Anjeer Ke Fayde: बेहद फायदेमंद है अंजीर, जानें किन रोगों में करती है दवा का काम
Anjeer ke fayde in hindi – स्वाद और सेहत से भरपूर अंजीर एक प्रकार का फल है| अंजीर विश्व के सबसे पुराने फलों मे से एक है। इसमे कैल्सियम तथा विटामिन ‘ए’ और ‘बी’ पाया जाता है, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियां दूर करता है| अंजीर को आप सूखा कर भी खा सकते हैं| कई लोग अंजीर को दूध में डाल कर खाना भी पसंद करते हैं|
अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व – Anjeer ke fayde in hindi
प्रोटीन | 5.5%
|
सेल्ल्योज | 7.3%
|
कार्बोहाइड्रेट | 63%
|
वसा | 1%
|
मिनरल | 3%
|
पानी | 20.8%
|
एसिड | 1.2%
|
फैट | 0.5%
|
कैलोरी | 30
|
Must read : जल्दी वज़न कम करना चाहते हो, तो आपके लिए बेस्ट है कीटो डाइट प्लान
अंजीर कब खाएं? – Anjeer ke fayde in hindi
- अंजीर खाने का सबसे अच्छा समय सुबह माना जाता है| सुबह के समय अंजीर का सेवन ज़्यादा फायदेमंद होता है, लेकिन आप चाहे तो इसे दिन में कभी भी खा सकते हैं।
- इसकी तासीर (effect) गर्म होती है इसलिए बहुत ज़्यादा मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए|
अंजीर खाने का सही तरीका – Anjeer ke fayde in hindi
- आप अंजीर को धो कर इसका छिलका उतार कर ही खाएं|
- इसे रात को पानी में भिगोकर रखें, सुबह इसका पानी पिएं|
- आप यात्रा के दौरान (travelling ) भी इसे खा सकते हैं, इससे शरीर में ऊर्जा (energy) बनी रहती है|
- ब्रेकफास्ट में इसे खा सकते हैं|
- आप चाहे तो आइस क्रीम पर डालकर भी अंजीर खा सकते हैं|
- अंजीर का इस्तेमाल सूप में भी डाल कर किया जाता है|
Must read : मानसून में त्वचा की खूबसूरती का रखें इस तरह से ख्याल
अंजीर के फायदे – Anjeer ke fayde in hindi
कब्ज़ में राहत
- इसमे फाइबर पाए जाने के कारण यह कब्ज़ में राहत दिलाता है|पाचन संबंधी समस्याएं दूर करता है|
- दो अंजीर रात को पानी में भिगोकर रखें और सुबह उसका पानी पी लें| अंजीर का पानी पेट साफ करता है |
हड्डियां मज़बूत करें
- अंजीर में भरपूर मात्रा में कैल्सियम होने के कारण यह हड्डियां मज़बूत बनाता है |
- इसके सही सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis ) जैसे हड्डी के रोग में फायदा मिलता है |
कोलेस्टेरॉल कम करें
- इसमें विटामिन बी 6 भी होता है जो कोलेस्टेरॉल कम करने में मदद करता है |
- अंजीर फल में पेक्टिन (pectin) नाम का घुलनशील तत्व भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है |
दिल को मज़बूत बनाए
- इसमें पाए जाने वाला ओमेगा 3 और फिनोल तत्व दिल को मज़बूती देता है |
ज़ुकाम को जड़ से मिटाए
- अगर रोज़ाना पाँच अंजीर पानी में उबाल कर छानकर पिएं तो ज़ुकाम से छुटकारा मिलता है |
- आपको सुबह – शाम इसे पीना होगा|
दमा
- दमा के बचाव में अंजीर फायदेमंद है।
- अगर आप मेथी दाने का पाउडर, शहद और अंजीर के साथ लें, तो यह दमा में फायदेमंद होता है।
- आप अंजीर का जूस भी पी सकते हैं।
Anjeer ke fayde in hindi
Must read : गर्मी में होती हैं ये 5 जानलेवा बीमारी, जानें बचाव के तरीके
अंजीर के अधिक सेवन से होने वाले नुकसान
- सूखे अंजीर बहुत ज़्यादा खाने से दाँत सड़ सकते हैं|
- अंजीर में शुगर मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए शुगर के मरीज़ इसे कम खाएं।
- अधिक मात्रा में अंजीर के सेवन से पेट में दर्द हो सकता है |
- अंजीर की तासीर गर्म होती है जिससे नाक में खून आने का डर रहता है |
- किसी- किसी को अंजीर खाने से एलर्जी होती है, इसलिए खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें |
Must read : दूध पीने के बाद भूलकर भी न करें इन चीज़ों का सेवन
Read more stories like Anjeer ke fayde in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।