Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi – जानें अपरा एकादशी पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त
Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi – ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इसे करने से भगवान विष्णु सभी मनोकामना पूरी करते हैं और जीवन में सुख-सौभाग्य मिलता है। इस साल अपरा एकादशी 26 मई 2022 को पड़ेगी। तो चलिए आपको बताते हैं अपरा एकादशी व्रत कथा, महत्व और पूजा विधि।
Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi | अपरा एकादशी पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त
कब है अपरा एकादशी?
- इस साल यह एकादशी 26 मई 2022 को पड़ेगी।
क्यों कहते हैं इसे अपरा एकादशी? – Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi
- यह व्रत करने से मां लक्ष्मी खुश होती हैं और इस दिन विष्णु जी की पूजा करने वाले व्यक्ति को अपार धन से संपन्न बनाती हैं, इसलिए इस एकादशी को अपरा एकादशी कहते हैं।
अपरा एकादशी का महत्व?
- पौराणिक कथाओं के अनुसार इस एकादशी को करने से जीवन में सुख-सौभाग्य मिलता है।
- पद्मपुराण के अनुसार इस एकादशी को करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है।
शुभ मुहूर्त – Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi
- अपरा एकादशी बृहस्पतिवार, मई 26, 2022 को
- पारण (व्रत तोड़ने का) समय – 05:25 से 08:10, 27 मई 2022
- एकादशी तिथि प्रारम्भ – मई 25, 2022 को 10:32 बजे
- एकादशी तिथि समाप्त – मई 26, 2022 को 10:54 बजे
Must read: ये हैं भगवान विष्णु के पूरे 24 अवतार
पारण किसे कहते हैं?
- किसी भी व्रत की समाप्ति को पारण कहते हैं।
- एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है।
- एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना चाहिए।
Must read- एकादशी की इस विशेष आरती से प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु, मिलेगा पुण्य
अपरा एकादशी पूजा विधि – Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi
- सुबह उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहन लें।
- कोशिश करें कि सूर्य उदय होने से पहले स्नान करें।
- उसके बाद भगवान विष्णु की स्थापना करें और व्रत का संकल्प लें।
- फिर आप भगवान विष्णु को पीले फूल और फल चढ़ाएं।
- उसके बाद भगवान की आरती करें और पूरा दिन व्रत में फलाहार लें।
- इस दिन विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
- व्रत खोलने के बाद अपनी श्रद्धानुसार दान करें।
Must read- साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे एकादशी व्रत, जानें तिथियां और शुभ मुहूर्त
Apara ekadashi mahatva puja vidhi in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।