CSC Registration Kaise Kare – जानिए ऑनलाइन सीएससी पंजीकरण करने की पूरी प्रक्रिया

CSC Registration Kaise Kare – CSC Digital Seva Registration 2022 – CSC Registration Online  – कॉमन सर्विस सेंटर या सामान्य सेवा केन्द्र जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि एक ऐसा स्थान जहाँ पर अधिकतर सभी सेवायें उपलब्ध होंगी और सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी काम नागरिक यहाँ से करवा सकते हैं| केन्द्र सरकार ने सरकारी दफ्तरों के काम का बोझ कम करने के लिए और लोगों को आसानी से सरकारी सेवायें उपलब्ध कराने के लिए इन केन्द्रों की शुरुआत की है। आइए जानते हैं कि कैसे कोई व्यक्ति सामान्य सेवा केन्द्र खोल सकता है और इन केन्द्रों से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां क्या हैं|

CSC Registration Kaise Kare

CSC Registration Kaise Kare

सामान्य सेवा केन्द्र (कॉमन सर्विस सेंटर) Common Service Centres

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच डिजिटल इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामान्य सेवा केन्द्रों की शुरुआत गयी | इन केन्द्रों में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ज़्यादातर सभी सेवायें उपलब्ध कराने का सरकार का उद्देश्य है सामान्य सेवा केन्द्रों में लोगों को शिक्षा, रोज़गार, बैकिंग सुविधा, सरकारी दस्तावेज़ों का निर्माण, कृषि सम्बंधित जानकारी, वित्तीय सेवाएं इत्यादि प्रदान की जाती हैं| भारत का कोई भी नागरिक इन केन्द्रों के संचालन हेतु आवेदश कर सकता है और आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतया ऑनलाइन है | सामान्य सेवा केन्द्रों के लिए आवेदन सम्बंधित सभी जानकारी निम्नलिखित हैं-

18 वर्ष से अधिक की आयु का कोई भी नागरिक सामान्य सेवा केन्द्र के लिए पंजीकरण करवा सकता है|

अभी हाल ही में सामान्य सेवा केन्द्र के लिए आवेदन करने की पात्रता में कुछ बदलाव हुए हैं जिसके अन्तर्गत अब जो भी व्यक्ति सामान्य सेवा केन्द्र के लिए पंजीकृत कराना चाहता है उनके पास टेलीकॉम एंटरप्रेन्योर सर्टिफिकेट होना चाहिए जो कि सीएससी के द्वारा प्रदान किया जाता है|

इस प्रमाणपत्र के नंबर से आप सामान्य सेवा केन्द्र के लिए आवेदन कर सकते हैं|

Must read: CSC Certificate Kaise Download Kare – सीएससी सर्टिफिकेट को ऐसे करें डाउनलोड

सामान्य सेवा केन्द्र के लिए पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज़ – Common Service Centre ke liye document

व्यक्ति की उम्र 18 वर्ष से अधिक हो

पैन कार्ड, आधार कार्ड, कैंसिल चेक/ पासबुक, दुकान के अंदर की तस्वीर और दुकान के बाहर की तस्वीर, अंकपत्र

आधार कार्ड में ई – मेल और मोबाइल नंबर अपडेट होना अनिवार्य है|

कम्प्यूटर, प्रिंटर, बायोमैट्रिक डिवाइस, नेट कनेक्टिविटी

शिक्षा:- हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, ग्रैजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट किसी भी डिग्री से सम्मानित हो

CSC Registration Kaise Kare

सामान्य सेवा केन्द्र खोलने के लिए कुल खर्च – samanya seva Kendra kholne ke liye kitne paise lagte hain

सामान्य सेवा केन्द्र के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु आपसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन केन्द्र चलाने के लिए आपके पास एक दुकान, कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी और भी कुछ डिवाइसों का होना ज़रूरी है जिसके ऊपर लगभग आपको एक लाख से डेढ़ लाख रुपए का निवेश करना होगा ।

Must read: E kalyan yojana in hindi – जानिए क्या है ई कल्याण योजना और इसके लाभ

CSC Registration Kaise Kare

सामान्य सेवा केन्द्र आवेदन प्रक्रिया samanya seva Kendra ke liye aavedan prakriya – CSC Registration Kaise Kare

आइये जानते हैं अब कि सामान्य सेवा केन्द्र के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं|

सबसे पहले आपको सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

आपके सामने होमपेज खुल जाएगा

होमपेज पर आपको वीएलई रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा

अब आपको नये पंजीकरण का विकल्प मिलेगा जहां आपको अपना आवेदन प्रकार चुनना होगा|

उसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालना है

अब आपको सबमिट पर क्लिक करना है

अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलेगा

आपको इस आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे आपका नाम, पता, बैंक खाता विवरण इत्यादि

उसके बाद आपको नेक्स्ट ( अगले ) विकल्प पर क्लिक करना है

अब आपको अपना बैंक खाता विवरण दर्ज करना होगा जैसे आपका नाम, IFSC कोड, शाखा का नाम आदि

सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक आदि अपलोड करने होंगे

सभी जानकारियों को एक बार चेक करने के बाद आपको अपना फॉर्म सबमिट करना होगा |

सफलतापूर्वक पंजीकरण हो जाने के बाद आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं| 30 – 45 दिनों के अन्दर आपको सामान्य सेवा केन्द्र के संचालन हेतु लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान कर दिया जायेगा| सामान्य सेवा केन्द्र के अन्तर्गत 300 से अधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं और एक ही छत के नीचे आपको सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकता है|

Must read: जानिए क्या है मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोज़गार कल्याण योजना और कैसे उठाएं इसका लाभ

CSC Registration Kaise Kare, हमारे फेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें