जानिए सबसे बड़े खिलाड़ी अक्षय कुमार के बारे में कुछ अनसुनी बातें
Agar aap akshay kumar secrets के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार उर्फ अक्षय कुमार का जन्म 9 सिंतबर 1967 अमृतसर में हुआ। यह तो सभी जानते हैं कि उनका नाम राजीव हरिओम भाटिया है और उनका जन्म एक मिलिट्री ऑफिसर के घर में हुआ। उनके पिता का नाम हरिओम भाटिया और माता का नाम अरूणा भाटिया है और उनकी छोटी बहन है जिसका नाम अलका भाटिया है। उनके जीवन से जुड़े कुछ ऐसे राज़ हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। जानिए सबसे बड़े खिलाड़ी अक्षय कुमार के बारे में कुछ अनसुनी बातें।
Must Read: Akshay Kumar quiz – How well do you know Akshay Kumar
- अक्षय ने आशिकी की शुरूआत बचपन से ही कर दी थी जब उन्होंने अपनी स्कूल टीचर को ही आई लव यू बोला दिया। How cute!
- यह तो सभी जानते हैं कि अक्षय ने बैंकॉक के होटल में काम किया है, लेकिन उन्होंने ढाका के होटल और दिल्ली से ज्वेलरी ले जाकर मुंबई में बेचने का काम भी किया है।
- अक्षय ने 1987 में आई फिल्म आज में 10 सकेंड का रोल किया था, उन्होंने इस फिल्म में मार्शल आर्ट टीचर का रोल निभाया था।
- अक्षय की पहली फिल्म सौगंध नहीं बल्की दीदार थी लेकिन किसी वजह से इस फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे करना पड़ा। दीदार के लिए उन्हें 5000 रूपये दिए थे।
- उन्हें मार्शल आर्ट सीखने की प्ररेणा उनके पड़ोसी से मिली क्योंकि उनका पड़ोसी मार्शल आर्ट के मूवस दिखाकर सभी के सामने शो ऑफ करता था। अक्षय भी पूरे मोहल्ले में शो ऑफ करना चाहते थे इसलिए उन्होंने मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया लेकिन बाद में यह उनका पैशन बन गया।
- मॉडलिंग करने से पहले अक्षय मार्शल आर्ट टीचर थे। उनके एक स्टूडेंट के पिता ने उन्हें मॉडल के तौर पर काम दिया। उन्होंने पहला फोटो शूट फर्नीचर के लिए किया था जिसके लिए उन्हें 5000 रूपये मिले जिसके बाद अक्षय ने मॉडलिंग करने का तय किया।
- अक्षय को एक्टर बनने के लिए गोविंदा ने सलाह दी।
- मेकअप आर्टिस्ट नरेंद्र सिंह ने अक्षय की प्रमोद चक्रवर्ती से सिफारिश की जिस वजह से उन्हें प्रमोद ने अपनी फिल्म दीदार में बतौर एक्टर साइन किया। बाद में अक्षय ने नरेंद्र सिंह को अपना परमानेंट मेकअप आर्टिस्ट रख लिया।
- अक्षय कुमार ने 1.5 साल तक बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर जयेश के असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया।
- अक्षय ने अपने बैकॉक के घर की दीवार पर जैकी चैन, सिल्वेस्टर स्टेलॉन और श्रीदेवी के पोस्टर लगाए हुए थे। बाद में अक्षय ने श्रीदेवी और सिल्वेस्टर स्टेलॉन के साथ फिल्में की और जैकी चैन उनके काफी अच्छे दोस्त हैं।
- अक्षय कुमार और श्रीदेवी की फिल्म मेरी बीवी का जवाब नहीं बिना क्लाइमैक्स के रिलीज की गई थी।
- अक्षय ने नेशनल ज्योग्राफिक चैनल पर सैवन डेडली आर्ट विद अक्षय कुमार नामक शो भी किया है।
- अक्षय की 5 फिल्मों में उनके किरदार का नाम राज मल्होत्रा है।
- अक्षय ने निरगुन राख लिया गाना गया था जिसका सारा पैसा उन्होंने मुंबई ट्रेन विक्टिमस को दान कर दिया।
- यह बहुत कम लोग जानते हैं कि इंडिया की भी आईस हॉकी टीम है। अक्षय कुमार ने भारत आईस हॉकी टीम को 2 करोड़ डोनेट किए।
- जिस गाँव में अक्षय सिंह इज़ बिलिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उस गाँव में ज़्यादातर घरों में पेंट नहीं था तो अक्षय ने पूरे गाँव में पेंट करवाया था।
- अक्षय की पहल की वजह से ही भारत सरकार ने भारत के वीर नामक कार्यक्रम चलाया है। जिसमें आर्मी में शहीद हुए लोगों की मदद के लिए पैसे जमा किए जाते हैं।
Read more stories like akshay kumar secrets like our page….
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक,ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।