
गुजरात संस्कृति, खान-पान और त्योहारों के लिए प्रसिद्ध है, जानें वहाँ की कुछ खास बातें
Culture and tradition of Gujarat in Hindi – भारत एक बहुत बड़ा देश है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत के हर राज्य की अपनी एक अलग संस्कृति है। यही संस्कृति भारत को दुनिया के बाकी देशों से अलग पहचान दिलाती है। आज हम बात कर रहे हैं गुजरात राज्य की। गुजरात पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। अपने खाने से लेकर त्योहारों तक गुजरात दुनिया भर में फेमस है। गुजरात को “पश्चिम का जेवर” भी कहा जाता है। तो चलिए जानते हैं गुजरात के बारे कुछ खास बातें।
Culture and tradition of Gujarat in Hindi – गुजरात के बारे कुछ खास बातें – Interesting facts about Gujarat in Hindi
गुजरात की संस्कृति और त्योहार – Culture and tradition of Gujarat in hindi
गुजरात अपने त्योहारों और सांस्कृतिक उत्सवों के लिये दुनिया भर में मशहूर है। गुजरात में हिंदू, मुस्लिम, जैन, बौद्ध, पारसी आदि धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। गुजरात में पतंगबाजी बड़े शौक से की जाती है। नवरात्रों के दिनों में तो गुजरात की रौनक देखते ही बनती है। नवरात्रि के दिनों में यहां डांडिया उत्सव मनाया जाता है। डांडिया को देश-विदेश में लोग बेहद पसंद करते हैं। भाद्रपद्र (अगस्त-सितंबर) मास के शुक्ल पक्ष में चतुर्थी, पंचमी और षष्ठी के दिन तरणेतर गांव में भगवान शिव की स्तुति में तरणेतर मेला लगता है। प्रदेश का सर्वप्रमुख लोक नृत्य गरबा तथा डांडिया है। गुजरात की वास्तुकला शैली अपनी पूर्णता और अलंकारिकता के लिए विख्यात है जो सोमनाथ, द्वारका, मोधेरा, थान, घुमली, गिरनार जैसे मंदिरों और स्मारकों में देखने को मिलती है। गुजरात अपनी कला व शिल्प की वस्तुओं के लिए भी प्रसिद्ध है।
गुजरात राज्य का सबसे बड़ा वार्षिक मेला द्वारका और डाकोर में जन्माष्टमी के अवसर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त गुजरात में मकर संक्राति, नवरात्र, डांगी दरबार, शामला जी मेले तथा भावनाथ मेले का भी आयोजन किया जाता है। चैत्र (मार्च-अप्रैल) के शुक्ल पक्ष की नवमी को पोरबंदर के पास माधवपुर में भगवान कृष्ण द्वारा रुक्मणी से विवाह के उपलक्ष्य में माधवराय मेला लगता है। बांसकांठा ज़िले में हर वर्ष मां अंबा को समर्पित ‘अंबा जी मेला‘ आयेजित किया जाता है। सभी धर्मों के लोग यहां अपने अपने रीति रिवाज़ों के हिसाब से सभी उत्सव बड़े प्यार से मनाते हैं।
Must Read: प्यार और सुंदरता की निशानी ‘ताजमहल’ के दिलचस्प फैक्ट्स जो आपको कर देंगे हैरान
Culture and tradition of Gujarat in hindi
भाषा – interesting facts about gujarat in hindi
गुजराती और हिन्दी राज्य की प्रमुख भाषाएं हैं। दोनों में गुजराती का ज़्यादा व्यापक इस्तेमाल होता है। गुजरात के ज़्यादातर लोग गुजराती भाषा बोलते हैं। गुजराती और हिंदी भाषा के अलावा यहां लोग मराठी, अंग्रेज़ी और सिंधी भाषा भी बोलते हैं। गुजराती भाषा एंग्लो इंडियन फैमिली से ली गई है। पूरे गुजरात में गुजराती भाषा 11 प्रकार से बोली जाती है। गुजरात की सीमा राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती है इसलिए स्वाभाविक तौर पर गुजरात के लोग इन राज्यों की भाषा भी बोल लेते हैं। दूसरी भाषाओं की तरह गुजराती भाषा का जन्म संस्कृत भाषा से हुआ है।
Culture and tradition of Gujarat in Hindi
गुजरात का खाना – interesting facts about gujarat in hindi
गुजरात अपने शाकाहारी खाने के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। गुजरात का भोजन ज़्यादातर शाकाहारी और सिंपल होता है। यहां के खाने में दालों और अनाज का ज़्यादा इस्तेमाल होता है। गुजराती लोग शाकाहारी खाना पकाने की कला में माहिर होते हैं। त्योहारों में तो गुजराती खाना और भी लजीज़ हो जाता है। सर्दियों और गर्मियों के लिए गुजरात में अलग-अलग प्रकार के स्वादिष्ट पकवान पकाये जाते हैं। गुजराती व्यंजन और मिठाईयां भारत और दुनिया के हर कोने में मिलती हैं। गुजरात के प्रमुख व्यंजन ढोकला, फाफड़ा, जलेबी, खांडवी, दाल ढोकली, ओसामन, मोहनथाल, थेपला, लहसुन की चटनी और उंधियू आदि हैं।
Must Read: वीकेंड पर मुंबई घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर ज़रूर करें विज़िट
Culture and tradition of Gujarat in hindi
गुजरात की कृषि
गुजरात की कृषि मुख्य रूप से वहाँ की जलवायु पर आधारित है। गुजरात कपास, तम्बाकू और मूँगफली का उत्पादन करने वाला देश का सबसे प्रमुख राज्य है। कपड़ा, तेल और साबुन जैसे उद्योगों के लिए कच्चा माल गुजरात ही उपलब्ध कराता है। यहाँ की अन्य महत्वपूर्ण फसलें धान, गेहूँ, ईसबगोल और बाजरा हैं। गुजरात में वृक्षों की भी खेती की जाती है। सागवान, खैर, हलदरियो, सादाद और बाँस यहाँ के प्रमुख वृक्ष हैं।
Culture and tradition of Gujarat in hindi
गुजरात के पर्यटन स्थल
गुजरात भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। गुजरात में द्वारका, सोमनाथ, पालीताना, शामलाजी, बगदाणा, वीरपुर, खेरालु (सूर्यमंदिर), मोढेरा (सूर्यमंदिर) तारंगा,निष्कलंक महादेव,पावागढ़, अंबाजी भद्रेश्वनर,राजपरा,बहुचराजी और गिरनार जैसे धार्मिक स्थान हैं। इसके अलावा महात्मा गांधी का जन्म स्थान पोरबंदर भी देखने लायक स्थान है। पुरातत्व और वास्तुकला की झलक पाने के लिए पाटन, सिद्धपुर, मोधेरा, लोथल,घुरनली, दभेई, बडनगर और अहमदाबाद जैसे स्थान भी हैं। अहमदपुर मांडवी, तीथल के सुंदर समुद्री तट, सतपुड़ा के पर्वत, गिर वनों के शेरों का अभयारण्य पर्यटकों के पसंदीदा स्थान है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे ऊँची मूर्ती ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ भी गुजरात में है जो पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है।
Must Read: बर्फ की चादर ओढ़नी है तो जाइये इन जगहों पर
अर्थव्यवस्था
गुजरात भारत के सबसे विकसित राज्यों में से एक है। गुजरात भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य है। कपड़ा, रसायन, बिजली, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वनस्पति तेल, सोडा एश और उर्वरकों का निर्माण गुजरात में होता गुजरात को डायमंड हब भी कहा जाता है। गुजरात एशिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राज्य है। इसके अलावा सूरत शहर अपने डायमंड कारोबार के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है जो गुजरात की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका अदा करता है।
मौसम
समुद्र के नज़दीक होने के कारण गुजरात में पूरा साल लगभग एक जैसा ही मौसम रहता है। गुजरात में कई स्थान ऐसी भी हैं जहां का मौसम बेहद गर्म और सूखा रहता है।
Culture and tradition of Gujarat in Hindi,जैसी ख़बरों के लिए हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।