इस नवरात्रि बीमारियों से बचने के लिए करें इस देवी की पूजा, होंगे सारे रोग दूर
Arogya Prapti Ke Liye kare maa brahmacharini ki puja – ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना नवरात्रि के दूसरे दिन की जाती है। ब्रह्म का अर्थ होता है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली देवी। देवी ब्रह्मचारिणी दाएं हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमण्डल धारण किए हुए रहती हैं। इनकी कृपा से किसी भी मनुष्य को सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है। जो लोग ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं उन्हें सुख, आरोग्य की प्राप्ति होती है और मन प्रसन्न रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं आरोग्य प्राप्ति के लिए कौन से मंत्र का जाप करें।
Arogya Prapti Ke Liye kare maa brahmacharini ki puja
मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र:
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
ब्रह्मचारिणी की स्तोत्र पाठ :
तपश्चारिणी त्वंहि तापत्रय निवारणीम्।
ब्रह्मरूपधरा ब्रह्मचारिणी प्रणमाम्यहम्॥
शंकरप्रिया त्वंहि भुक्ति-मुक्ति दायिनी।
शान्तिदा ज्ञानदा ब्रह्मचारिणीप्रणमाम्यहम्॥
Arogya Prapti Ke Liye kare maa brahmacharini ki puja
ऐसा माना जाता है कि जो भक्त भक्ति भाव एवं श्रद्धा से नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा –पाठ और ये मंत्र पढ़ते हैं उन्हें सुख, आरोग्य की प्राप्ति होती है। उनका मन प्रसन्न रहता है, उसे किसी प्रकार का भय नहीं सताता। उन्हें सर्वत्र सिद्धि और विजय की प्राप्ति होती है और अनेक समस्याओं का नाश होता है।
ब्रह्माचारिणी देवी की आरती
जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
MUST READ – नवरात्रों में ये करने से माता हो जाएंगी खुश
must read- नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा से मिलता है मनचाहा फल
Read more articles like – Arogya Prapti Ke Liye kare maa brahmacharini ki puja, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें।