स्वर्ण मंदिर के बारे में हैरान करने वाली बातें
Read some amazing facts about golden temple – स्वर्ण मंदिर सिख धर्म का सबसे बड़ा मंदिर है, जो पंजाब के अमृतसर में स्थित है। स्वर्ण मंदिर में हर साल लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। सभी यहाँ के इतिहास और अमृत कुंड में स्नान करने का महत्व जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग हैं जो यहाँ के रहस्यों के बारे में जानते होंगे जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जानिए Most amazing facts about golden temple
Must Read: हरिमंदिर साहिब के लंगर के बारे में कुछ हैरान कर देने वाली बातें
- हरमंदिर साहिब के नाम का अर्थ है भगवान का मंदिर। इस गुरूद्वारे की स्थापना 1574 में गुरु राम दास के चौथे सिख गुरू ने की थी।
- ऐसा कहा जाता है कि भगवान बुद्ध ने जंगल में जिस छोटी झील पर ध्यान लगाया था, लगभग 2000 साल बाद उसी झील और स्थान पर ही सिख धर्म के स्थापक गुरु नानक देव जी ने भी ध्यान लगाया था।
- इस मंदिर के बनने के 200 साल बाद महाराजा रणजीत सिंह ने इसे सोने से बनवाया था।
- विश्व युद्ध के समय ब्रिटिश सरकार ने मंदिर में अखंड पाठ करवाया।
- इस मंदिर में हर रोज़ लगभग 1 लाख लोग दर्शन करने आते हैं जिसमें से 35 प्रतिशत गैर-सिख होते हैं।
Must Read: रूठे हुए भैरवनाथ को ऐसे मनाएं तो जल्दी होगा काम
- स्वर्ण मंदिर में 500 किलोग्राम से अधिक सोना लगा हुआ है। इस मंदिर के निर्माण के लिए 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया और सभी कोटिंग कारीगरों ने अपने हाथ से की थी। 1995 में दूबारा कोटिंग के वक्त किसी भी इलेक्ट्रोप्लाटिंग का इस्तेमाल नहीं किया गया।
- स्वर्ण मंदिर में जिस सोने का इस्तेमाल किया गया है वह 400 साल तक भी खराब नहीं होगा। मंदिर में किसी भी तरह की मेनटेनस के लिए दान के पैसो का इस्तेमाल किया जाता है।
- मंदिर में लंगर की सेवा में हर रोज़ लगभग 1 लाख लोगों को प्रसादा खिलाया जाता है। इस लंगर में सभी जाति और धर्म के लोग लंगर प्रसादा खाते हैं। यह दुनिया के सबसे बड़ी लंगर सेवाओं में से एक है। इस मंदिर में स्वयंसेवकों द्वारा मुफ्त में खाना बनाया जाता है।
- मंदिर के अंदर आप चारों दिशाओं से प्रवेश कर सकते हैं। यह दर्शाता है कि सभी धर्म और जातियों का स्वर्ण मंदिर में स्वागत है।
- मंदिर में लगे दुख भंजनी बेरी पेड़ की भी बहुत मान्यता है।
To read more stories like amazing facts about a golden temple in Hindi like our page…
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।
Great place of worship and faith