Aaj ke samachar 8 January 2020 – यहां पढ़ें देश, दुनिया,खेल और टीवी बॉलीवुड की आज की सभी बड़ी खबरें
Aaj ke samachar 8 January 2020
- निर्भया गैंगरेप के दोषियों का डेथ वारंट जारी कर दिया गया है और अब इन चारों दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी। फांसी दिए जाने से पहले तिहाड़ में फांसी की डमी तैयारी की जाएगी। डमी की यह प्रक्रिया किसी भी दिन हो सकती है।
Tihar Jail officials: Tihar to conduct dummy execution in coming days but not today. It will be done in jail 3, where the execution will take place. At the time of the dummy execution, the executive engineer of PWD, superintendent and other jail officials will be present.
— ANI (@ANI) January 8, 2020
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को देश के 27 बड़े उद्योपतियों से मुलाकात की। उन्होंने उद्योगपतियों से मुलाकात के दौरान उनकी समस्याओं के निपटारे का जल्द भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश के लिए महाराष्ट्र में और बेहतर माहौल बनाए जाएंगे।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने व्यापारियों के साथ दिल्ली में एक बैठक की। इस दौरान वित्त मंत्री ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि भारत में व्यापार के लिए बड़ा बाज़ार है। भारत में यूरोप जैसा बड़ा बाज़ार है। निर्मला सीतारमण का कहना है कि मोदी सरकार ने व्यापारियों के लिए कई कदम उठाए हैं।
- आज श्रमिक व किसान संगठनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इससे बैंकिंग, परिवहन और अन्य ज़रूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। करीब 25 करोड़ लोगों के हड़ताल पर रहने की संभावना है। हड़ताल का आह्वान सरकार की ‘जन विरोधी’ नीतियों के विरोध में किया गया है।
must read- यहां देखें भारत के राज्यों के वर्तमान मंत्री और उनके विभागों की पूरी लिस्ट
- हरियाणा में सड़कों और हाईवे पर फ्यूल रिफिलिंग स्टेशनों तक पहुंच आसान बनाने के लिए केंद्र सरकार ने यहां 300 नए पेट्रोल पंप खोलने की मंज़ूरी दी है। अगर यह प्रोजेक्ट मौजूदा वित्त वर्ष में लागू किया गया तो राज्य में हर 10 किलोमीटर पर एक पेट्रोल पंप होगा। हरियाणा में इस समय कुल 3,000 पेट्रोल पंप हैं।
- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आयोजित एक मीटिंग में जनता के सवालों के जवाब दिए। सीएम ने कहा कि जिस तरह हमने 49 दिन में भ्रष्टाचार को खत्म किया था, उसी तरह दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधार देंगे। इस मौके पर उन्होंने पांच साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने रखा।
must read- नागरिकता संशोधन बिल को मिली मंज़ूरी, जानें क्या है नागरिकता संशोधन विधेयक
Travel and Tourism news 8 January 2020 – Aaj ke samachar 8 January 2020
-
- दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। कुछ दिनों तक अच्छी धूप खिलने के बाद अब आसमान में बादल छाए हुए हैं। मंगलवार रात से दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो रही है। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। सुबह करीब 9 बजे दिल्ली का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Rain in parts of Delhi, latest visuals from near Vasant Kunj pic.twitter.com/qArOTWwdpZ
— ANI (@ANI) January 8, 2020
must read – दिल्ली के टॉप 5 म्यूज़ियम, यहां देखने और सीखने के लिए है बहुत कुछ
- बुधवार सुबह नोएडा और गाजियाबाद में भी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की संभावना भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।
Aaj ke samachar 8 January 2020
Must read- हिमाचल की इन वादियों में लें स्नोफॉल का मज़ा, यहां बर्फबारी से गुलज़ार होती हैं वादियां
- पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है जिससे सर्दी बढ़ गई है।
Must read- हिमाचल के खूबसूरत नज़ारों के साथ लुफ्त उठाएं यहां के पारंपरिक खाने का
Today sports news in hindi – sports samachar 8 January 2020 – आज के खेल समाचार
- न्यूजीलैंड में धूम मचाने के लिए तैयार है रोहित शर्मा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि न्यूजीलैंड का सामना करना एक बड़ी चुनौती है। इसके बावजूद रोहित ने दावा किया है कि अगले महीने आने वाली चुनौती के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। ये मैच फरवरी में वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च में खेले जाएंगे।
- भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल पर रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान अंपायर के फैसले का विरोध करने पर मैच फीस का 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली के सीनियर बल्लेबाज ध्रुव शोरे पर भी BCCI ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।
- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 की शुरुआत 29 मार्च से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होनी है और फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। लीग का अगला संस्करण 57 दिनों तक चलेगा। मैचों की शुरुआत शाम 7:30 बजे से लगभग पक्का है।
Aaj ke samachar 8 January 2020
MUST READ – जानिए भारतीय क्रिकेट टीम के 2020 का पूरा शेड्यूल
- विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर टी-20 में 1000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह उपलब्धि मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में हासिल की। कोहली ने मैच में नाबाद 30 रन बनाए। वे कप्तान के तौर 1000+ रन बनाने वाले छठे और दूसरे भारतीय बन गए।
- पृथ्वी शॉ न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया-ए के दो अभ्यास मैच से बाहर हो गए हैं। इंडिया-ए टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी। इस बल्लेबाज को रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते वक्त कंधे में चोट लग गई थी। फिलहाल शॉ नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में चोट से उबरने के लिए गए हैं।
MUST READ – इन गेंदबाज़ों ने T20I में हैट्रिक लेकर बनाए ये रिकॉर्ड
Today Bollywood news in hindi – Today Bollywood News Headlines 8 January 2020
- बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में सैफ फनी लुक में दिख रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 9 जनवरी, 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया गया है उसमें सैफ अली खान और आलिया फर्नीचरवाले नज़र आ रहे हैं।
Trailer drops on 9 Jan 2020… New poster of #JawaaniJaaneman… Stars #SaifAliKhan, #AlayaF, #Tabu and #KubbraSait… Directed by Nitin Kakkar… Produced by Jackky Bhagnani, Deepshikha Deshmukh, Saif Ali Khan and Jay Shewakramani… 31 Jan 2020 release. pic.twitter.com/BgGJ1077KM
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 7, 2020
- इस हफ्ते बिग बॉस 13 में सभी सदस्य हुए नॉमिनेट। नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम माहिरा शर्मा, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला, आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली हैं। इस बार ‘बिग बॉस’ नॉमिनेशन प्रक्रिया में जबरदस्त ट्विस्ट लेकर आए। इस ट्विस्ट के बाद घरवालों के बीच जबरदस्त बहस भी देखने को मिली।
- निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स 2020 में क्यूट और रोमांटिक मोमेंट शेयर करते दिखे। निक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जिसमें वह प्रियंका को बाहों में लिए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा ‘मेरी खूबसूरत गोल्डन ग्लोब्स डेट’।
- बॉलीवुड दबंग सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘दबंग 3’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर धूम मचा रही है। इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। सलमान ने ‘दबंग 3’ में विलेन का किरदार निभाने वाले किच्चा सुदीप को एक बेहद कीमती गिफ्ट दिया। खबर है कि सलमान ने सुदीप को एक बीएमडब्ल्यू गाड़ी गिफ्ट में दी। सलमान यह कार लेकर खुद ही किच्चा के घर पहुंचे और उन्हें सरप्राइज दिया।
- रियलिटी शो ‘रोडीज’ से मशहूर होने वाले रघु राम पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नताली डी लुसियो ने एक बेटे को जन्म दिया है। रघु राम और नताली ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। ठीक एक साल बाद ये कपल माता-पिता बने। रघु और नताशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।
Must read- उम्र की परवाह न करते हुए इन स्टार्स ने की अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी
Must read- कभी एयरपोर्ट तो कभी पार्टी में पब्लिक्ली लिपलॉक करते स्पॉट हुए ये सितारे
For more articles like, Aaj ke samachar 8 January 2020, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।