Agra mein ghumne ki Jagah: ताजमहल के अलावा ये खूबसूरत जगह भी हैं आगरा की शान
Agra mein ghumne ki Jagah – Agra ke paas ghumne ki jagah – best places to visit around Agra in hindi – आगरा का नाम लेते ही हमें सबसे पहले दुनिया के 7 अजूबो में से एक ताजमहल की याद आती है। पुराने समय में आगरा को मोहब्बत की नगरी के नाम से जाना जाता था। आगरा जनसंख्या के मामले में भारत का 23वां सबसे बड़ा जिला है। उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा एक ऐतिहासिक शहर इसलिए है क्योंकि यहाँ कई भव्य ऐतिहासिक इमारते बनी हुई हैं। अगर आप घूमने शौकीन हैं तो आपको आगरा आकर ज़रूर घूमना चाहिए। यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साईट में ताजमहल, आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी आगरा शामिल हैं। तो चलिए आज हम आपको आगरा शहर के कुछ प्रमुख स्थलों के बारे में बताएंगे।
Agra mein ghumne ki Jagah – agra mein ghumne wali jagah
ताजमहल – Taj Mahal
आगरा का ताजमहल दुनिया की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध इमारतों में से एक है। इसका निर्माण सन् 1553 में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी प्रिय बेगम मुमताज़ की याद में कराया था। ताजमहल को बनने में करीब 21 साल लग गए थे। सफेद संगमरमर के पत्थरों से बना ताजमहल यमुना नदी के किनारे बना हुआ है। ताज की सबसे ज़्यादा सुंदरता इसकी ईमारत के बराबर ऊँचे महान गुम्बदो में बसी हुई है इसके नीचे ही मुमताज़ की कब्र बनायी गयी है। विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साईट में भी जगह दी गयी है। इसे देखने के लिए देश ही नही बल्कि विदेशों से भी हज़ारों-लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। ताजमहल के खुलने का समय सुबह 6:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक है।
Must Read: आगरा के पास घूमने की जगह, यहां करें अपनी छुट्टियां एंजॉय
agra mein ghumne layak jagah
आगरा का किला – Agra ka Quila
आगरा के इस खूबसूरत किले का निर्माण सन् 1565 में मुगल बादशाह अकबर द्वारा कराया गया था। लाल बलुआ पत्थरों से बना यह किला ‘लाल किला’ से मिलता है जिस कारण इसे आगरा का लाल किला भी कहते हैं। सन् 1638 तक यह किला मुगलों का गढ़ माना जाता था जिसे बाद में मुगलों ने आगरा से दिल्ली को अपनी राजधानी बना लिया। इस किले में आपको शीश महल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास जहाँगीर महल और अंकुर बाग देखने को मिल जाएंगे।
Agra mein ghumne ki Jagah
अकबर का मकबरा – Agra ka Maqbara
अकबर का मकबरा आगरा शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है जहाँ अकबर को दफनाया गया था। यह आगरा से करीब 13 किलोमीटर दूर सिकंदरा नामक जगह पर बना हुआ है। अकबर की इच्छा थी कि उनके मरने के बाद एक मकबरे का निर्माण हो और उनके मरने के बाद उनके पुत्र जहाँगीर ने अपने पिता की इच्छा को पूरा किया और सन् 1613 में सिकंदरा नामक जगह पर इसको बनवाया। यह मकबरा लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है।
Must Read: Seven Best Places to Shop in Agra
मरियम का मकबरा
यह मकबरा अकबर की राजपूत बेगम की समाधी है। इस बेगम को अकबर ने ‘मरियम मकानी’ अर्थात संसार की माँ की उपाधि से भी नवाज़ा था। इस मकबरे का निर्माण मुगल बादशाह जहाँगीर ने अपनी माँ की याद में करवाया था और यह आगरा और सिकंदरा के बीच में स्थित अपनी अनोखी कारीगरी के लिए काफ़ी जाना जाता है।
इत्मद-उद-दौलाह का मकबरा
यह मकबरा साल 1628 में बना था और यह करीब 23 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यह मकबरा यमुना नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। कहा ये जाता है कि गहनों का डिब्बा और छोटा ताज नाम से प्रसिद्ध इत्मद-उद-दौलाह का मकबरा विश्व प्रसिद्ध ताजमहल की पहली प्रेरणा थी। यहाँ पर भी काफ़ी सैलानी घूमने के लिए आते हैं।
Agra mein ghumne ki Jagah
ताज संग्राहलय
ताजमहल परिसर के अन्दर स्थित ताज संग्राहलय 1982 में बना था। यहाँ पर आपको इतिहास से जुड़ी हुई विभिन्न कलाकृतियां देखने को मिल जाएंगी। इस संग्राहलय का सबसे मुख्य आकर्षण यहाँ मौजूद शाहजहाँ और मुमताज़ की तस्वीरें हैं जिन्हें देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ जमा रहती है।
Must Read: प्यार और सुंदरता की निशानी ‘ताजमहल’ के दिलचस्प फैक्ट्स जो आपको कर देंगे हैरान
आराम बाग
यह बाग भारत में सबसे पुराना मुग़ल बाग है। यह राम बाग और बागे-उल-अफसाने के नाम से भी फेमस है। यमुना नदी के तट पर बने इस बाग को सन् 1528 में मुगल शासक बाबर ने बनवाया था। इस बाग में मंडप बने हैं जिससे यमुना से निकलने वाली हवा हरियाली के साथ मिलकर मंडप को ठंडा करें। कहा तो ये भी जाता है कि बाबर अपना खाली समय इसी मंडप में बिताते थे।
बुलंद दरवाज़ा
आगरा से करीब 35 किलोमीटर दूर फतेहपुर सिकरी नामक स्थान पर स्थित है बुलंद दरवाज़ा। इसे मुगल बादशाह अकबर द्वारा 17वीं शताब्दी की शुरुआत में गुजरात पर हुई जीत की याद में बनवाया था। यह दरवाज़ा लाल बलुआ पत्थरों से बनाया गया है और यह आगरा शहर का एक मुख्य आकर्षण भी है। इस दरवाज़े पर बनी वास्तुकला काफी अनोखी है जो हर साल लाखों पर्यटकों का ध्यान अपनी तरफ खींचती है।
Agra mein ghumne ki Jagah
मेहताब बाग
मेहताब बाग यमुना नदी के बाएं तट पर बना हुआ एक खूबसूरत बाग है जिसे ‘चांदनी बाग’ के नाम से भी जानते हैं। यह बाग करीब 25 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इस बाग का निर्माण सन् 1631 से 1635 के बीच हुआ था। यह बाग ताजमहल के बिलकुल नज़दीक है जहाँ से ताजमहल बेहद ही सुंदर दिखाई देता है। मेहताब बाग बहुत सुंदर है और आप आराम से यहाँ बैठकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।
बटेश्वर नाथ मंदिर
यह एक बहुत ही सुंदर और प्राचीन मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर आगरा के समशाबाद रोड पर बना है। मंदिर परिसर में नंदी की मूर्ति है तथा मुख्य गर्व ग्रह के अन्दर एक सुन्दर शिवलिंग की मूर्ति स्थापित की गयी है। आप जब भी आगरा आएं तो इस मंदिर में आकर भगवान शिव के दर्शन ज़रूर करें।
Must Read: आगरा स्ट्रीट फूड – अगर आगरा में यह नहीं खाया तो कुछ नहीं खाया
Agra mein ghumne ki Jagah, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।