Agra ke Paas Ghumne ki Jagah – आगरा के पास घूमने की जगह, यहां करें अपनी छुट्टियां एंजॉय
Agra ke paas ghumne ki jagah – आगरा ट्रिप की बात होते ही सबसे पहले ताजमहल की याद आती है। मगर आगरा के आस – पास कई ऐसी खूबसूरत जगह भी हैं जहां जाकर आपका मज़ा दोगुना हो जाएगा। ये जगह आगरा से बस थोड़ी ही दूर हैं। आगरा के पास कुछ ऐसे वीकेंड गेटवे हैं जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ जमकर एन्जॉय कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
आगरा के आस-पास घूमने की जगह – Agra ke paas ghumne ki jagah
फतेहपुर सीकरी – fatehpur sikri
- फतेहपुर सिकरी का निर्माण मुगल सम्राट अकबर ने साल 1572-1585 में करवाया था। यह विश्व धरोहरों में से एक है।
- यह आगरा का सबसे सुंदर और निकटतम पर्यटन स्थल है जो आगरा से करीब 37 कि॰मी॰ दूर है।
- आप आगरा से यहां मात्र 30 से 40 मिनट की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।
- मुगल सम्राट अकबर ने यहां अनेकों भव्य इमारतें बनवायीं थी, मगर पानी की कमी के चलते वो कुछ सालों बाद वापस आगरा लौट गए।
- दीवान-ए-खास, आंख मिचौली, जौधा बाई का महल, पांच महल, बुलंद दरवाज़ा, ख्वाबगाह, शेख सलीम चिश्ती के बेटे की दरगाह, अनूप तालाब और शाही मसजिद फतेहपुर सीकरी के प्रमुख स्मारक हैं।
- यहां घूमने के लिए आपको कम से कम एक दिन का समय चाहिए। अक्टूबर से मार्च में यहां घूमने का सही समय होता है।
- निकटतम हवाई अड्डा खेरिया हवाई अड्डा और निकटतम रेलवे स्टेशन फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन है।
भरतपुर बर्ड सेंचुरी – bharatpur bird sanctuary – Agra ke paas ghumne ki jagah
- आगरा के आस- पास घूमने के लिए आप भरतपुर भी जा सकते हैं। यहां जाकर आप भरतपुर बर्ड सेंचुरी का लुफ्त उठा सकते हैं।
- यहां आपको कई तरह के पक्षियों की प्रजातियां एक साथ देखने को मिलेंगी। आप सुकून से यहां कुछ घंटे बिता सकते हैं।
- अगर आप आगरा से कुछ दूर अपने वीकेंड के लिए अच्छी जगह की तलाश कर रहे हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है।
- बर्ड सेंचुरी घूमने का सबसे अच्छा समय अगस्त से नवंबर और अक्टूबर से मार्च माना जाता है। आगरा से यह जगह 52 किमी दूर है।
- आप यहां पक्षी अभयारण्य के अलावा, डीग वाटर महल, गंगा मंदिर, केवलादेव शिव मंदिर और सरकारी संग्रहालय देखने का लुत्फ़ उठा सकते हैं जिसके लिए आपको कम से कम 4 से 5 दिन की ज़रुरत पड़ेगी।
Must Read: आगरा स्ट्रीट फूड – अगर आगरा में यह नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया
मथुरा – वृंदावन – Mathura Vrindavan – Agra ke paas ghumne ki jagah
- आगरा के पास घूमने के लिए मथुरा सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यह जगह भगवान कृष्ण की नगरी है और आगरा से यह 100 किलोमीटर दूर है।
- यहां की शानदार कलाकृति और मूर्तियां हर पर्यटक को रोमांचित करती हैं।
- वहीं अगर वृंदावन की बात करें तो यहां भगवान कृष्णा ने अपना बचपन बिताया था।
- यहां आप प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, राधा रमण मंदिर घूमने जा सकते हैं।
Must Read: ताजमहल और आगरा घूमने जाने से पहले ये बातें ज़रुर जान लें
ग्वालियर – Gwalior
- आगरा से आप ग्वालियर घूमने जा सकते हैं। यह जगह अपने इतिहास और विरासत के लिए जानी जाती है।
- अगर आप शाही किलों और स्मारकों को देखने के शौक़ीन हैं तो आप इस जगह एक बार ज़रूर जाएं।
- यहां आप अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको कम से कम पूरे दो दिन चाहिए।
- ग्वालियर में प्रमुख आकर्षण का केंद्र मान मंदिर महल, गुजरी महल या राज्य पुरातत्व संग्रहालय, जय विलास पैलेस, तानसेन का मकबरा, सिंधिया संग्रहालय, म्यूज़ियम ऑफ़ म्यूज़िक आदि हैं।
अलवर – Alwar – Agra ke paas ghumne ki jagah
- अलवर उन प्रमुख शहरों में से एक है जो दिल्ली और राजस्थान मार्ग के बीच पड़ता है। यह जगह आगरा से भी पास है।
- यह शहर किले, झीलों, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, प्राचीन हवेलियों के लिए फेमस है।
- यहां घूमने के लिए आपको कम से कम दो से तीन दिन का समय चाहिए।
- अलवर का सबसे नज़दीक हवाई अड्डा सांगानेर पड़ेगा और निकटतम रेलवे स्टेशन अलवर जंक्शन रेलवे स्टेशन पड़ेगा।
Must Read: वाराणसी में घूमने की ये 5 खास जगहें, यहां घूमने का ज़रुर बनाएं प्लान
Read more stories like; Agra ke paas ghumne ki Jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।