जानिए आईपीएल 2008 से लेकर 2021 तक कौन सा खिलाड़ी बना किस टीम का कप्तान
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi – IPL Captains of SRH, MI, CSK, RCB, DC, PBKS, SRH, RR from 2008-2021– दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे पेशेवर स्पोर्ट्स लीग “आईपीएल” जिसमें खेलने का सपना हर क्रिकेट खिलाड़ी देखता है। एक क्रिकेट प्लेयर जो भी सपने अपने मन में संजो के चलता है वो सब आईपीएल में पूरे होते हैं। आईपीएल में पैसा है, शोहरत है, नाम है और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के ढेर सारे मौके। कप्तान के बिना कोई भी टीम अधूरी होती है। टीम का कप्तान टीम की बैकबोन होता है। आज हम आपको आईपीएल में 2008 से लेकर 2021 तक के सभी आईपीएल टीमों के कप्तानों के बारे में आपको बताएंगे। तो चलिए जानते हैं।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi – 2008 – 2021 ipl captains ke naam
2008 से 2021 तक के सभी आईपीएल कप्तानों के नाम
2008 के आईपीएल कप्तानों के नाम – 2008 IPL Captains List
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरुआत 2008 में काफी धूमधाम से हुई थी। इसमें 8 टीमों ने भाग लिया। इस आईपीएल में सभी कप्तान पहली बार आईपीएल टीमों की कप्तानी कर रहे थे। वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली का कप्तान बनाया गया, आरसीबी का कप्तान राहुल द्रविड़, पंजाब का कप्तान युवराज सिंह, शेन वार्न को राजस्थान, एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स का, सौरभ गांगुली को कोलकाता की टीम का, कुमार संगाकारा को डेक्कन चार्जर का और हरभजन सिंह को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2008 में विजेता बनी थी।
आईपीएल 2009 – 2009 IPL Captains List
आईपीएल 2009 में डेक्कन चार्जर्स की टीम की कमान एडम गिलक्रिस्ट को सौंप दी गई थी। एडम गिलक्रिस्ट ने आइपीएल 2009 में कप्तानी की और इस सीजन में टीम को आईपीएल विजेता बनाया था। बाकी किसी भी फ्रेंचाइजी में कोई बदलाव नहीं हुआ।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi – IPL 2010 Captains List
आईपीएल 2010 – 2010 IPL Captains List
आईपीएल 2010 में सौरव गांगुली को कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरी बार टीम की कमान सौंपी थी। इसके साथ ही युवराज सिंह की जगह कुमार संगकारा को किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी दी गई। इसके बाद दिल्ली के गौतम गंभीर को दिल्ली डेयरडेविल्स का कप्तान बनाया गया। चेन्नई सुपर किंग्स ने यह आईपीएल जीता था।
IPL 2011 Captains List
आईपीएल 2011
आईपीएल 2011 के चौथे सीजन में दो नई टीमें शामिल की गयीं जिनमें कोच्चि टस्कर्स केरल और पुणे वॉरियर्स इंडिया के नाम शामिल थे। कोच्चि टस्कर्स केरल का कप्तान महेला जयवर्धने को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पुणे वॉरियर्स इंडिया का कप्तान युवराज सिंह को बनाया गया।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi
IPL 2012 Captains List
आईपीएल 2012
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल 2012 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद मुंबई के हरभजन सिंह को उपकप्तान बनाया गया। आईपीएल 2012 में गौतम गंभीर ने कोलकाता को आईपीएल का खिताब जिताया था।
IPL 2013 Captains List
आईपीएल 2013
महेला जयवर्धने को दिल्ली टीम की कप्तानी दी गई थी इसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके साथ ही आईपीएल 2013 में रिकी पोंटिंग के बाद मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को बनाया गया। रोहित शर्मा ने आइपीएल 2013 में कप्तानी की और पहला आईपीएल खिताब मुंबई इंडियंस झोली में डाल दिया।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi
आईपीएल 2014 – IPL 2014 Captains List
आईपीएल 2014 में कप्तानों को लेकर काफी उतार-चढ़ाव नजर आए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुमार संगकारा की जगह शिखर धवन को हैदराबाद का कप्तान बनाया था। दिल्ली डेयरडेविल्स ने भी नया कप्तान नियुक्त किया था जिसमें महेला जयवर्धने की जगह केविन पीटरसन को दिल्ली की कमान सौंपी गई थी। इसके साथ ही आईपीएल 2014 में किंग्स इलेवन पंजाब ने एडम गिलक्रिस्ट की जगह जॉर्ज बेली को पंजाब की टीम की कप्तानी सौंपी थी। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉटसन को अपना कप्तान नियुक्त किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2014 में गौतम गंभीर की कप्तानी में दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता था।
Must Read- जानें सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi
आईपीएल 2015 – IPL 2015 Captains List
दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2015 में फिर कप्तानी बदली। केविन पीटरसन की जगह जे पी डुमिनी को दिल्ली की कप्तानी दी गई। इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वॉर्नर को अपना कप्तान नियुक्त किया। बाकी किसी भी फ्रेंचाइजी में कोई बदलाव नहीं हुआ।
IPL 2016 Captains List
आईपीएल 2016
चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल से दो साल के लिए निलंबित किए जाने के बाद एमएस धोनी को आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का कप्तान नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सुरेश रैना को गुजरात लायंस की कप्तानी की कमान सौंपी गई। दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जीन पॉल डुमिनी से कप्तानी छीनकर जहीर खान को दे दी गई। इसके साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब में जॉर्ज बेली को कप्तानी से हटाकर मुरली विजय को पंजाब की कमान सौंप दी गई। इसके अलावा किसी भी फ्रेंचाइजी में कोई बदलाव नहीं हुआ।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi
IPL 2017 Captains List
आईपीएल 2017
आईपीएल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने धोनी को कप्तान की भूमिका दी लेकिन आईपीएल 2017 में धोनी को कप्तान पद से बर्खास्त कर स्टीव स्मिथ को कप्तान बना दिया गया। इसके साथ ही पंजाब की टीम ने मुरली विजय को कप्तानी से बर्खास्त कर ग्लेन मैक्सवेल को टीम की कप्तानी सौंपी। बाकी सभी टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि आईपीएल 2017 में विराट कोहली के कंधे में चोट के कारण शेन वॉटसन को कुछ मैचों में बैंगलोर का कप्तान बनाया गया था।
Must Read- जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल
IPL 2018 Captains List
आईपीएल 2018
आईपीएल 2018 में कप्तानी में काफी फेरबदल देखने को मिला था। क्योंकि आईपीएल में दो साल के बैन के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने फिर से आईपीएल में वापसी की। इसके बाद धोनी को फिर से चेन्नई का कप्तान चुना गया। दिल्ली डेयरडेविल्स ने गौतम गंभीर की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया। इसके साथ ही मैक्सवेल की जगह अश्विन को पंजाब की कप्तानी दी गई। इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स में अजिंक्य रहाणे और सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को कप्तान बनाया।
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi
IPL 2019 Captains List
आईपीएल 2019
आइपीएल 2019 में कप्तानों की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने कुछ मैचों के लिए केन विलियमसन के स्थान पर भुवनेश्वर को कप्तानी सौंपी थी। इसके अलावा आईपीएल 2019 में किसी भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया।
IPL 2020 Captains List – आईपीएल 2020
कोरोना महामारी के चलते आईपीएल 2020 यूएई में करना पड़ा था। सभी टीमों ने अपने सभी मैच यूएई में खेले। इस सीजन में कप्तानी में कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिले। आईपीएल 2020 में सिर्फ पंजाब ने कप्तानी बदली थी। उन्होंने आर अश्विन की जगह के एल राहुल को टीम की कप्तानी सौंपी थी।
IPL 2021 Captains List
आईपीएल 2021
9 अप्रैल से आईपीएल 2021 खेला जा रहा है। कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते आईपीएल 2021 बिना दर्शकों के खेला जा रहा है। आईपीएल 2021 में केवल दो ही टीमों ने कप्तानी में बदलाव किये हैं। दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को कंधे की चोट की वजह से आईपीएल से बाहर होना पड़ा इसलिए उनकी जगह ऋषभ पंत को टीम की कमान सौंपी गयी है। संजू सेमसन को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान नियुक्त किया गया है।
Must Read- जानिए 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम कितने मैच खेलेगी, देखें पूरा शेड्यूल
All IPL captain list from 2008 to 2021 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।