Aaj ke Samachar 24 November 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 24 November 2020
- असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का कल निधन हो गया। गोगोई काफी समय से कोविड कॉम्पलिकेशन से जूझ रहे थे। ये 3 बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।
- हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से शिमला,कांगड़ा, मंडी, कुल्लू में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। 24 नवंबर से 15 दिसंबर 2020 तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- अब दिल्ली, गोवा, राजस्थान और गुजरात से महाराष्ट्र जाने वाले लोगों को अपने साथ कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लेकर जानी होगी। लोगों को 72 घंटे पहले इसके लिए कोरोना टेस्ट कराना होगा। नेगेटिग रिपोर्ट देखने के बाद ही महाराष्ट्र में एंट्री दी जाएगी।
- कोरोना की वैक्सीन कोवीशील्ड को 90 फीसदी तक असरदार माना जा रहा है। फिलहाल इसका तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। खबरों की माने तो फरवरी महीने तक कोवीशील्ड की तकरीबन दस करोड़ डोज तैयार कर ली जाएंगी।
- कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को कल जमानत मिल गई है। इन दोनों को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था।
- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम कल ड्रग पैडलर कैरी मैंडिस को गिरफ्तार करने गई थी। जैसे ही टीम वहां पहुंची पैडलर कैरी मैंडिस के साथियों ने उनपर पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में नारकोटिक्स कंट्रोल के तीन अधिकारी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- देश में कोविड -19 के मामले 91 लाख के पार हो गए हैं और कुल मरने वालों का आंकड़ा 1,33,738 हो गया है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 85,62,641 हो गई है।
- दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। पिछले चौबीस घंटों में 4454 नए मामले सामने आए और 121 मरीजों की मौत हुई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 7216 कोरोना के मरीज ठीक हुए और दिल्ली का रिकवरी रेट 91.42 फीसदी है।
- उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को हुआ कोरोना। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।
Must Read: जानिए अक्टूबर, नवंबर में कब-कब पड़ेंगे कौन से व्रत – त्योहार
Travel and Tourism News 24 November 2020 – Aaj ke Samachar 24 November 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, तेलंगाना, पश्चिमी हिमालय में बारिश देखने को मिलेगी।
- दक्षिणी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में बारिश की संभावना है।
Must Read – केरल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ऐसे करें हाउस बोट बुक
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 24 November 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 24 November 2020
- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड टी20 लीग का आयोजित करने जा रहा है। ये टूर्नामेंट 26 नवंबर 2020 से शुरू होगा। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पहली बार अपने यहां इस टूर्नामेंट को आयोजित करेगा।
- श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से टी20 लीग आयोजित हो रहा है। इसमें 4 भारतीय खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगे। इरफान पठान, सुदीप त्यागी, मुनफ पटेल और मनप्रीत सिंह गोनी इसका हिस्सा होंगे।
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने बिग बैश लीग (BBL-10) के 10वें संस्करण का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। ये मैच जनवरी में खेले जाएंगे और इसकी मेज़बानी वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स करेंगे।
Read More- ये भारतीय क्रिकेटर्स एक बार नहीं, बल्कि दो बार चढ़े घोड़ी
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 24 November 2020 – Aaj ke Samachar 24 November 2020
- सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में मस्ती कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फोटो शेयर की।
View this post on Instagram
- निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना फोटो।
View this post on Instagram
- रकुल प्रीत सिंह ने बिकनी में किया फोटो शेयर। मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां।
View this post on Instagram
Read more- छोटे पर्दे की इन खूबसूरत हसीनाओं के आगे फीकी है बॉलीवुड अभिनेत्रियां
Read more articles like; Aaj ke samachar 24 November 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।