Aaj ke samachar 27 December 2019- यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke samachar 27 December 2019
- आंध्र प्रदेश सरकार की आज कैबिनेट बैठक है। इस बैठक में तीन राजधानी के फॉर्मूले पर मुहर लग सकती है। आंध्र प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज विशाखापट्टनम में होनी है।
- भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच संबंध बेहतर हो रहे हैं’ ये कहना है पीपल्स लिबरेशन आर्मी का। चीन की सेना (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के प्रयासों से भारतीय सेना के साथ उनके संबंधों में ‘सुधार’ हो रहा है।
- 14 साल का आर्यन बालाजी करेगा देश का नाम रौशन। ये अंटार्कटिका में माउंट विंसन पर फतह करके देश का मान बढ़ाएगा। इस पर चढ़कर फतह करने वाले ये सबसे कम उम्र के पर्वतारोही होंगे। उनकी यह यात्रा जनवरी, 2020 में शुरू होगी। आर्यन ने छह साल की उम्र से ही पर्वतारोहण शुरू कर दिया था।
Aaj ke samachar 27 December 2019
Must read- Cabinet cleared Citizenship amendment bill: What is citizenship amendment bill 2019
- करगिल युद्ध का हीरो मिग-27 आज रिटायर होगा। जोधपुर एयरबेस से उड़ान के बाद आखिरी स्कॉड्रन के 7 लड़ाकू विमानों की आज विदाई होगी। स्क्वाड्रन को 31 मार्च 2020 को नम्बर प्लेटेड किया जाएगा। जोधपुर एयरबेस पर डी-इंडक्शन सेरेमनी में कई अधिकारी शामिल होंगे। भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन 29 इकलौती यूनिट है जो मिग 27 के अपग्रेड वैरिएंट का अब तक इस्तेमाल करती आ रही है। राजस्थान के जोधपुर से आज मिग-27 अपनी आखिरी उड़ान भरेगा।
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने झारखंड चुनाव के परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करके पूरी तैयारी के साथ महागठबंधन ने चुनाव लड़ा था, जिसकी वजह से जनता का भरपूर समर्थन मिला। झारखंड में मिली जीत से सबक लेते हुए बिहार में भी महागठबंधन को इस रास्ते को अपनाना चाहिए।
- पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नौ जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने का फैसला लिया गया है। इन जिलों में गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ, मुजफ्फनगर, बागपत, शामली, आगरा और फिरोजाबाद हैं। ये इलाके शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में रहेंगे।
Travel and Tourism news 27 December 2019
- दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी। दिसंबर में इस बार जमकर शीतलहर चल रही है। यह दिसंबर पिछले 100 सालों के दौरान दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बनने जा रहा है। 1901 से 2018 तक सिर्फ चार मौकों पर दिसंबर का अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री से नीचे गया है। इस साल यह 26 दिसंबर तक 19.85 डिग्री है, जबकि 31 दिसंबर तक यह महज 19.15 डिग्री ही रह सकता है। शीत लहर का यह प्रकोप अभी 30 दिसंबर तक बना रहेगा।
Must read- चाय के दीवाने दिल्ली के इन स्पॉट पर ज़रूर लें चाय की चुस्की
- ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा है। दिल्ली में घने कोहरे के चलते स्कूलों को बंद किया गया। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन और विमानों का संचालन भी प्रभावित है।
Must read- हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
- नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम भी अत्यधिक ठंड की चपेट में है। इसके साथ ही बिहार,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
Must read- हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Today sports news in hindi – sports samachar 27 December 2019 – आज के खेल समाचार – Aaj ke samachar 27 December 2019
- 26 दिसंबर को टूरिस्ट री-क्रिएशन सेंटर ग्राउंड में रियल कश्मीर और चेन्नै सिटी के बीच फुटबॉल मैच का मुकाबला हुआ। इस स्पोर्टिंग इवेंट को देखने के लिए लोग इकट्ठे हुए और खेल का लुत्फ उठाया। मैच के दौरान कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।
- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अनुसार बांग्लादेश में एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच होने वाले मैचों में कोई पाकिस्तानी खिलाड़ी शामिल नहीं होगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने देश के संस्थापक मुजीब उर रहमान की जन्म शताब्दी के मौके पर दो टी20 मैचों की सीरीज आयोजित करने जा रहा है।
Must read- जानें आईपीएल 12 में टीमों के कोच,कप्तान और मालिकों के बारे में
- बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ ने गुरूवार को बोर्ड के मुख्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान एनसीए से जुड़े मसलों पर बात की गई। एनसीए ने हाल ही में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फिटनेस टेस्ट करने से इनकार कर दिया था। बुमराह चोट के बाद वापसी की तैयारी में है।
Must read- इन क्रिकेटर ने 2019 में कमाए सबसे ज़्यादा पैसे, लिस्ट में चार भारतीय शामिल
- अजिंक्य रहाणे पिछले कई सीजन से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे थे, लेकिन आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स ने अजिंक्य रहाणे को ट्रेड कर लिया है। वह आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नज़र आएंगे।
Today Bollywood news in hindi – Today Bollywood News Headlines 27 December 2019
- टीवी एक्टर कुशल पंजाबी का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, कुशल ने सुसाइड किया है। खुदकुशी की खबर को कुशल के दोस्त करणवीर बोहरा-चेतन हंसराज ने कंफर्म किया। बीती रात घर पर कुशल का शव लटका मिला। आज दोपहर 1 बजे कुशल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
- आज 27 दिसम्बर को सलमान ख़ान 54 साल के हो गये हैं। बॉलीवुड में फिलहाल सुपरस्टार्स तो कई हैं, मगर सलमान से बड़ा स्टारडम शायद ही किसी का हो। यही वजह है कि पिछले कुछ सालों से उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर मनी मेकिंग मशीन बनी हुई हैं। सलमान के फैंस उन्हें सोशल साइट पर बर्थ डे विश कर रहे हैं।
Aaj ke samachar 27 December 2019
Must read- सलमान खान के रहे इतने सारे अफेयर लेकिन आज भी हैं कुंवारे
- सैफ अली खान और करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए विदेश रवाना हो गए हैं। इन सभी को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि दोनों अपनी छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड जा रहे हैं। इन तस्वीरों में सैफ और करीना का बेहद ही कूल लुक देखने को मिला रहा है।
- सलमान खान की ‘दबंग 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 करोड़ रुपए का बिजनेस करने वाली यह सलमान खान की लगातार 15वीं फिल्म है। फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन 12 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। इस लिहाज से अब तक फिल्म ने 85 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
- हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी जल्द बड़े पर्दे पर लौटने वाली हैं। हेमा मालिनी फिल्म शिमला मिर्ची में राजकुमार राव के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है, जो काफ़ी मज़ेदार है।
Must read- जानिए सलमान खान के ब्रेसलेट का राज़
For more articles like, Aaj ke samachar 27 December 2019, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।