पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले की बायोग्राफी
Anil Kumble Biography in Hindi – अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को बेंगलुरु में हुआ। उनको लोग जम्बो के नाम से भी बुलाते हैं। कुंबले ने मैकेनिकल इंजिनियरिंग की है।
Must Read: जानिए साइना नेहवाल की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
- कर्नाटक की तरफ से कुंबले ने अपना पहला डेब्यू हैदराबाद के खिलाफ 1989 में किया ,जिसमें उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 में चुना गया।
- अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट की शुरुआत उन्होंने 1990 में श्रीलंका और इंग्लैंड के खिलाफ की।
- कुंबले 132 टेस्ट मैच की 236 पारियों में 619 विकेट लेकर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज बने।
- 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी बने।
Must Read: लता मंगेशकर को क्यों बोलते हैं सुरों की मल्लिका
- 2016 में रवि शास्त्री जैसे 57 दिग्गजों को पीछे छोड़कर टीम इंडिया के कोच बने। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ मैच विजेता भी हैं।
- कुंबले दुनिया के तीसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वनडे मैचों में भी उनके नाम 337 विकेट हैं। अपने 18 साल के करियर में उन्होंने भारत को कई मुश्किल मैच जितवाए।
- पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में हुए दिल्ली टेस्ट की चौथी पारी में 26.3 ओवरों में इन्होंने 10 विकेट लिए थे।
- आईपीएल में कुंबले ने पहला मैच 2008 में राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु में खेला। वो आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के चीफ मेंटर भी रहे।
- कुंबले को 1996 में ‘विज़डन क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ भी चुना जा चुका है। 1995 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड और 2005 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। ये क्रिकेट परिषद आईसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
For more updates like Anil Kumble Biography in Hindi, do subscribe to our newsletter and follow on Facebook, Twitter, Instagram and Google+.
ऐसी ही और जानकरी के लिए हमारे न्यूजलेटर को सबस्क्राइब करें और फेसबुक, ट्विटर और गूगल पर हमें फ़ॉलों करें।