August Rashifal 2022 in Hindi – जानिए अगस्त में किस राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, किसके पूरे होंगे ख्वाब
August Rashifal 2022 in Hindi – अगस्त राशिफल 2022 इन हिंदी – सावन का पवित्र महीना चल रहा है और अब फेस्टिवल वाला महीना शुरू होने जा रहा है। अगस्त में नागपंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी जैसे कई व्रत-त्यौहार सेलिब्रेट किए जाएंगे। इस महीने ग्रह-नक्षत्रों के योग से कुछ राशियों का भाग्योदय होगा। 12 राशियों के लिए अगस्त का महीना कैसा रहेगा, आइये जानते हैं।
August Rashifal 2022 in Hindi
मेष – Mesh (Aries Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Mesh Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
इस महीने मेष राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। घर परिवार के सदस्यों के बीच भाईचारे और प्रेम की भावना बनी रहेगी। परिवार में अगर कोई विवाद चल रहा है तो वह इस महीन इसे सुलझने के पूरे आसार लग रहे हैं। आपका परिवार आपके ऊपर ध्यान देगा जिसकी आपको आवश्यकता है। आपके घर-परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा।
सेहत की दृष्टि से
स्वास्थ्य से सम्बंधित मामलों में अगस्त का महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है। बाहरी खानपान से परहेज़ करें। स्वास्थ्य की समस्याओं और दुर्घटनाओं से बचना होगा।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
इस माह आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। परीक्षा – प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत को सीनियर सराहेंगे और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। मेहनत के कारण ही आपके जो काम बिगड़ गए हैं उनमें सुधार देखने को मिलेगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
आर्थिक दृष्टिकोण से अगस्त का महीना मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में बढ़ोत्तरी होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। काम का बोझ अधिक रहेगा, साथ ही सहकर्मियों से बेवजह की बहस में न पड़े। इस महीने आप आर्थिक मामलों में बहुत सोच समझकर फैसला लें और निवेश में भी विश्वासघात की संभावना दिखाई दे रही है।
August Rashifal 2022 in Hindi
वृषभ – Vrishabh (Taurus Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Vrishabh Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
घर-परिवार से जुड़े किसी भी बड़े फैसले को लेते समय पूरा परिवार आपके साथ खड़ा रहेगा और लोगों का पूरा साथ व सहयोग मिलेगा। विशेष रूप से आपकी मां आपके साथ खड़ी नज़र आएगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। माता-पिता, रिश्तेदारों और बच्चों के साथ संबंध मज़बूत होंगे।
सेहत की दृष्टि से
आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है विशेषकर मानसिक तनाव जैसी समस्याएं आपको इस महीने थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपको सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें क्योंकि उनके स्वास्थ्य में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
इस माह करियर में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थी मन लगा कर पढ़ें और आलस्य न करें। अपने आत्मविश्वास को मज़बूत बनाये रखें। सफलता आपको ज़रुर मिलेगी।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
अगस्त माह की शुरुआत आपके लिए बेहद शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने के संकेत हैं। आप जिस काम को हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता मिलती दिखाई पड़ेगी। यदि आप अपने व्यापार में विस्तार करने की सोच रहे थे तो यह समय आपके लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।
मिथुन – Mithun (Gemini Horoscope)Rashifal August 2022 in Hindi – Mithun Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
माह के मध्य में घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा जिस कारण आप घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिता सकेंगे। लाइफ में आई मुश्किल का सामना आप अपनी बुद्धि और पिता के मिले सहयोग से कर सकेंगे और उसका हल निकालने में कामयाब हो जाएंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने और खरीदारी करने में समय व्यतीत होगा।
सेहत की दृष्टि से
स्वास्थ्य के मामले में माह औसत रहने की संभावना है। आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सिर दर्द और बदन दर्द की शिकायत रहेगी। आपको पेट और खून से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
युवाओं को रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। अधूरे कामों को पूरा करने के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत आपको पूरी तरह से अपने करियर में सफलता प्राप्त करने में मद्द कर सकती हैं।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
आपको इस माह की शुरुआत में ही लंबे समय से अटके किसी काम के पूरे होने का शुभ समाचार मिलेगा। इस दौरान आपको अपने भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। असम्भव सा लगने वाला कार्य आप अपने सीनियर और जूनियर की मद्द से करने में कामयाब हो जाएंगे।
August Rashifal 2022 in Hindi
कर्क – Kark (Cancer Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Kark Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
इस माह घर-परिवार के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे और उनके साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। परिवार के साथ धर्म कर्म के कामों में ध्यान रहेगा।
सेहत की दृष्टि से
इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर के किसी बड़े-बुजुर्ग के बिगड़ते स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है। अपनी मां के स्वास्थ्य का इस महीने विशेष ख्याल रखें। सेहत की दृष्टि से देखें तो आपको कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान बनी रह सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
इस माह के मध्य में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जो लोग किसी काम की तलाश में हैं, तो उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
आप इस माह व्यापार से जुड़े कई अहम फैसले ले सकते हैं, लेकिन याद रहे ऐसा करते समय अच्छे से सोच-विचार कर लेना चाहिए, क्योंकि इन फैसलों का आपके भविष्य पर खासा असर पड़ेगा। अपने ऑफिस में आपको अपने गुस्से की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें नहीं तो ये आपके कई काम बिगाड़ सकता है।
सिंह – Singh (Leo Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi- Singh Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
आप परिवार के साथ लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। घर का माहौल खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। घर में शादी से जुड़ा कोई प्लान बनेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं का सामान भी खरीदा जाएगा।
सेहत की दृष्टि से
स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इस दौरान आपको बहुत सावधान रहने की आवश्कता रहेगी क्योंकि आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान हो सकते हैं। इस समय ज़रूरी है कि आप अपने खान-पान और जीवनशैली को संयमित रखें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कड़ी मेहनत से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। माह के मध्य में पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन पढ़ाई से थोडा भटक सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता करने वालों को सफलता के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
आप अपनी प्रतिभा और योग्यता के कारण अपने काम में कामयाबी हासिल करेंगे। सब कुछ ठीक कर लेने के बाद भी आपको भविष्य को लेकर बेवजह की चिंता बनी रहेगी। आप अपने व्यवहार से किसी को ठेस पहुंचाने का कम न करें। क्रोध पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है। गुस्से में आकर किसी को कोई गलत बात कहने की भूल बिल्कुल न करें।
August Rashifal 2022 in Hindi
कन्या– Kanya (Virgo Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi- Kanya Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
इस माह संतान को मिली कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। इस ख़ुशी में आप अपने परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल घूमने निकल सकते हैं। यात्रा सुखद एवं मनोरंजक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के मौके मिलेंगे।
सेहत की दृष्टि से
महीने के मध्य में माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत में सुधार होगा। यह आपको सहज़ महसूस कराएगा। आपको अपने खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखने की ज़रूरत रहेगी। नशे से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको किसी की सहायता की ज़रूरत पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आत्मविश्वास से मेहनत करें। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। आपको निरन्तर मेहनत करते रहना चाहिए और अपने कार्यों को गति प्रदान करते रहना चाहिए।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
अगस्त का महीना व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आप अपने व्यापार में अच्छा खासा लाभ कमाने वाले हैं और साथ ही आप अपने व्यापार का विस्तार करने में भी कामयाब रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए भी अगस्त का महीना शुभ साबित होगा।
तुला– Tula (Libra Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi- Tula Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
पारिवारिक जीवन को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है जिससे आपका मन अशांत हो सकता है और आपके मानसिक तनाव का कारण बनेगा। जीवन से जुड़ी कुछ बाधाएं आपकी चिंता बढ़ा सकती हैं।
सेहत की दृष्टि से
सेहत के मामले में अगस्त का महीना थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों को खास ध्यान रखना होगा। ज्यादा मिर्च मसाले वाला भोजन आपका पेट खराब कर सकता है। मां की हेल्थ का ध्यान रखें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
शिक्षा के क्षेत्र में आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। व्यापार में अपनी मेहनत से कई समस्याओं का समाधान करने में सक्षम होंगे। इस समय व्यापार में सोच समझकर फैसला लेने की ज़रूरत है। आप दिल की बजाय दिमाग से काम करें। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है।
August Rashifal 2022 in Hindi
वृश्चिक – Vrishchik (Scorpio Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Vrishchik Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
इस माह आपको पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। इस महीने परिवार में सुख-शांति बने रहने की पूरी संभावना है। घर में छोटी-बड़ी पार्टियों का आयोजन हो सकता है। घर में पूजा-पाठ और धार्मिक-सामाजिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। घर में चल रहे पुराने वाद-विवाद खत्म होने की संभावना है।
सेहत की दृष्टि से
सेहत की दृष्टि से अगस्त का महीना सामान्य रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने खान-पान और दिनचर्या का खूब ख्याल रखें। वहीं रक्त विकार से संबंधित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। इसके साथ ही आपको इस महीने जोड़ों से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
जो छात्र लंबे समय से अपने करियर की तलाश में इधर-उधर घूम रहे थे उन्हें थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है। इस माह के अंत तक आपको करियर में मनचाही सफलता मिलनी शुरु हो सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
इस महीने की शुरुआत में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने व्यापार में सफलता पाने के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत करने की ज़रुरत है। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आप पर आ सकता है।
धनु– Dhanu (Sagittarius Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Dhanu Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
परिवार के लिहाज़ से अगस्त का महीना मिला-जुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच कुछ गलतफहमी हो सकती है। कुछ बातों को लेकर तकरार भी हो सकती है। इसके बाद सब ठीक हो जायेगा। इस महीने परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। घर में पूजा-पाठ और धार्मिक-सामाजिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
सेहत की दृष्टि से
महीने के अंत में स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। रक्त संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत से जुड़ी दिक्कतों को लेकर अस्पताल जाना पड़ सकता है।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
अगस्त का महीना करियर के लिहाज़ से पॉजिटिव रहने वाला है। इस महीने आपको करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। इस वक्त में करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यक्तियों को विदेशी क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में काम करते हुए विदेश जाने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
माह के पहले सप्ताह में व्यापार से जुड़ी शुभ सूचनाएं मिलेंगी। जो लोग विदेश में व्यापार के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी शुभ साबित होगा।
August Rashifal 2022 in Hindi
मकर– Makar (Capricorn Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Makar Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
परिवार के लिहाज़ से यह महीना सुखद रहेगा। आपको अपने भाइयों और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग संतान प्राप्ति की योजना बना रहे हैं, उनकी मनोकामनाएं इस महीने में पूरी हो सकती हैं। पति-पत्नी मिलकर घर का अच्छा माहौल बना पाएंगे।
सेहत की दृष्टि से
इस समय अधिक काम करने से आपको शारीरिक और मानसिक थकान का अनुभव होगा। इस महीने में लंबे समय से बीमार चल रहे लो को अपनी बीमारी से राहत मिलेगी। इसके अलावा,परिवार में बड़ों के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
इस महीने में आपको अपने करियर में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। माह के मध्य में सोचे हुए काम समय पर पूरा होने पर आप सुकून महसूस करेंगे।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
यह महीना मिलाजुला साबित होने वाला है। माह के शुरुआत में व्यापार से जुड़ी अड़चनें आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। आर्थिक दृष्टि से भी यह समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। आपको किसी जगह धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरुर ले।
कुम्भ – Kumbh (Aquarius Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Kumbh Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
घर में आपका मान सम्मान और प्रभुत्व बना रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद और स्नेह पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।
सेहत की दृष्टि से
अगस्त महीने में आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की ज़रूरत होगी। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महीने के अंत तक आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। वाहन बेहद सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि आपको चोट लगने की आशंका है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए एक बहुत ही नियमित आहार और दिनचर्या बनाए रखें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
आपको करियर के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस महीने कोई नया काम शुरू करने से बचें और मौजूदा काम पर ध्यान दें। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिश्रम का पूरा परिणाम प्राप्त होगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
अस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बने रहने की संभावना है। आपके लिए इनकम के कुछ नए रास्ते खुल सकते हैं। आप अपने बिजनेस पार्टनर की सूझबूझ और प्रयासों से मुनाफा कमाने में सफल होंगे। जो लोग नौकरी से जुड़े है, उनके लिए इस समय में नए अवसर आ सकते हैं और इससे उन्हें अपने करियर में प्रगति हासिल करने में मद्द मिल सकती है।
August Rashifal 2022 in Hindi
मीन – Meen (Pisces Horoscope) Rashifal August 2022 in Hindi – Meen Masik Rashifal August 2022
पारिवारिक दृष्टि से
इस महीने पारिवारिक जीवन उथल पुथल रह सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि घर-परिवार में सुख शांति बनाये रखने के लिए अपने गुस्से को नियंत्रित रखें। अगर घर में किसी मुद्दे पर बात हो रही है, तो बहस न करें। संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
सेहत की दृष्टि से
बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। गले की समस्या हो सकती है। आपको इस माह अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की ज़रूरत है। हृदय रोगी अपना विशेष ध्यान रखें।
शिक्षा व करियर की दृष्टि से
करियर की दृष्टि से भी यह समय बेहद शुभ रहने वाला है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र और नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। जो लंबे वक्त से करियर में बदलाव या प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे हैं उनके लिए ये महीना शुभ समाचार लाएगा।
व्यापार व नौकरी की दृष्टि से
व्यापार की दृष्टि से भी यह महीना बेहद अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। नौकरी में कई नए अवसर प्राप्त हो सकते है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
Must Read:पलंग के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, रिश्तों में आ जाती है दरार
Must Read:जीवन में आने वाली बाधाएं होंगी दूर, करें कच्चे सूत से जुड़े यह बेहतरीन उपाय
Must Read:कैसे बचाएं अपने घर को लोगों की बुरी नज़र से, जानिए उपाय
August Rashifal 2022 in hindi, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे वीडियो के बेस्ट कलेक्शन को देखने के लिए, YouTube पर हमें फॉलो करें
Disclaimer: The astrology predictions are the opinion of one person based on his or her training and experience in Astrology. Another Astrologer’s opinion on any particular point might differ. The predictions should not be used as a substitute for advice, programs, or treatment that you would normally receive from a licensed professional, such as a lawyer, doctor, psychiatrist, etc. Tentaran.com/ ICE Digitals Private Limited makes no warranties or representations regarding the accuracy or significance of any aspect of the Astrological predictions and cannot be held responsible for any interpretation or use that may be made of it.