Aaj ke Samachar 7 August 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke Samachar 7 August 2020
- बीजेपी के नेता मनोज सिन्हा को जम्मू- कश्मीर का नया उपराज्यपाल चुना गया है। उपराज्यपाल बनाने के लिए इनके नाम का ऐलान किया गया है।
- सुशांत सिंह सुसाइड मामले में सीबीआई ने 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें रिया चक्रवर्ती का भी नाम शामिल है।
- झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने भूमिहीनों की दी बड़ी सौगात। गढ़वा जिला के भूमिहीनों को सरकार की ओर से 3-3 डिसमिल ज़मीन दी गई है। अब ये लोग उस ज़मीन पर अपना घर बना सकेंगे।
- ल्यूपिन दवा कंपनी ने कोरोना के कम लक्षण वाले मरीजों के लिए दवा लॉन्च की है। इस दवा का नाम कोविहॉल्ट है। भारत में इसकी एक टैबलेट 49 रुपये की है।
- भारत में कोविड-19 के मरीजों का आंकड़ा बीस लाख को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि अब देश में कोविड-19 रिकवरी रेट 67.62 प्रतिशत हो गया है।
- नई शिक्षा नीति को लेकर पीएम मोदी आज विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शिक्षण संस्थानों के निदेशकों को संबोधित करेंगे। इसमें शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत कई मंत्री शामिल होंगे। इस दौरान नई शिक्षा नीति पर विस्तार से विचार- विमर्श किया जाएगा।
- पीएम मोदी ने कल श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे से फोन पर बातचीत की। संसदीय चुनावों में जीत की ओर बढ़ने के लिए पीएम मोदी ने महिंदा को बधाई दी। श्रीलंका के पीएम ने भी मोदी की सराहना की और मित्रता बढ़ाने की बात कही।
- राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा महेश भट्ट, ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतैला, प्रिंस नरूला और मौनी रॉय के खिलाफ नोटिस जारी किया हैl इनपर आरोप है कि इन्होंने एक ऐसी कंपनी का प्रचार किया है, जो महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न जैसे कार्य करती है।
- उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसी के चलते योगी सरकार ने अब कंटेनमेंट जोन में रहने वाले हर व्यक्ति का मेडिकल टेस्ट कराने को कहा है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से सावधानी रखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
Must Read: राफेल का इंतज़ार हुआ खत्म, जानें इसकी खासियत
Travel and Tourism News 7 August 2020 – Aaj ke Samachar 7 August 2020
- आज बनारस,अलीगढ़, प्रयागराज,जौनपुर, एटा, सुल्तानपुर में बारिश की संभावना है।
- लखनऊ, प्रतापगढ़, अयोध्या, इटावा, अमेठी, कासगंज, बुलंदशहर, हाथरस में बारिश हो सकती है।
Must Read – समय निकालकर ज़रूर जाएं इन नेशनल पार्क और अभयारण्य की खूबसूरती को देखने
Today sports News in Hindi – Sports Samachar 7 August 2020 – आज के खेल समाचार – Aaj ke Samachar 7 August 2020
- खबरों की मानें तो आईपीएल फ्रेंचाइजी को एक एसओपी दी गई है जिसमे कहा गया है कि सभी टीमें खाली स्टैंड का इस्तेमाल करें, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने में मद्द मिलेगी। इसके साथ ही आवश्यक कर्मचारी को ही किक्रेट मैदान में आने की अनुमति दी जाएगी।
- क्रुणाल पांड्या ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वो हार्दिक पांड्या के बेटे के साथ खेलते दिख रहे हैं।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा विराट वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।
Read More- धोनी के ये बेस्ट रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई क्रिकेटर तोड़ पाए
Today Bollywood News in Hindi – Today Bollywood News Headlines 7 August 2020 – Aaj ke Samachar 7 August 2020
- राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज ने अपनी हल्दी, मेहंदी सेरेमनी की फोटो शेयर की हैं। 8 अगस्त 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
- टीवी इंडस्ट्री को लगा एक और झटका। अब एक्टर समीर शर्मा ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस को समीर का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। समीर कई टीवी शो में काम कर चुके हैं।
- सारा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने भाई इब्राहिम के कंधे पर बैठकर मस्ती कर रही हैं।
Read more- इन वीडियो में झलकती है सुशांत की ज़िंदादिली, सुशांत के बेस्ट हैप्पी मोमेंट्स
Read more articles like; Aaj ke samachar 7 August 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।