Aerobics ke fayde in Hindi – तेज़ी से घटाना है वज़न तो करें एरोबिक एक्सरसाइज, होंगे कई जबरदस्त फायदे
Aerobics ke fayde in Hindi – आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में फिट रहना बहुत मुश्किल है। बिज़ी लाइफ की वजह से हम अपनी बॉडी पर ध्यान ही नहीं दे पाते। इसकी वजह से हमें कई बीमारियां घेर लेती हैं। इससे बचने के लिए लोगों को एरोबिक्स एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए। इससे शरीर एक दम फिट और बीमारियों से दूर रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं एरोबिक्स करने के फायदे।
Aerobics ke fayde in hindi – Aerobic Exercise Benefits – एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे
एरोबिक एक्सरसाइज क्या है? – What is Aerobic Exercise?
- एरोबिक्स एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करती है। नियमित इसे करने से दिल से जुड़ी परेशानियां नहीं होती और शरीर में सही तरह से भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने और दिल की मज़बूती के लिए यह सबसे कारगर एक्सरसाइज है।
एरोबिक एक्सरसाइज के प्रकार – Types of Aerobic Exercise
- डांस, स्विमिंग, जुंबा, स्किपिंग, वॉकिंग, रनिंग, जंपिंग जैक यह सब एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज हैं।
एरोबिक एक्सरसाइज करने के फायदे
वज़न कम करे – Aerobic Exercise Benefits
- रोज़ाना एरोबिक्स करने से वज़न नियंत्रित रहता है। जो लोग तेज़ी से अपना वज़न कम करना चाहते हैं, उनके लिए एरोबिक सबसे अच्छा ऑप्शन है।
- कई शोधों में यह बात साबित हुई है कि जो लोग नियमित 6 महीने एरोबिक कर लें, वह कम बीमार पड़ते हैं और उनका वज़न हमेशा नियंत्रित रहता है।
- एरोबिक्स एक्सरसाइज शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होने देती।
दिल के लिए फायदेमंद – Aerobic Exercise Benefits
- आजकल हर दूसरा इंसान दिल से जुड़ी परेशानी से ग्रसित है।
- ऐसे में दिल को मज़बूत बनाये रखने के लिए नियमित रूप से एरोबिक्स एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- हृदय के साथ-साथ यह उच्च रक्तचाप जैसी समस्या को भी रोकने में यह कारगर है।
Must Read: बच्चों की लम्बाई बढ़ाने के लिए करें ये योगासन
ब्लड शुगर कंट्रोल करे – Aerobic Exercise Health Benefits
- नियमित इसे करने से ब्लड शुगर की परेशानी कंट्रोल में रहती है।
- आपको अपनी दिनचर्या में 15 से 20 मिनट के लिए एरोबिक्स ज़रूर करनी चाहिए।
मूड स्विंग के लिए कारगर
- मूड स्विंग होना कोई बीमारी नहीं है, मगर बार-बार मूड स्विंग होने से इंसान में चिड़चिड़ापन होने लगता है।
- अगर आपको भी मूड स्विंग्स होते हैं तो एरोबिक एक्सरसाइज करें, यह आपका मूड ठीक करने के साथ-साथ मेन्टल हेल्थ में भी सुधार लाती है।
- एरोबिक्स चिंता और अवसाद कम करने में भी फायदेमंद है।
अच्छी नींद के लिए – Benefit of Aerobic Exercise in Hindi
- अच्छी नींद के लिए भी एरोबिक्स एक्सरसाइज फायदेमंद मानी जाती है।
- अगर आपको नींद नहीं आती अनिंद्रा की परेशानी है तो डेली एरोबिक्स करें।
- यह आपको मेंटली, फिज़िकली हर तरह से स्ट्रांग बनाने में मदद करेगी।
- हड्डियों और मांसपेशियों को मज़बूत बनाए रखने में भी यह कारगर है।
Must Read: कुछ ही दिनों में हाथों का फैट कम कर देंगी ये एक्सरसाइज
Must Read: जानिए वर्कआउट से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग करना क्यों ज़रूरी है
Read more stories like: Aerobics ke fayde in Hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।