Aaj ke Samachar 28 August 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 28 August 2020
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल वेबिनार को किया संबोधित। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि काफी समय से हम कोशिश कर रहे हैं कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में बदलाव किए जाएं। हमारा उद्देश्य है कि भारत में ही उत्पादन को बढ़ाया जाए, नई तकनीकें भारत में ही विकसित की जाएं। इसके लिए सरकार कई अहम कदम उठाए रही है।
- सुशांत सिंह मौत मामले में ड्रग्स ऐंगल सामने आया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इसकी जांच कर रही है। खबरों की माने तो ड्रग्स ऐंगल का पता लगाने अब रिया के ब्लड सैंपल लिए जा सकते हैं।
- साउथ चाइना के समुद्र में चाइना ने 4 मिसाइलों का टेस्ट किया। खबरों की माने तो ये सभी बैलिस्टिक मिसाइलें थीं, जो मध्यम दूरी तक ही अटैक कर सकती हैं।
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोविड- 19 मरीजों का आंकड़ा अब 33 लाख से ज़्यादा हो गया है। बताया जा रहा है पिछले चौबीस घंटों में 75,760 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं और 1023 मरीजों की मौत हुई है।
- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू के दौरान भारत और चीन के संबंधों को लेकर कहा कि दोनों देशों के बीच इस सामय साल 1962 के युद्ध के बाद से सबसे ज़्यादा खराब हालात बने हुए हैं। ये भी कहा कि करीब 45 सालों में पहली बार बॉर्डर पर जवानों की जान गई है।
- भारत अब अपनी सेनाओं को मज़बूत करने की तैयारी कर रहा है। इसी के चलते रक्षा मंत्रालय एक नया एयर डिफेंस कमांड बनाने जा रहा है। इस कमांड में 3 सेनाओं की खूबियों को शामिल किया जाएगा।
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि जेईई एग्ज़ाम के लिए अब तक कुल 7.5 लाख स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं नीट एग्ज़ाम के लिए 10 लाख एडमिट कार्ड डाउनलोड किए गए हैं।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में अभी भी शनिवार और रविवार को बाज़ार बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाज़ारों में स्वच्छता और सेनिटाइजेशन इन दो दिनों के दौरान की जाएगी।
Must Read: राफेल का इंतज़ार हुआ खत्म, जानें इसकी खासियत
Travel and Tourism News 28 August 2020 – Aaj ke Samachar 28 August 2020
- अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है।
- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, तेलंगाना, दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।
Must Read – समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 28 August 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 28 August 2020
- विराट कोहली के घर आने वाला है नन्हा मेहमान। विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा प्रेगनेंट हैं और इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है।
- दिल्ली कैपिटल्स के बैट्समैन जेसन रॉय ने आईपीएल के इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। खबरों की माने तो इनकी जगह अब डैनियल सैम्स को टीम में रखा गया है।
- शिखर धवन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो अपने रुम में बैट के साथ दिख रहे हैं।
Read More- धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 28 August 2020 – Aaj ke Samachar 28 August 2020
- फिल्म ‘सड़क 2‘ का नया गाना रिलीज़ हुआ है। इसमें आलिया भट्ट और एक्टर आदित्य रॉय कपूर की दमदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, लेकिन इस गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।
- नेहा कक्कड़ का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने दोस्त के साथ ‘डायमंड दा छल्ला‘ गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं।
View this post on Instagram
Dil Mera Karda Tere Ik Takaavaan @parmishverma #ReelItFeelIt #DiamondDaChalla
- मशहूर यूट्यूबर धनाश्री वर्मा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो सिंगर गुरु रंधावा के साथ एक गाने पर डांस कर रही हैं।
Read more- इन वीडियो में झलकती है सुशांत की ज़िंदादिली, सुशांत के बेस्ट हैप्पी मोमेंट्स
Read more articles like; Aaj ke samachar 28 August 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।