Ayurvedic treatment for diabetes – डायबिटीज से हैं परेशान, तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपचार
Ayurvedic treatment for diabetes – आजकल मधुमेह बहुत तेज़ी से अपना पांव पसार रहा है। इससे कई लोग परेशान हैं। महिला हो या पुरुष यह बीमारी हर किसी को प्रभावित करती है। सुनने में भले ही यह एक छोटी सी बीमारी लगती है, लेकिन अगर इसका इलाज समय पर नहीं किया गया तो इससे कई बड़ी बीमारियां हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं डायबटीज के आयुर्वेदिक उपायों के बारे में।
Ayurvedic treatment for diabetes | डायबटीज के आयुर्वेदिक उपाय
क्या है डायबटीज? | What is diabetes
- जब आपके खून में ग्लूकोज (शर्करा) की मात्रा कम या ज़्यादा हो जाती है, तो उसे मधुमेह रोग कहते हैं।
- इसकी वजह से जोड़ों में दर्द,कमज़ोरी और व्यवहार में चिड़चिड़ापन आदि जैसी परेशानियां आ जाती हैं|
डायबटीज के प्रकार | Types of Diabetes
- टाइप 1 – यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर बीटा कोशिकाएं इंसुलिन नहीं बना पाती इसलिए मधुमेह में मरीज़ को इंसुलिन के इंजेक्शन दिए जाते हैं| यह डायबिटीज़ बच्चों और युवाओं को ज़्यादा होती है।
- टाइप 2 – इसमें शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है जिससे कमज़ोरी और पैरों में दर्द की शिकायत रहती है |
- गर्भावस्था मधुमेह (gestational diabetes) – यह गर्भावस्था के दौरान होती है, जब खून में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है।
Must read: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कौनसे मिनरल्स और विटामिन हैं ज़रूरी
Diabetes ka ayurvedic upay | डायबटीज के आयुर्वेदिक उपाय
काला जामुन (Black Plum)
- जामुन में एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह शुगर को कम से कम 26 प्रतिशत तक कम करता है।
- इसका सेवन कर के आप ब्लड शुगर से आसानी से लड़ सकते हैं।
- आप चाहें तो एक चम्मच शहद के साथ जामुन खाएं,इससे शुगर नियंत्रण रहती है।
- अगर आपको जामुन पसंद नहीं तो आप इसके बीजों को पीस कर पाउडर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं|
करेला- (bitter gourd)
- करेला स्वाद में भले ही कड़वा होता है, लेकिन ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
- इसकी तासीर ठंडी होती है। जो लोग करेला खाना पसंद नहीं करते वो इसका जूस भी पी सकते हैं |
- यह अर्टरी वॉल पर इकठ्ठा होने वाले खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है,जिससे डायबटीज की वजह से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है |
- करेला डायबिटीज के अलावा मोटापा कम करता है और पाचन क्रिया स्वस्थ रखता है |
- मधुमेह की आयुर्वेदिक दवाइयों में इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है |
- यह शरीर में बीटा कोशिकाओं में सुधार लाने में मदद करता है |
Ayurvedic treatment for diabetes
मेथी- (Fenugreek)
- मेथी आपको आमतौर पर हर घर में आसानी से मिल जाएगी |
- इसके दानों में सॉल्यूबल फाइबर्स पाया जाता है जो डायबीटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।
- अब तक कई शोध (Research) में इस बात का पता चला है कि सही तरीके से मेथी का इस्तेमाल करने से एक समय पर डायबिटीज़ जड़ से खत्म हो जाती है |
नीम – (neem)
- कड़वा नीम शुगर जैसी बीमारियों के लिए रामबाण इलाज़ है |
- नीम के पत्ते शरीर में इन्सुलिन के निर्माण में सहायक होते हैं जो डायबिटीज को बढ़ने नहीं देते|
- रोज़ाना खाली पेट ताज़ा नीम के पत्ते चबाने से शुगर नियंत्रित रहती है |
- इसके अलावा आप चाहें तो दिन में कम से कम दो बार नीम का जूस पी सकते हैं |
Must read : इन हर्बल चाय में छिपा है सेहत का खज़ाना
Ayurvedic treatment for diabetes
गुड़मार- (Gurmar)
- यह एक आयुर्वेदिक औषधीय पेड़ है। गुड़मार खाने में रेत की तरह लगती है। इसको खाने के बाद करीब एक घंटे तक किसी भी मीठी चीज़ का स्वाद नहीं आता |
- गुड़मार में हाइपोग्लइसेमिक होता है, जो शुगर को आसानी से कंट्रोल कर लेता है।
- इसकी पत्तियों में ऐसे गुण होते हैं जो चीनी की मात्रा को कम करने मे मदद करते हैं|
- गुड़मार के आयुर्वेदिक गुण डायबिटीज के अलावा कफ और खांसी के लिए भी बहुत अच्छा इलाज़ है |
Must read: बेफिक्र होकर खाएं डायबिटीज के मरीज़ ये फल
Must read: Desi Ghee Ke Fayde: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर वज़न घटाने तक, कई गुणों से भरपूर है देसी घी
Read more stories like : Ayurvedic treatment for diabetes, हमारे फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर हमें फ़ॉलो करें।