर आते ही अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें वो बेटी के साथ खेलते दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
- इंग्लैंड और भारत के बीच जल्द ही टेस्ट सीरीज शुरु होने वाली है। पहले 2 टेस्ट मैच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन ये मैच दर्शकों के बिना खेले जाएंगे।
- आईपीएल 2021 के लिए सभी खिलाड़ियों की नीलामी 18 या 19 फरवरी को होगी।
Must Read:23 January in Indian history
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 23 January 2021 – aaj ke samachar 23 January 2021
- हनी सिंह का नया सॉन्ग ‘सईयां जी’ का टीजर कल रिलीज़ किया गया।
- दिशा पटानी ने बहुत ही कूल अंदाज़ में किया डांस।
View this post on Instagram
- सलमान खान पहाड़ों के बीच अपने भांजी आयत के साथ खेलते नज़र आए।
View this post on Instagram
Must Read:Download amazing Netaji Subhash Chandra Bose Jayanti status videos to share
Read more articles like; aaj ke samachar 23 January 2021, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।